Does Low Lying Placenta Cause Back Pain In Hindi: प्लेसेंटा प्रीविया एक तरह की प्रेग्नेंसी से जुड़ी जटिलता है। इसमें प्लेसेंटा गर्भाशय में नीचे चिपक जाता है। ऐसा पूरी तरह या आंशिक रूप से हो सकता है। प्लेसेंटा प्रीविया होने पर नॉर्मल डिलीवरी की संभावना कम हो जाती है। ऐसे में अक्सर महिलाओं को सिजेरियन डिलीवरी करवानी पड़ती है, ताकि बच्चे की जान को जोखिम न हो। बहरहाल, यह एक ऐसी कंडीशन है, जिसका आमतौर पर पता नहीं चलता है। असल में इसके कोई लक्षण नहीं उभरते हैं। यही कारण है कि प्लेसेंटा प्रीविया होने पर महिला को अल्ट्रा साउंड करवाना पड़ता है। हालांकि, पेट दर्द और क्रैम्प्स जैसे कुछ लक्षण दिखते हैं। तो क्या प्लेसेंटा प्रीविया होने पर पीठ दर्द भी हो सकता है? आइए, जानते हैं वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्तासे।
क्या प्लेसेंटा प्रीविया के कारण पीठ में दर्द हो सकता है?- Does Low Lying Placenta Cause Back Pain In Hindi
जैसा कि थोड़ी देर पहले ही स्पष्ट किया गया है कि प्लेसेंटा प्रीविया होने पर किसी तरह के लक्षण नजर नहीं आते हैं। हां, प्लेसेंटा प्रीविया होने पर क्रैम्प्स और पेल्विक एरिया में दर्द हा सकता है। लेकिन, इसकी पुष्टि के लिए आवश्यक है कि अल्ट्रा साउंड किया जाए। जहां तक प्लेसेंटा प्रीविया के कारण पीठ दर्द होने का सवाल है, तो इस संबंध में एक्सपर्ट कहते हैं कि सामान्यतः प्लेसेंटा प्रीविया होने पर ऐसी समस्या नहीं होती है। प्लेसेंटा की पोजिशन इस तरह की स्थिति में मायने रखती है। जैसे अगर प्लेसेंटा आगे की ओर या पीछे की ओर स्थित है, तो इससे कई अन्य जटिलताएं खड़ी हो सकती हैं। कुल मिलाकर, आप यह कह सकते हैं कि प्लेसेंटा प्रीविया होने पर पीठ दर्द हो, ऐसा जरूरी नहीं है। हां, कभी-कभी इस तरह की कंडीशन देखी जा सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या प्लेसेंटा प्रीविया के कारण प्रेग्नेंट महिला को दर्द हो सकता है? समझें डॉक्टर से
प्रेग्नेंसी में पीठ दर्द होने के अन्य कारण
बच्चे की पोजिशन
बच्चे की पोजिशन गर्भवती महिला के लिए बहुत मायने रखती है। जैसे-जैसे बच्चे का वजन बढ़ता जाता है, महिला के लिए उठना-बैठना काफी मुश्किल हो जाता है। बहरहाल, अगर बच्चा गर्भ में बैक टू बैक पोजिशन में है, यानी पीछे की ओर अधिक है। ऐसे में महिला को पीठ में दर्द हो सकता है। ऐसे में महिला को बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही, अपने चलने-फिरने को लेकर कॉन्शस रहना चाहिए।
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन
कई बार प्रेग्नेंसी में महिला को यूरिनरी इंफेक्शन हो जाता है। असल में, प्रेग्नेंसी के दौरान महिला काफी सेंसिटिव होती है। ऐसे में वह बहुत आसानी से बीमार पड़ सकती हैं। अगर वे अपनी हाईजीन का ध्यान न रखें, गंदे बाथरूम का यूज करें, तो ऐसे में उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन हो जाता है। यह भी पीठ दर्द का एक कारण हो जाता है। असल में, यूटीआई के कारण महिला को बुखार और ठंड लगने जैसी समस्या हो सकती है। इसी स्थिति में पीठ दर्द होने का रिस्क भी बना रहता है।
इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था में होने वाली समस्या है प्लेसेंटा प्रिविया, क्या इससे भ्रूण को नुकसान होता है? डॉक्टर से जानें
प्लेसेंटा प्रीविया के कारण हो रहे पीठ दर्द से कैसे निपटें- Tips To Manage Back Pain Due To Low Lying Placenta In Hindi
- डॉक्टर की सलाह पर हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें।
- सोने की पोजिशन में सुधार करें। संभव हो, तो पीठ के बल लेटें।
- अपने पोस्चर में सुधार करें। ज्यादा झुकना अवॉएड करें।
- रिलैक्सेशन तकनीक अपनाएं।
- एक्सपर्ट की सलाह पर योग करें।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version