Thu Sep 17, 2026 | 06:58 AM IST

Doctor Verified

क्या पीला सीमेन (वीर्य) किसी समस्या का कारण हो सकता है? जानें डॉक्टर की राय

कुछ पुरुषों के सीमेन (वीर्य) का रंग पीला हो जाता है। आगे जानते हैं कि यह किन कारणों से होता है और इसका इलाज कैसे किया जा सकता है।   

पुरुषों को कई बार सेक्सुअल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को बताने में अधिकतर पुरुष झिझकते हैं। लेकिन, यदि इनका सही समय पर इलाज शुरू न किया गया तो यह एक बड़ी समस्या बन सकता है। कुछ पुरुषों के सीमेन का रंग पीला हो जाता है। वैसे सामान्यत रूप से सीमेन का रंग सफेद होता है, लेकिन अगर यह पीले रंग का दिखाई दे रहा है, तो यह किसी अन्य समस्या की ओर संकेत हो सकता है। नवी मुंबई स्थित मेडिकवर हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले (Insta- drvijaydahiphale) से जानते हैं कि पीला सीमेन होने के पीछे क्या कारण होते हैं। साथ ही, इस समस्या का इलाज कैसे किया जाता है। 

सीमेन क्या है? What is Semen in Hindi 

पुरुष प्रजनन प्रणाली में ग्रंथियों द्वारा वीर्य बनाता है। यह एक गाढ़ा जैली की तरह पदार्थ होता है, शुक्राणुओं की रक्षा करता है। यह गर्भधारण के लिए आवश्यक होता है। पुरुष में वीर्य स्खलन के बाद गर्भधारण की प्रक्रिया शुरु होती है। सामान्य तौर पर यह सफेद रंग का होता है। लेकिन कई बार किसी तरह की समस्या होने पर इसके रंग में बदलाव हो सकता है। अगर, इसके रंग में बदलाव होता है, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। आगे जानते हैं किन कारणों से सीमेन का रंग पीला हो सकता है। 

Yellow Semen in Hindi

सीमेन पीला होने के क्या कारण हो सकते हैं? - Causes Of Semen Yellow In Hindi 

  • पीलिया: पीलिया होने पर शरीर में बिलीरुबिन होता है। जब रेड ब्लड सेल्स ब्रेक होते हैं, तो स्किन का रंग पीला होने लगता है। इस दौरान कुछ लोगों को वीर्य का रंग भी बदला हुआ महसूस हो सकता है। 
  • इंफेक्शन: प्रोस्टेट ग्रंथि में बैक्टीरिया (यूटीआई इंफेक्शन) प्रोस्टेटाइटिस नाम का संक्रमण हो सकता है। इस स्थिति में सीमेन पीले रंग का हो सकता है। 
  • पायोस्पर्मिया: यह समस्या (पायोस्पर्मिया- ल्यूकोसाइटोस्पर्मिया) तब होती है, जब सीमेन में सफेद रक्त कोशिकाएं बढ़ जाती हैं। यह सफेद रक्त कोशिकाएं स्पर्म को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिसके चलते सीमेन का रंग पीला होने लगता है। 
  • यौन संचारित रोग (एसटीडी-STD): क्लैमाइडिया, जेनेटल हर्पिस (genital herpes), गोनोरिया (gonorrhea) और अन्य एसटीडी वीर्य को पीला कर सकते हैं। 

सीमेन पीला होने के क्या कारक हो सकते हैं? - Factors Increase The Risk Of Yellow Semen in Hindi

  • उम्र का अधिक होना
  • इजैकुलेशन देरी से करना
  • पेशाब देरी तक रोकना
  • धूम्रपान करना, आदि। 

पीला सीमेन का इलाज कैसे किया जाता है? - Treatment Of Yellow Semen In Hindi

जब भी आपको शरीर में असामान्य परिवर्तन दिखाई दें, तो आप तुरंत डॉक्टर की मदद ले सकते हैं। सीमेन का रंग कई कारणों से बदल सकता है। लेकिन, इसके कारणों की पहचान कर आप समस्या का इलाज कर सकते हैं।

  • संक्रमण और कुछ एसटीडी के लिए एंटीबायोटिक्स।
  • वायरल संक्रमण के लिए एंटीवायरल दवाएं।

इसे भी पढ़ें : Sexual Addiction: क्या है और क्यों होता है सेक्सुअल एडिक्शन? 38 वर्षीय मोहन की केस स्टडी से बीमारी को समझें

सेक्सुअल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए आप कई तरह के उपायों को अपना सकते हैं। डॉक्टर धूम्रपान, शराब को छोड़ने की सलाह देते हैं। इसके अलावा एक्सरसाइज और योग करने की सलाह दी जाती है। 

Read Next

स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए पुरुष डाइट में शामिल करें कद्दू के बीज, जानें सेवन का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vikas Arya

Vikas Arya

Chief Sub Editor

विकास आर्य ओनलीमायहेल्थ के संपादकीय विभाग के साथ बतौर मुख्य उप संपादक कार्य कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में करीब 10 वर्षों का अनुभव है। विकास ने कई प्रिंट और डिजिटल मीडिया संस्थानों में सेवाएं दी हैं। इन्हें खबरों के साथ विभिन्न विषयों पर फीचर लेखन और संपादकीय कार्य करना पसंद है। ये संपादकीय कार्यों में उच्च गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रासंगिक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना अपना लक्ष्य समझते हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 20, 2023 17:43 IST

    Published By : Vikas Arya

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content