छोटे बच्चों को छुहारा खिलाने से मिलते हैं कई फायदे, जानें खिलाने का तरीका

बच्चे को छुहारा देने के कई फायदे होते हैं। इससे उनके दांत और हड्डियां मजबूत रहती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
छोटे बच्चों को छुहारा खिलाने से मिलते हैं कई फायदे, जानें खिलाने का तरीका

अक्सर माता-पिता अपने छोटे बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते हैं क्योंकि बच्चे खाने-पीने को लेकर काफी बहाने बनाते हैं। ऐसे में उन्हें पौष्टिक और हेल्दी चीजें खिलाना काफी कठिन होता है। फिर हमें ऐसी चीज की तलाश होती है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्व शामिल हो और बच्चे खुशी से उसे खा भी लें। अगर आप ऐसी ही किसी खाने की चीज के बारे में सोच रहे हैं, तो आप अपने बच्चे को छुहारा खिला सकते हैं। छुहारे का सेवन छोटे बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आप कई तरह की डिश भी बच्चे को बनाकर खिला सकते हैं। इससे उनकी पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर होती है। साथ ही हड्डियां और दांत भी मजबूत हो सकते हैं। यह स्किन के लिए भी काफी उपयोगी साबित हो सकता है। आइए बच्चे के लिए छुहारा के फायदे और सावधानियों के बारे में बताते हैं 

बच्चे के लिए छुहारा के फायदे

1. पोषक तत्वों से भरपूर 

छुहारा बच्चे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो उनके विकास के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। छुहारा में विटामिन, खनिज, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कैलोरी, प्रोटीन और कार्ब्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी हो सकते हैं। यह बच्चे के स्वस्थ विकास के लिए बहुत उपयोगी है। 

dry-dates

Image Credit- Freepik

2. आंतों की मजबूती 

बच्चों में पेट की समस्या आम होती है लेकिन इसे नजरअंदाज करने से आंतों की परेशानी बढ़ सकती है और लंबे समय के बाद यह बीमारी का रूप ले सकता है। ऐसे मे पेट को स्वस्थ रखने के लिए आंत का स्वस्थ रहना भी जरूरी है। इसके लिए आप बच्चे की डाइट में छुहारा शामिल कर सकते हैं। छुहारा में फाइबर पाया जाता है, जो सभी प्रकार के आंत संबंधी समस्याओं में मददगार साबित हो सकता है। 

3. दांतों को बनाए मजबूत

बढ़ते बच्चे के दांतों के विकास के लिए छुहारा बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आप उन्हें थोड़े पका हुआ छुहारा दे सकते हैं। इसे चबाने से उनके दांतों में मजबूती आती है और इसमें मौजूद कैल्शियम उनके मसूड़ों को भी स्वस्थ बनाता है। इससे उनके सभी दांत जल्दी और अच्छे से निकल जाते हैं। 

इसे भी पढे़ं- छुहारा खाने से दूर होती हैं शरीर की कई परेशानियां, जानें इसके फायदे और नुकसान

4. लीवर के लिए फायदेमंद

बच्चों के लीवर में बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण होने का खतरा होता है। ऐसे में उन्हें कम उम्र में ही पीलिया, हेपेटाइटिस और टाइफाइड जैसी कुछ बीमारियां हो सकती है। इससे बचने के लिए आप उन्हें छुहारा दे सकते हैं और उन्हें कई प्रकार की समस्याओं से बचा सकते हैं। 

5. स्किन के लिए लाभकारी 

बच्चों की स्किन के लिए भी छुहारा काफी लाभकारी साबित हो सकता है। दरअसल छुहारा में पाए जाने वाला प्रोटीन और विटामिन उनकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे बच्चों की स्किन लंबे समय तक अच्छी रहती है। 

dry-dates

Image Credit- Freepik

इन बातों का रखें ध्यान 

1. बच्चों को फ्रेश और अच्छा छुहारा खाने को दें ताकि कोई परेशानी न हो। 

2. आप ठोस आहार के रूप में भी बच्चे को छुहारा दे सकते हैं। 

3. बच्चे को छुहारा देने से पहले आप उसे भाप में थोड़ी देर उबाल सकती है। इसे वे खाने में सॉफ्ट हो जाते हैं। 

4. बच्चे को छुहारा खाने देने से पहले उसके बीज को जरूर हटा दें। 

5. इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपके बच्चे को छुहारा से एलर्जी हो, तो उन्हें ये देना तुरंत बंद कर दें। 

Main Image Credit- Freepik

Read Next

रात में नारियल पानी पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें इसकी खासियत

Disclaimer