अंगूर खाना किसे पसंद नहीं होता है। हर किसी का फेवरिट फल अंगूर अगर लोग समझते हैं कि मोटापा बढ़ाते हैं, तो ऐसा नहीं है। हर चीज अगर आप सही मात्रा में खाते हैं, तो इससे आपका कभी वजन नहीं बढ़ सकता है। लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको यह नहीं बताएंगे कि अंगूर के सेवन से वजन बढ़ता है या कम होता है। बल्कि यह बताएंगे कि अंगूर के बीज से आप किस तरह आपने दांतों की चमक को बरकरार रख सकते हैं। जी हां, आपने एकदम सही पढ़ा है। अंगूर के बीज एक ऐसा पदार्थ है, जिसकी मदद से आप अपने दांतों को दूध जैसा सफेद कर सकते हैं। यहां तक कि अंगूर के बीजों की मदद से आप अपने दांतों को सड़ने से भी रोक सकते हैं। मतलब आपको दांतों के विशेषज्ञ के पास जाने की जरूरत ही नहीं।
एक नए अध्ययन से पता चला है कि अंगूर के बीज में पाए जाने वाले तत्व दांतों को सुरक्षित और मजबूत रखने के लिए कारगर हैं। शोधकर्ताओं ने यह भी कहा है कि “अंगूर के बीज में एक ऐसा तत्व मौजूद होता है, जो दांतों की चमक को बनाए रखता है। यह तत्व दांत के ऊपरी सतह पर चमक कायम करने वाली परत को मजबूती भी देने में कारगर है। इस तत्व को डेंटिन कहते हैं, जिनके बरकरार रहने से दांतों का इरोज़न नहीं होता है। डेंटिन दांतों की बाहरी सतह पर होती है”।
इसे भी पढ़ेंः सांसों की दुर्गन्ध के इलाज के घरेलू नुस्खे
दांतों की फिलिंग करने के लिए...
शोधकर्ताओं का कहना है कि “अंगूर के बीज में पाए जाने वाला तत्व दांतों की भराई में इस्तेमाल किए जाने वाले रेजिन को मजबूत बनाता है। इसकी मदद से वह काफी लंबे समय तक टिकता है और दांतों का नुकसान भी नहीं पहुंचाता है। दांतों के खोखला होने पर रेजिन फिलिंग की जाती है। यह दांत के ही रंग का एक ऐसा मिश्रण होता है, जो प्लास्टिक और शीशा को मिलाकर तैयार किया जाता है। दांतों का रंग और आकार ठीक करने में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है”।
दांतों के लिए एक प्राकृतिक उपाय, अंगूर के बीज
शोधकर्ताओं का मानना है कि “अंगूर के बीज में मौजूद तत्व पूरी तरह प्राकृतिक हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अंगूर के बीज में मौजूद यह तत्व और अधिकतर आहार और सब्जियों में पाए जाने वाले फ्लेवोनॉइड का संयोजन कोलेजन में हुई क्षति को ठीक भी करने में मदद करता है। रेजिन फिलिंग और कोलेजन से भरपूर डेंटिन का जुड़ाव काफी मजबूत साबित हो सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस तरह की फिलिंग पर किसी भी प्रकार का मॉइश्चर का कोई असर नहीं पड़ता है”।
इसे भी पढ़ेंः इसलिए जरूरी है ब्रश करना
शिकागो स्थित इलिनोइस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर बेड्रैन-रूसो ने कहा कि “अध्ययन से यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि दांतों की मरम्मत और फिलिंग के लिए नई प्राकृतिक अंगूर के बीज का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो दांतों को मज़बूती भी देने में मदद करेगा। यह अध्ययन जर्नल ऑफ डेंटल रिसर्च में प्रकाशित हुआ है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Dental Health Related Articles In Hindi