Doctor Verified

क्या वाकई कोरोना से ठीक हुए पुरुषों में खराब हो रही है स्पर्म क्वालिटी? जानें डॉक्टर की राय

Corona Virus and Sperm Quality: कुछ अध्ययनों में साबित हुआ है कि जिन पुरुषों को कोरोना वायरस हुआ था, उनकी स्पर्म क्वालिटी प्रभावित हुई थी।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई कोरोना से ठीक हुए पुरुषों में खराब हो रही है स्पर्म क्वालिटी? जानें डॉक्टर की राय

Post Covid Effects On Sperm Quality in Hindi: आज भी पूरी दुनिया कोरोना की मार झेल रही हैं। वहीं, जो लोग कोरोना वायरस को हरा चुके हैं, उन्हें भी कई तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर, पुरुषों को कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद स्पर्म क्वालिटी से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रिसर्च में साबित हुआ है कि जो पुरुष कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, उनकी वीर्य गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। रिसर्च में साबित हुआ है कि कोरोना वायरस को हरा चुके पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी खराब (Low Sperm Quantity) हो रही है। यानी कोरोना वायरस की मार झेल चुके पुरुषों की वीर्य गुणवत्ता में कमी आई है। तो क्या वाकई कोरोना से ठीक हुए पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी खराब हो रही है? तो चलिए, जानते हैं फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉक्टर रमन कुमार (Dr. Raman Kumar of Family Physicians of India) से-

स्पर्म क्वालिटी जांचने का तरीका

आपको बता दें कि वीर्य एक तरल पदार्थ होता है, जिसमें शुक्राणु (Sperm in Hindi) होते हैं। वीर्य की संख्या और गुणवत्ता दोनों का सही होना बहुत जरूरी होता है। जब इन दोनों में से किसी भी एक में कमी आने लगती है, तो पुरुषों की प्रजनन क्षमता कमजोर पड़ने लगती है। अध्ययन में साबित हुआ था कि पुरुषों में वीर्य की मात्रा 1.5 मिली से कम निर्धारित हो रहा, जबकि वीर्य की मात्रा 1.5 से 5 मिली के बीच होनी चाहिए।  

इसे भी पढ़ें- इन 5 कारणों से घट सकता है पुरुषों का स्पर्म काउंट, जानें बचाव के लिए क्या करें

क्या कहते हैं डॉक्टर

डॉक्टर रमन कुमार कहते हैं कि कोरोना से उबरने के बाद पोस्ट कोविड बीमारियों की वजह से कई दिक्कतें सामने आ रही हैं। अध्ययनों की मानें तो पुरुषों को स्पर्म क्वालिटी से जुड़ी परेशानियां भी हो रही हैं। इसकी वजह से पुरुषों की प्रजनन क्षमता कम होने लगी। यह गंभीर हो सकता है, इसलिए दुनियाभर में अभी भी इस पर कई अध्ययन चल रहे हैं। इससे पुरुषों में बच्चा पैदा करने की क्षमता पर प्रभाव पड़ेगा। हालांकि डॉक्टर रमन कहते हैं कि जो अध्ययन किया गया, उसका सैंपल साइज काफी कम था। ऐसे में अगर बड़े स्तर पर अध्ययन किया जाएगा, तो परिणाम अलग भी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी बेहतर बनाने के लिए जरूरी हैं ये 5 पोषक तत्व, जानें इनके स्रोत

स्पर्म क्वालिटी में सुधार कैसे करें?

  • 1. स्पर्म क्वालिटी में सुधार करने के लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। एक्सरसाइज करने से टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है। इससे प्रजनन क्षमता में सुधार होता है। साथ ही स्पर्म क्वालिटी में भी सुधार होता है। 
  • 2. स्पर्म क्वालिटी में सुधार करने के लिए विटामिन सी को अपनी डाइट में शामिल करें। विटामिन सी शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। साथ ही प्रजनन क्षमता में भी सुधार करता है। विटामिन सी शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता को भी बढ़ाता है।
  • 3. स्पर्म क्वालिटी को इंप्रूव करने के लिए आपको तनाव लेने से बचना चाहिए। आपको आराम करना चाहिए और तनाव कम लें। तनाव लेने से प्रजनन क्षमता को नुकसान पहुंच सकता है। 
  • 4. विटामिन डी पुरुष और महिला दोनों की प्रजनन क्षमता के लिए जरूरी होता है। स्पर्म क्वालिटी में सुधार करने के लिए भी विटामिन डी लिया जा सकता है। 

Read Next

ब्लड प्रोटीन टेस्ट क्या होता है? जानें कब पड़ती है इस टेस्ट की जरूरत

Disclaimer