Can Slouching Cause Scoliosis: आपने अक्सर बड़े-बुजुर्गों को ये कहते सुना होगा कि बैठते हुए कमर सीधी रखें, चलते समय अपने पोस्चर पर विशेष ध्यान दें। टेढ़े-मेढ़े होकर न चलें, अपने कंधों को ज्यादा न झुकाएं और गर्दन भी सीधी रखें। इस तरह के तमाम परामर्श इसलिए दिए जाते हैं, क्योंकि हमारे खराब पोस्चर का बुरा प्रभाव हमारी हड्डियों, विशेषकर स्पाइन पर पड़ सकता है। इससे हमारी हड्डियों का शेप बिगड़ सकता है। नतीजतन, स्थायी रूप से हड्डियों को क्षति पहुंच सकती है। ऐसे में एक सवाल मन में उठता है कि क्या खराब पोस्चर की वजह से स्कोलियोसिस हो सकता है? आपको बता दें कि स्कोलियोसिस एक तरह की मेडिकल कंडीशन है। इस लेख में जानेंगे कि खराब पोस्चर और स्कोलियोसिस में क्या संबंध है। इस बारे में जानने के लिए हमने इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और हिलिंग टच क्लीनिक के ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉ. अभिषेक वैश से बात की।
क्या है स्कोलियोसिस?- What Is Scoliosis
-1766307873336.jpg)
स्कोलियोसिस एक मेडिकल कंडीशन है, जिसमें रीढ़ की हड्डी सीधे रहने के बजाय साइड की ओर अंग्रेजी लेटर 'S' या 'C' के आकार में मुड़ जाती है। आमतौर पर यह स्थिति अधिकतर किशोरों में पाई जाती है, लेकिन यह शिशुओं, बच्चों और वयस्कों को भी प्रभावित कर सकती है। इसके कारण कंधे, कूल्हे असमान दिखाई देते, एक कंधा अधिक उभरा हुआ नजर आता है। वैसे तो छोटे मोड़ हानिरहित होते हैं, लेकिन गंभीर मामलों में दर्द, सांस लेने में दिक्कत और मूवमेंट में कमी आने लगती है।
इसे भी पढ़ें: इन 3 कारणों से बच्चों में होता है स्कोलियोसिस (Scoliosis), डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और उपचार
क्या खराब पोस्चर की वजह से स्कोलियोसिस हो सकता है?- Is Scoliosis Caused By Posture
वैसे तो खराब पोस्चर की वजह से स्कोलियोसिस नहीं होता है, लेकिन एनसीबीआई की एक रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि होती है कि कुछ मामलों में खराब पोस्चर की वजह से स्कोलियोसिस हो सकता है या इसकी कंडीशन और बिगड़ सकती है। जिन लोगों को पहले से ही स्कोलियोसिस होता है, खराब पोस्चर की वजह से उनमें दर्द बढ़ सकता है, असहजता हो सकती है और मसल्स पर भी इसका नकारात्मक असर देखने को मिलता है। विशेषज्ञों की मानें, तो यह कंडीशन जेनेटिक हो सकती है या किशोरावस्था में डेवलप हो सकती है।
स्कोलियोसिस के लक्षण- Scoliosis Symptoms
-1766307887869.jpg)
स्कोलियोसिस होने पर कुछ सामान्य लक्षण नजर आ सकते हैं, जैसे-
- पीठ दर्द
- पोस्चर में बदलाव
- पीठ की ओर नजर आने वाला कर्व
- हिप्स और कंधों में असमानता
- सांस लेने में तकलीफ
इसे भी पढ़ें: क्या रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या (स्कोलियोसिस) आपके फेफड़ों को प्रभावित कर सकती है? डॉक्टर से जानें
स्कोलियोसिस से बचने के लिए क्या करें?- Scoliosis Prevention Tips
स्कोलियोसिस से बचने के लिए एक्सपर्ट आपको सही ट्रीटमेंट बता सकते हैं। असल में, मरीज की कंडीशन देखकर उनका ट्रीटमेंट किया जाता है। हां, आप चाहें तो जीवनशैली में कुछ बदलाव करके स्कोलियोसिस के रिस्क को कम कर सकते हैं, जैसे-
- स्मोकिंग पूरी तरह से छोड़ दें। वैसे भी स्मोकिंग कई तरह की गंभीर बीमारियों का कारण होती हैं, जैसे कैंसर, हार्ट डिजीज और अन्य कई गंभीर बीमारियां।
- लाइफस्टाइल में बदलाव करें, जैसे हेल्दी वेट मेंटेन करें, पोस्चर में सुधार करें, रोजाना स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि नियमित रूप से वर्कआउट करने पर स्कोलियोसिस के रिस्क को कम किया जा सकता है।
- जो लोग पहले से ही स्कोलियोसिस का शिकार हैं, उन्हें फिजिकल थेरेपी की मदद लेनी चाहिए। इससे पोस्चर बेहतर होता है, मूवमेंट में सुधार होता है और बैलेंसिंग में मदद मिलती है।
- अगर स्कोलियोसिस के कारण दर्द हो रहा है, तो डॉक्टर की सलाह पर दवा लें। इससे न सिर्फ दर्द में कमी आएगी, बल्कि रोजमर्रा के कामकाज भी आसान हो जाएंगे।
- कई मामलों में स्कोलियोसिस की कंडीशन खराब होने पर डॉक्टर सर्जरी की सलाह दे सकते हैं। हालांकि, यह पूरी तरह डॉक्टर का अपना फैसला होता है।
निष्कर्ष
स्कोलियोसिस एक मेडिकल कंडीशन है, जिसकी वजह से हड्डी मुड़ जाती है। मुड़ी हुई हड्डी के साथ सर्वाइव करना काफी मुश्किल हो जाता है। इस तरह की कंडीशन से बचना है, तो अपने पोस्चर को सही रखें, रेगुलर वर्कआउट करें और अपने वजन को बढ़ने न दें। इसके अलावा, अगर किसी को किशोरावस्था में ही स्कोलियोसिस हो गया है, तो वे अपनी जीवनशैली में अच्छी आदतों को अपनाकर भविष्य में इसकी कंडीशन को मैनेज कर सकते हैं।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या खराब कुर्सी स्कोलियोसिस का कारण बन सकती है?
खराब कुर्सी पर बैठने से पीठ, कमर का दर्द बढ़ सकता है, लेकिन सिर्फ खराब पोस्चर स्कोलियोसिस का कारण नहीं बनते हैं। हां, अगर आप लंबे समय तक खराब चेयर पर बैठते हैं, तो स्कोलियोसिस की कंडीशन बिगड़ सकती है।क्या स्कोलियोसिस पूरी तरह से ठीक हो सकता है?
स्कोलियोसिस के अधिकतर मामले माइल्ड होते हैं और इलाज की जरूरत नहीं होती है। हां, अगर आपकी कंडीशन खराब हो गई है, रेगुलर पीठ, कंधे और कूल्हों में दर्द रहता है, कंधे तथा कूल्हे असमान हो गए हैं, तो डॉक्टर के पास जाने में देरी न करें।रीढ़ की हड्डी का टेढ़ापन स्कोलियोसिस है क्या?
स्कोलियोसिस, रीढ़ की हड्डी की एक ऐसी स्थिति है, जिसमें रीढ़ दाईं या बाईं ओर मुड़ जाती है। स्कोलियोसिस के कारण पीठ की प्राकृतिक बनावट आगे-पीछे हो जाती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Dec 21, 2025 17:33 IST
Modified By : Meera Tagore Dec 21, 2025 17:33 IST
Modified By : Meera TagoreDec 21, 2025 17:33 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Abhishek Vaish