Expert

योग करने के दौरान क्या करें और क्या नहीं? जानें एक्सपर्ट से

Dos And Donts While Performing Yoga: सही तरीके से योग करने से शरीर को अधिक फायदे मिलते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
योग करने के दौरान क्या करें और क्या नहीं? जानें एक्सपर्ट से


Dos And Donts While Performing Yoga: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग करना जरूरी होता है। योग करने से कई तरह की बीमारियों से बचाव होता हैं और शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है। योग करने से तनाव कम होता है और शरीर की एनर्जी भी बूस्ट होती है। आज के समय में प्रदूषण और तनाव की वजह से कई तरह की बीमारियां हो जाती है। ऐसे में नियमित योग करने से इन बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता हैं। बहुत से लोग नियमित तौर पर योग, तो करते हैं लेकिन कई बार इसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता है। योग करने के दौरान कई तरह की सावधानियां बरतनी पड़ती है, जिससे योग ठीक से किया जा सकें। योग करने के दौरान सही पोजिशन के साथ कई बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे शरीर हेल्दी रह सकें। योग करने के दौरान क्या करें और क्या नहीं, इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की नोएडा की योगी नितिका से।

योग करने के दौरान क्या करें

1. योगाभ्यास शुरू करने से पहले मूत्राशय और आंतें खाली होनी चाहिए।

2. योग करने से पहले प्रार्थना जरूर करें। ऐसा करने से योग करने के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा।

3. योग अभ्यास धीरे-धीरे, आराम से और सांस के प्रति ध्यान लगाना चाहिए।

4. चोटों से बचने के लिए आसन से पहले वार्मअप या हल्के व्यायाम और स्ट्रेचिंग करना जरूरी है।

5. योगाभ्यास में जाने से पहले हाइड्रेटेड रहें।

6. योग करने के दौरान आरामदायक कपड़े पहने।

7. योगाभ्यास के लिए ऐसे कमरे का चुनाव करें, जहां हवा अच्छे से आती जाती हो।

8. योगासन करने के लिए अच्छी पकड़ वाली चटाई या योगा मेट का प्रयोग करें।

9. योग करने के दौरान शरीर को कसकर न पकड़ें या शरीर को अनावश्यक झटके न दें।

10. योग करने के बाद सात्विक भोजन खाने की कोशिश करें। (आहार में मांस, अंडे, प्याज, लहसुन और मशरूम के सेवन से बचें)

इसे भी पढ़ें- योग करने के बाद क्या करना चाहिए? जिससे मिले योग के पूरे फायदे

yoga

योग करने के दौरान क्या नहीं करें

1. योग थकावट, बीमारी, जल्दबाजी या अत्यधिक तनाव की स्थिति में नहीं करना चाहिए।

2. महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान नियमित योग अभ्यास विशेषकर आसन करने से बचना चाहिए। इसके बजाय विश्राम तकनीक और प्राणायाम किया जा सकता है।

3. भोजन के तुरंत बाद योग न करें। भारी भोजन के बाद 2 से 3 घंटे बाद ही योग करें।

4. योग करने के बाद 30 मिनट तक न नहाएं, न पानी पिएं और न ही खाना खाएं।

5. बीमारी, सर्जरी या किसी मोच या फ्रैक्चर के दौरान योगाभ्यास से बचना चाहिए। वे विशेषज्ञों से परामर्श के बाद योग फिर से शुरू कर सकते हैं।

6. योग के बाद कठिन व्यायाम न करें।

7. अत्याधिक गर्म और ठंड के मौसम में योग करने से बचें।

योग करने के दौरान इन टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, योग किसी एक्सपर्ट की नजर में रहकर ही करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

योग करने के बाद क्या करना चाहिए? जिससे मिले योग के पूरे फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version