अगर दांत न हों तो खाने का मजा बेकार हो जाता है। ये बात बिना दांत वाले अच्छी तरह से बता सकते हैं, इसलिए दांतों की देखभाल करना बहुत जरूरी है। इसके लिए दांतों की सफाई के साथ-साथ बेहतर खानपान का होना भी बहुत जरूरी है। इसके अलावा समय-समय पर डॉक्टर की सलाह भी लेनी चाहिए। हालांकि आज हम आपको ऐसी सब्जी के बारे में बताने जा रहें, जिसके सेवन से आप अपने दांतों को हमेशा मजबूत और चमकदार बनाए रख सकते हैं। जी हां, दांतों के लिए गाजर बहुत फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : क्या है पायरिया और इसके कारण
गाजर
गाजर में विटामिन ए और के गुण होते हैं जो दांतों की इनेमल लेयर को मजबूत बनाते हैं। यह दांतों का पीलापन और कैविटी दूर करती है। इसके लिए एक गाजर रोजाना खाएं। डॉक्टर भी दांतों को स्वस्थ रखने के लिए गाजर खाने की सलाह देते हैं। खाना खाने के बाद गाजर खाने से दांत साफ होते हैं। दांत सुंदर और मजबूत होते हैं। इसके अलावा प्रतिदिन आप अंगूर या सेब भी खा सकते हैं और दांतों की मजबूती के लिए डेयरी प्रोडक्ट को अपने खाने में शामिल कर सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
ऐसे भी कर सकते हैं दांतों सफाई
अपने दाँतो को दिन में कम से कम दो बार लगभग दो मिनट या इससे ज्यादा ब्रश करना चाहिए। ब्रश सभी दांतों के आगे पीछे सभी जगह करना चाहिए और जीभ को भी साफ़ रखना चाहिए। सोने से पहले ब्रश करना सबसे ज्यादा फायदेमंद रहता है। दिन में मुँह में रहने वाली राल भी हमारे दांतों को बचाती है जबकि रात में हमारा मुह सूखा रहता है और फंसा हुआ खाना उनको नुक्सान पहुंचाता है। अगर किसी कारण कभी आप रात में ब्रश न कर पाए तो आपको पानी से जोरदार कुल्ला जरूर करना चाहिए।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Dental Health In Hindi