सर्दियों में दही खाने से होते हैं कई फायदे, जानें कुछ नुकसान भी

सर्दियों में दही का सेवन करने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार फायदों के बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में दही खाने से होते हैं कई फायदे, जानें कुछ नुकसान भी

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस सीजन में लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। वहीं, कई ऐसी चीजें हैं, जिसे खाने से परहेज करते हैं। ऐसी ही चीजों में दही भी शामिल है। दही की तासीर ठंडी होती है, इसलिए कई लोगों का मानना है कि सर्दियों में दही का सेवन करने से शरीर को कई तरह की परेशानी हो सकती है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो शायद गलत हों। जी हां, सर्दियों में दही खाने से सेहत को नुकसान के बजाय कई फायदे होते हैं। डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि सर्दियों में दही का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी पावर बूस्ट होती है। इसके अलाव दही खाने से कई अन्य फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में दही खाने के क्या फायदे और नुकसान हैं? 


इस पेज पर:-


सर्दी में दही खाने के फायदे?

बैक्टीरिया और इंफेक्शन से बचाव

सर्दियों में होने वाली बैक्टीरियल समस्याओं को दूर करने में दही फायदेमंद हो सकता है। यह दही विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन से भरपूर होता है, जो सर्दियों के दौरान होने वाली समस्याओं को दूर कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें - शुभ काम से पहले दही-चीनी खाने की परंपरा है सेहतमंद, जानें फायदे

पाचन करे बेहतर 

सर्दियों में कई तरह के खानपान की वजह से पाचन में गड़बड़ी हो सकती है, जिसकी वजह से आपके शरीर का पीएच स्तर बिगड़ सकता है। अगर आप अपनी पाचन शक्ति को मजबूत करना चाहते हैं तो दही का सेवन करेँ। सर्दियों में दही का सेवनन करने से पाचन से जुड़ी परेशानियां दूर रहती हैं। 

हड्डियों को मजबूती

सर्दियों में हड्डियों में काफी दर्द और सूजन होती है। इस तरह की परेशानी को कम करने के लिए दही का सेवन करें। दही में मौजूद कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही यह हड्डियों में होने वाले दर्द को कम कर सकता है। 

स्किन पर लाए निखार

दही का सेवन करने से स्किन पर निखार पा सकते हैं। दही में मौजूद मॉइस्चराजिंग गुण होता है, जो चेहरे पर निखार लाता है। यह स्किन से ब्लैक हेड्स की परेशानी को भी कम कर सकता है। साथ ही स्किन को बेदाग करने में आपकी मदद कर सकता है। 

सर्दी में दही खाने के नुकसान

सर्दियों में दही का सेवन करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, अगर आपको सर्दी-जुकाम या फिर किसी तरह की परेशानी है तो एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही इसका सेवन करें। आइए जानते हैं इसके कुछ नुकसान- 

  • सांस संबंधी परेशानी होने पर दही का सेवन करने से श्वसन संक्रमण की परेशानी हो सकती है। 
  • अधिक मात्रा में दही का सेवन करने शरीर में सूजन आ सकती है। 
  • दही का सेवन सर्दी में रात के समय करने से सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। 

दही का सेवन करने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। हालांकि, अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर को नुकसान हो सकता है। इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही दही का सेवन करें। 

 

यह विडियो भी देखें

Read Next

खून बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 फल, इनमें है भरपूर आयरन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version