क्या डायबिटीज रोगियों के लिए सच में फायदेमंद है एप्पल साइडर विनेगर?

एप्पल साइडर विनेगर (सेब का सिरका) को डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज होने पर व्यक्ति के खून में शुगर घुलने लगती है। कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि जो लोग रोजाना एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करते हैं, उनका ब्लड शुगर कम हो जाता है। एप्पल साइडर विनेगर को ढेर सारे स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। मगर क्या ये सच में डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है, आइए जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या डायबिटीज रोगियों के लिए सच में फायदेमंद है एप्पल साइडर विनेगर?

एप्पल साइडर विनेगर (सेब का सिरका) को डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज होने पर व्यक्ति के खून में शुगर घुलने लगती है। कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि जो लोग रोजाना एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करते हैं, उनका ब्लड शुगर कम हो जाता है। एप्पल साइडर विनेगर को ढेर सारे स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। मगर क्या ये सच में डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है, आइए जानते हैं।

क्या सच में डायबिटीज में फायदेमंद है एप्पल साइडर विनेगर?

डायबिटीज रोग में एप्पल साइडर विनेगर कितना फायदेमंद है, इस विषय पर कई शोध किए जा चुके हैं। अमेरिकन डायबिटीज एसोशिएसन द्वारा छापी गई एक रिपोर्ट के अनुसार 2004 में हुए एक शोध के अनुसार रोजाना 40 ग्राम पानी में 20 ग्राम एप्पल साइडर विनेगर लेने से, खाने के बाद शरीर में बढ़ने वाले ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे ही 2007 में हुए एक शोध के अनुसार रात में सोने से पहले एप्पल साइडर विनेगर पीने से ब्लड शुगर को कम किया जा सकता है। हालांकि यह दोनों ही शोध छोटे स्तर पर किए गए थे। इसके अलावा ये शोध टाइप 1 डायबिटीज पर नहीं किए गए हैं, इसलिए यह माना जा सकता है कि टाइप 2 डायबिटीज में एप्पल साइडर विनेगर कुछ हद तक ब्लड शुगर घटाने में मददगार है।

इसे भी पढ़ें:- डायबिटीज के मरीजों में बढ़ जाता है इन 5 रोगों का खतरा

कैसे करें एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल?

एप्पल साइडर विनेगर प्राकृतिक और ऑर्गेनिक हो तो ये ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसका कारण यह है कि इसमें गुड बैक्टीरिया की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा एप्पल साइडर विनेगर प्राकृतिक होने के कारण सुरक्षित होता है इसलिए डायबिटीज रोगी इसे ट्राई कर सकते हैं।

पेट के लिए फायदेमंद होता है एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर को पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह पाचन को बेहतर करता है। अगर आपके पेट में कोई समस्या है, तो एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को एक ग्लास पानी में मिलाकर पी लें। ये दांतों के लिए भी फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें:- डायबिटीज में खतरनाक हो जाता है त्वचा का संक्रमण या घाव, बरतें ये 5 सावधानियां

किन्हें नहीं करना चाहिए एप्पल साइडर विनेगर का प्रयोग?

एप्पल साइडर विनेगर वैसे तो पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है। मगर ऐसे लोग जिन्हें किडनी रोग हैं या आंतों और मुंह में छालों की समस्या है, उन्हें एप्पल साइडर विनेगर का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अगर आप डायबिटीज के लिए पहले से कोई दवा खा रहे हैं, तो अपने चिकित्सक से इसके इस्तेमाल के बारे में पूछ लें। दरअसल एप्पल साइडर विनेगर के ज्यादा इस्तेमाल से शरीर में पोटैशियम की मात्रा घट सकती है। इंसुलिन या डायबिटीज की कुछ दवाएं भी शरीर में पोटैशियम की मात्रा घटाती हैं। ऐसे स्थिति में एप्पल साइडर विनेगर आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Diabetes In Hindi

Read Next

स्टडीः डायबिटीज टाइप 1, 2 नहीं, हो सकते हैं टाइप 3,4,5 भी

Disclaimer