Doctor Verified

क्या मोगरा के सेवन से शरीर ठंडा रहता है? जानें एक्सपर्ट से

Mogra Benefits In Hindi: मोगरा के इस्तेमाल से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन, क्या यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है? लेख में जानें जवाब।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या मोगरा के सेवन से शरीर ठंडा रहता है? जानें एक्सपर्ट से


What are the Benefits of Mogra: गर्मियों में बढ़ता तापमान हमारी सेहत को भी प्रभावित करने लगता है। इसलिए ऐसे में, उन फूड्स का सेवन ज्यादा करना चाहिए जिनकी तासीर ठंडी हो। जैसे कि गोंद कतीरा, खसखस और गुलकंद। शरीर को ठंडा रखने के लिए कई लोग मोरगा को भी फायदेमंद मानते हैं। ये खुशबूदार फूल होते हैं, जिन्हें कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। इन फूलों की तासीर ठंडी होती है और इन्हें कई तरह से डाइट में भी शामिल किया जाता है। लेकिन क्या, तासीर ठंडी होने से मोगरा शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है? क्या गर्मियों में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है? इन प्रश्नों के जवाब जानने के लिए हमने मुंबई स्थित केटी क्लिनिक की आयुर्वेदिक डॉ अंजू मनकानी (BAMS CCH, CGO) से बात की। आइये लेख में एक्सपर्ट से समझें इस बारे में।

01 - 2025-05-18T071542.708

पहले जानें मोगरा क्यों फायदेमंद है? Why Mogra Is Beneficial

मोगरा के फूलों में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक और एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं। इन फूलों को इस्तेमाल करने से इंफेक्शन और एलर्जी का खतरा भी कम होता है। ये जेस्मिन के फूलों का एक प्रकार है, जो अपनी सुगंध के लिए प्रसिद्ध है। इसकी प्राकृतिक खुशबू के कारण ही इसे परफ्यूम, बॉडी मिस्ट और अगरबत्ती बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

इसे भी पढ़ें- तनाव दूर करने के लिए इन 3 तरीकों से करें मोगरा फूल का इस्तेमाल, कम होंगे स्ट्रेस और डिप्रेशन के लक्षण

क्या मोगरा शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है? Does Mogra Help to Keep Body Cool

मोगरा की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे गर्मियों में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कूलिंग गुण होते हैं इसलिए गर्मियों में इसका शरबत बनाकर पिया जाता है। मोगरा की चाय को हर्बल टी की तरह इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, इसके सेवन से शरीर ठंडा रहता है या नहीं, इसके लिए कई रिसर्च होनी बाकी है। इसे गर्मियों में शरबत या हर्बल चाय की तरह रोज पिया जा सकता है। लेकिन, अगर किसी को कोई स्वास्थ्य समस्या रहती है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।

मोगरा को किस-किस तरह से इस्तेमाल किया जाता है?

मोगरा से बॉडी मिस्ट तैयार की जाती है। इससे बॉडी को ठंडा और हाइड्रेट रखने और यंग रखने में मदद मिलती है। यह मिस्ट लगाने से बॉडी को ठंडक मिलती है और बॉडी रिफ्रेश होती है। आप डेली डाइट में इसकी चाय बनाकर भी शामिल कर सकते हैं। मोगरा में औषधिय गुण होने के कारण इसे कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे बॉडी को एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं, जो त्वचा और बालों दोनों के लिए फायदेमंद होते है। इसके सेवन से कैलोरी इंटेक भी कम होता है और वेट मैनेज करना आसान हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- Hair Care Tips: मोगरा के फूलों से अपने बालों की खूबसूरती बढ़ाएं, डेली हेयर केयर रूटीन में करें इन्हें शामिल

निष्कर्ष

मोगरा के सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसकी चाय बनाकर सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ और वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है। मोरिंगा ठंडा होता है। लेकिन, यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है या नहीं, इसके लिए कोई रिसर्च सामने नहीं आई है। इसमें खुशबू होती है, इसलिए इसे त्वचा और बालों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर से संपर्क करें।

FAQ

  • मोगरे के फूल से क्या-क्या बनता है? 

    मोगरा के फूलों का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। ये सुगंधित होते हैं इसलिए इन्हें इत्र या बॉडी मिस्ट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मोगरा के शरबत या चाय को डेली डाइट में शामिल किया जा सकता है। कई लोग इसे मिठाइयों में भी इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा, इसे त्वचा और बालों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। 
  • मोगरा फूल के क्या फायदे हैं?

    मोगरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक और एंटी-वायरल गुण मौजूद होते हैं। इसलिए इसे इस्तेमाल करने से इंफेक्शन का खतरा कम होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं इसलिए इसे त्वचा और बालों दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद औषधिय गुण कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा भी कम करते हैं।
  • क्या हम मोगरा का पानी पी सकते हैं?

    जी हां, डेली डाइट में मोगरा का पानी शामिल किया जा सकता है। इसे ठंडा या सामान्य तापमान में रखना फायदेमंद होता है। अधिक फायदों के लिए इसे शरबत या चाय के तौर पर भी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। 
  • त्वचा के लिए मोगरा का उपयोग कैसे करें?

    मोगरा को कई तरह से त्वचा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। मोगरा के फूलों को नहाने के पानी में डालकर नहा सकते हैं। इसके अलावा फूलों को पीसकर फेस मास्क में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके पानी को स्किन के लिए टोनर बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। मोगरा का पाउडर भी फेस मास्क या स्किन रूटीन में इस्तेमाल किया जा सकता है।  

 

 

 

Read Next

क्या यूरिक एसिड बढ़ने पर खाली पेट नींबू पानी पी सकते हैं? जानते हैं एक्सपर्ट से

Disclaimer