सलाद खायें वज़न घटायें

वजन घटाने के लिए सलाद का सेवन सबसे अच्छा विकल्प है। इससे वजन घटाने के साथ आप फिट भी रह सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सलाद खायें वज़न घटायें


आमतौर पर खाने के साथ सलाद खाना जहां एक परंपरा है, वहीं ऐसा माना जाता है कि इससे खाना जल्दी हजम होता है। लेकिन नये शोधों में यह पता चला है कि अधिक सलाद खाने से आप अपना वजन भी कम कर सकते हैं। यही वजह है कि आज की युवा पीढ़ी सलाद को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दे रही है।

benefits of saladयही नहीं, आपको ऐसे युवा भी मिल जाएंगे जो एक टाइम के खाने की जगह सलाद खाना पसंद करते हैं। वास्तव में इसके पीछे कारण यही है कि सलाद में विटामिन्स और तमाम ऐसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको ना सिर्फ सेहतमंद रखते हैं, बल्कि आपको अनेक बीमारियों से भी बचाते हैं। क्या हैं सलाद के फायदे और कैसे सलाद खाने से वजन कम किया जा सकता है, आइये जानें-

  • सबसे पहले सलाद क्या है, यह जानना जरूरी है। सलाद में आप कई चीजों को शामिल कर सकते हैं, जैसे प्याज, हरीमिर्च, अदरक, टमाटर, बंद गोभी, खीरा, नींबू, मूली, गाजर, अंकुरित मोंठ, चने आदि।
  • कुछ लोग सलाद के रूप में फलों को खाना पसंद करते हैं, जिनमें कम फैट होता है। जैसे अमरूद, सेब, संतरा, मौसमी आदि।
  • बहुत से लोग होते हैं, जो तेजी से अपना वजन कम करना चाहते हैं। डाक्टर भी उन्हें सलाद खाने की सलाह देते हैं।
  • सलाद के जरिये अपना वजन कम करने के भी कई तरीके सुझाए गये हैं। पहली बात तो यह ध्यान रखनी चाहिए कि रेस्तरां में या जंक या फास्ट फूड के साथ मिलने वाले सलाद पर भरोसा ना करे। इस सलाद में कैलोरीज ज्यादा होती हैं, जिससे वजन कम होने के बजाय बढ़ता है। यानी आप सलाद खाने के इच्छुक हैं तो कच्ची सब्जियां खाएं।
  • यदि आप प्रभावी रूप से सलाद के जरिये वजन कम करना चाहते हैं तो उसके भी कुछ नियम हैं, जैसे सलाद खाने से पहले अच्छी तरह धोएं और फोक को भी अच्छी तरह से धो लें। इससे ना केवल सलाद में आपको फ्लेवर मिलेगा बल्कि कैलोरीज भी कंट्रोल रहेंगी।
  • जब आप सलाद खा रहे हों तो फोक को नीचे रखें। यानी पहले मुंह का खत्म होने दें उसके बाद ही दोबारा खायें। यह छोटी सी ट्रिक आपके लिए काफी मददगार साबित होगी।
  • पनीर की बजाय फाइबरयुक्त सब्जियां जैसे ब्रोकली और बंदगोभी को प्राथमिकता दें। आपके सलाद में फाइबर की अधिक मात्रा कैलोरीज बर्न करने में मददगार साबित होती है। इससे ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहता है।
  • वजन कम करने में एक अन्य चीज मददगार साबित होती है। वह यह है कि आप इस पर भी नजर रखें कि आप कितनी कैलोरीज ले रहे हैं और किन रूपों में। ध्यान रखिये वजन कम करने का कोई रेडीमेड फार्मूला नहीं होता, इसके लिए आपको कुछ कड़े फैसले लेने होते हैं। लिहाजा ऐसा सलाद ना खाएं, जिसमें कैलोरीज ज्यादा होती है। अन्यथा सलाद के जरिये वजन कम करने का आपका सपना अधूरा ही रह जाएगा।

 

Read More Articles On Weight Loss In Hindi

Read Next

डायटिंग प्रभावी है या व्यायाम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version