Does Stress Delay Periods: हर महिला के लिए पीरियड्स का अनुभव अलग-अलग हो सकता है। किसी के लिए पीरियड्स बेहद आरामदायक होते हैं, तो किसी के लिए काफी मुश्किल हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारा शरीर और लाइफस्टाइल एक दूसरे से अलग होता है। हमारे लाइफस्टाइल की छोटी से छोटी गलती भी हमारी पीरियड्स साइकिल को प्रभावित कर सकती है। जैसे की ज्यादा तनाव या चिंता में होना। कई महिलाओं में तनाव के दौरान पीरियड्स रुकने या कम आने की समस्या पायी गयी है। अब आप सोच रहे होंगे कि स्ट्रेस कैसे हमारी वजाइनल हेल्थ को प्रभावित कर सकता है। इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए हमने बात की क्लाउड नाइन हॉस्पिटल (गुड़गांव सेक्टर 14) की वरिष्ठ सलाहकार और एपेक्स क्लीनिक (गुड़गांव सेक्टर 31) की डायरेक्टर डॉ रितु सेठी से, जिन्होनें हमें इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी।
क्या स्ट्रेस पीरियड्स को प्रभावित कर सकते हैं? (Does Stress Affect Periods)
डॉ रितु सेठी के मुताबिक ज्यादा स्ट्रेस लेने से पीरियड्स अनियमित हो सकते है। इसके दो कारण पाए गए हैं-
हॉर्मोन असंतुलित होना
पीरियडस को कंट्रोल करने वाले सभी हॉर्मोन ब्रेन से रिलीज होते हैं और ज्यादा तनाव लेने पर हॉर्मोन असंतुलित होने लगते हैं। इसके कारण कुछ समय के लिए पीरियड्स इररेगुलर और मिस हो सकते हैं।
रिप्रोडक्टिव हार्मोन कम होना
तनाव की स्थिति में पूरे शरीर पर प्रभाव पड़ता है। इसके कारण पिट्यूटरी ग्लैंड से निकलने वाले रिप्रोडक्टिव हार्मोन का प्रोडक्शन कम हो जाता है, जो पीरियड्स साइकिल को प्रभावित कर सकता है।
इसे भी पढ़े- स्ट्रेस आपकी सेहत को कब नुकसान पहुंचाने लगता है? जानें स्ट्रेस मैनेज करने के तरीके
जानिए मेंटल हेल्थ हमारी वजाइनल हेल्थ को कैसे प्रभावित करती है- How Stress Affects Menstrual Cycle
हमारी वजाइनल हेल्थ मेंटल हेल्थ से सीधी तौर पर सम्बन्धित है। अगर कोई महिला तनाव या चिंता का सामना कर रही है, तो उसे इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है-
वल्वोडनिया की समस्या
वल्वोडनिया एक गंभीर समस्या है जिसके कारण योनि में बिना किसी कारण दर्द रहता है। यह समस्या कई मामलों में असहनीय भी हो सकती है।
अमेननोरिया या अनियमित पीरियड्स
अमेननोरिया वजाइनल हेल्थ से जुड़ी एक समस्या है, जिसमें किसी महिला के लंबे समय के लिए पीरियड्स रुक जाते हैं, इसका मुख्य कारण स्ट्रेस मैनेज न कर पाना हो सकता है। वहीं पीरियड्स का अनियमित होना भी इसका कारण हो सकता है।
समस्या का बढ़ना
तनाव की स्थिति में वजाइनल हेल्थ पर असर पड़ता है। इसके कारण पीरियड्स बहुत ज्यादा पैनफुल हो सकते हैं। इसके कारण पीरियड्स में होने वाली समस्याएं बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़े-स्ट्रेस दूर करने के लिए करें ये 5 काम, जानें तनाव कैसे बनाता है आपको धीरे-धीरे बीमार
इस समस्या से कैसे बाहर आए- How To Overcome From Stress
अगर आपके पीरियड्स तनाव और चिंता कर कारण अनियमित हो रहे हैं, तो आपको स्ट्रेस मैनेजमेंट टेक्निक अपनाने की जरूरत हो सकती है।
अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखें क्योंकि पोषण की कमी भी पीरियड्स अनियमित होने का कारण बन सकती है।
अपने स्लीप पैटर्न को हेल्दी बनाए रखें। समय पर सोना और जागना शुरू करें।
तनाव हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, इसलिए जरूरी है इससे समय रहले कंट्रोल किया जाए। अगर आपकी यह समस्या लंबे समय से चल रही है, तो बिना देरी किये डॉक्टर से संपर्क करें।