Doctor Verified

क्या प्लांट बेस्ड प्रोटीन खाने से वजन बढ़ता है? जानें डाइटिशियन से

Does Plant Based Protein Cause Weight Gain: प्लांट बेस्ड प्रोटीन का संतुलित मात्रा में सेवन करने से मांसपेशियों को ग्रो करने और मेंटेन रखने में मदद मिलती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्लांट बेस्ड प्रोटीन खाने से वजन बढ़ता है? जानें डाइटिशियन से


Does Plant Based Protein Cause Weight Gain: शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए लोग आज के समय में तमाम तरह के सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। प्रोटीन सप्लीमेंट का इस्तेमाल दुनियाभर में सबसे ज्यादा किया जाता है। जिम में एक्सरसाइज करने वाले लोग हों या बहुत ज्यादा दुबले-पतले लोग सभी को प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन करने की सलाह भी दी जाती है। बाजार में तमाम तरह के प्रोटीन पाउडर मिलते हैं और इनके गुण भी अलग-अलग होते हैं। आमतौर पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल व्हे प्रोटीन का किया जाता है। प्रोटीन पाउडर का सेवन करने से मांसपेशियों के विकास और रखरखाव और उनकी मरम्मत करने में मदद करना होता है। आज के समय में प्लांट बेस्ड प्रोटीन का चलन भी बढ़ा है। ऐसा कहा जाता है कि प्लांट बेस्ड प्रोटीन का सेवन करने से शरीर का वजन बढ़ने लगता है। आइये इस लेख में जानते हैं कि क्या वाकई प्लांट बेस्ड प्रोटीन से वजन बढ़ सकता है।

क्या प्लांट बेस्ड प्रोटीन खाने से वजन बढ़ता है?- Does Plant Based Protein Cause Weight Gain in Hindi

प्लांट बेस्ड प्रोटीन एक तरह का प्रोटीन है, जिसे बनाने के लिए पौधों में पाए जाने वाले प्रोटीन का इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेवन शाकाहारी लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साल, सब्जी, अनाज आदि में पाए जाने वाले प्रोटीन से ही प्लांट बेस्ड प्रोटीन बनाया जाता है। सोया, मटर, ब्राउन राइस जैसी चीजों में मौजूद प्रोटीन की सहायता से प्लांट बेस्ड प्रोटीन पाउडर तैयार किया जाता है। इस प्रोटीन सप्लीमेंट को बनाने में बाहरी शुगर का इस्तेमाल भी नहीं होता है।

Does Plant Based Protein Cause Weight Gain

इसे भी पढ़ें: प्लांट बेस्ड प्रोटीन या व्हे प्रोटीन: कौन सा सप्लीमेंट है मसल्स बनाने के लिए बेस्ट, जानें डायटीशियन से

आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन अलग-अलग स्थितियों में अलग-अलग तरह से किया जाता है। इसके फायदे और नुकसान भी इसकी डोज पर निर्भर करते हैं। प्लांट बेस्ड प्रोटीन का संतुलित मात्रा में सेवन करने से शरीर को प्रोटीन की आपूर्ति होती है और इससे मांसपेशियों को ग्रो करने और मेंटेन रखने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से सीधे वजन नहीं बढ़ता है।" अगर आपकी डाइट में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा है, तो बाहरी प्रोटीन का सेवन करने की आवश्यकता नहीं होती है, ऐसे में अगर आप बहुत ज्यादा कार्ब्स आदि के साथ प्रोटीन पाउडर का भी सेवन करते हैं, तो वजन बढ़ सकता है।

प्लांट बेस्ड प्रोटीन पौधों में पाए जाने वाले प्रोटीन के इस्तेमाल से बनाये जाते हैं। प्लांट बेस्ड प्रोटीन डाइट का आजकल वजन कम करने से लेकर मांसपेशियों के निर्माण के लिए खूब इस्तेमाल किया जाता है। जो प्रोटीन प्लांट बेस्ड डाइट में मौजूद होता है उसी का इस्तेमाल करके प्लांट बेस्ड प्रोटीन पाउडर बनाया जाता है। आप अपनी जरूरत और शारीरिक स्थिति के अनुसार डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह लेकर प्लांट बेस्ड प्रोटीन का सेवन कर सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com) 

Read Next

सर्दियों में जरूर खाएं चिया के बीज, जानें इसे रोज खाने से मिलने वाले 6 फायदे

Disclaimer