सेमल हर्ब की 1 फली देगी आपको रातों-रात पेचिश से छुटकारा

क्या आप जानते हैं कि सेमल आपके शरीर के लिए एक ऐसा हर्ब साबित है, जो कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने में कारगर है। इसका उपयोग आप सब्जी के रूप में भी कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सेमल हर्ब की 1 फली देगी आपको रातों-रात पेचिश से छुटकारा

सेमल, एक ऐसे पेड़ का नाम है, जिसे हम ‘कॉटन ट्री’ के नाम से भी जानते हैं। इसके फूलों का रंग लाल होता है और इसमें पांच पंखुड़ियां होती हैं। ये वसंत ऋतु के पहले ही आ जाती हैं। इसका फल एक कैपसूल की तरह दिखाई देने वाला होता है। ये फल पकने पर श्वेत रंग के रेशे, कुछ-कुछ कपास की तरह के निकालते हैं। इसके तने पर एक इंच तक के मजबूत कांटे भरे होते हैं। इसकी लकड़ी इमारती काम के उपयुक्त नहीं होती है।

paichis

सेमल वृक्ष उन पेड़-पौधों में से एक है, जिनका उपयोग मनुष्य काफी लंबे समय से विभिन्न प्रकार के लाभ इस्तेमाल में लाया जा रहा है। इस पेड़ से अनेक प्रकार के लाभ मनुष्य और पशु-पक्षियों को प्राप्त होते हैं। सेमल के वृक्ष को कई लोग 'सेमर' भी कहते हैं। फल के पकने पर जो बीज निकलते हैं, उन बीजों से रूई निकलती है, जो मुलायम व सफ़ेद रंग की होती है।

इसे भी पढ़ेंः सेहतमंद रहने के लिए केवल '1 इलायची' है काफी

प्रकृति में मनुष्य के उपयोग की अनेकों चीजें हैं। सेमल भी उन पेड़-पौधों में से एक है, लेकिन इसके लाभ अनेक है। क्या आप जानते हैं कि सेमल आपके शरीर के लिए एक ऐसा हर्ब साबित है, जो कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने में कारगर है। इसका उपयोग आप सब्जी के रूप में भी कर सकते हैं।

सेमल देगा कॉन्स्टिपेशन से छुटकारा

लोगों का मानना है कि सेमल केवल सब्जी तक सीमित नहीं है, उसका औषधिय उपयोग भी किया जाता है। सेमल एक ऐसा हर्ब है, जो सबसे ज्यादा कॉन्स्टिपेशन में कारगर साबित है। अगर किसी व्यक्ति को उल्टा पेचिश भी लग गई हो, तो भी वह इसका इस्तेमाल कर सकता है। 

इसे भी पढ़ेंः हर तरह के बुखार की रामबाण औ‍षधि है 'गिलोय'

सेमल का फूल अगर आप पेचिश खत्म करने के लिए इस्तेमाल में ला रहे हैं, तो सेमल के फूल के ऊपरी बक्ककल को रात में पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उस पानी में मिश्री मिक्स करें और खाली पेट इसका सेवन करें। आप देखेंगे कि पेचिश की समस्या आपकी छुमंतर हो जाएगी।

अगर आपको भी मौसम में बदलाव आने की वजह से पेचिश की समस्या हो गई है, तो सेमल के फूल की विधि को उपयोग में ला सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे इस सिलसिले में एक बार विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें। 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Herbs Related Articles In Hindi 

 

Read Next

हरी सब्जी से भी ज्यादा फायदेमंद हैं अरबी के पत्‍ते!

Disclaimer