Mulethi And Milk Health Benefits: शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आयुर्वेद में भी शरीर में बीमारियों से बचाने और हेल्दी रखने के लिए प्राकृतिक चीजों के सेवन और नियमित रूप से योगाभ्यास करने की सलाह दी गयी है। आज के समय में भागदौड़ भरी जीवनशैली और समय की कमी के कारण ज्यादातर लोग शरीर और सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। यही कारण है कि लोगों में लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से होने वाली बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इन बीमारियों के खतरे को कम करने और शरीर को फिट व हेल्दी रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करने से फायदा मिलता है। रोजाना सही ढंग से मुलेठी और दूध पीने से आपका शरीर हेल्दी रहता है और अल्सर समेत कई गंभीर बीमारियों को ठीक करने में भी मदद मिलती है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं मुलेठी और दूध खाने के फायदे और सही तरीका।
मुलेठी और दूध खाने के फायदे- Benefits Of Eating Licorice And Milk Together in Hindi
मुलेठी का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने से लेकर हार्मोनल इम्बैलेंस को ठीक रखने में मदद मिलती है। यही नहीं मुलेठी में मौजूद गुण थायराइड और कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर परेशानियों में भी बहुत फायदेमंद होते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "मुलेठी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद कई परेशानियों को दूर करने में फायदा मिलता है। इसके अलावा दूध में भी प्रोटीन, कैल्शियम समेत जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन दोनों का कॉम्बिनेशन शरीर के लिए बहुत उपयोगी होता है।"
इसे भी पढ़ें: मुलेठी चबाने से मिलता है इन 5 समस्याओं में फायदा, जानें तरीका
दूध और मुलेठी खाने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-
1. कमजोरी दूर करने में फायदेमंद
शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए मुलेठी और दूध का सेवन रामबाण माना जाता है। मुलेठी को दूध में मिलाकर नियमित रूप से सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर करने में मदद मिलती है। आप मुलेठी और दूध के साथ शहद का भी सेवन कर सकते हैं।
2. पेट में अल्सर को दूर करने में फायदेमंद
पेट में अल्सर की समस्या में भी मुलेठी और दूध का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। मुलेठी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से अल्सर की सूजन को कम करने और इसे ठीक करने में मदद मिलती है।
3. बार-बार पेशाब की समस्या में फायदेमंद
बार-बार पेशाब आने की समस्या में भी मुलेठी और दूध का एक साथ सेवन बहुत प्रभावी होता है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए 2 ग्राम मुलेठी पाउडर को एक गिलास गर्म दूध में डालकर पीना चाहिए। नियमित रूप से इसका सेवन करने पर पेशाब से जुड़ी गंभीर परेशानियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।
4. आंखों के लिए फायदेमंद
मुलेठी और दूध का कॉम्बिनेशन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंखों से जुड़ी परेशानियों में इसका सेवन करने से फायदा मिलेगा। नियमित रूप से मुलेठी और दूध का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और मांसपेशियों को फायदा मिलता है।
5. स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए फायदेमंद
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए मुलेठी और दूध का एक साथ सेवन बहुत फायदेमंद होता है। ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए रोजाना मुलेठी, दूध और शतावरी चूर्ण को मिक्स करके पीने से फायदा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: मिश्री के साथ करें मुलेठी का सेवन, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
मुलेठी और दूध का सेवन आप कई तरीके से कर सकते हैं। रोजाना सुबह या शाम के समय एक गिलास गुनगुने दूध में 2 ग्राम मुलेठी पाउडर डालकर पीने से आपको कई अनोखे फायदे मिलेंगे। ध्यान रहे, किसी भी बीमारी या समस्या में इसका औषधीय इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)