Doctor Verified

हर समय टीवी और मोबाइल देखता है बच्चा, तो उसे बढ़ सकता है मायोपिया का खतरा

आजकल के बच्चे मोबाइल और टीवी के सामने घंटों बिताते हैं। बच्चों की इस आदत से उनमें मायोपिया का खतरा बढ़ सकता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
हर समय टीवी और मोबाइल देखता है बच्चा, तो उसे बढ़ सकता है मायोपिया का खतरा


इंटरनेट के दौर में बच्चों को पढ़ाई व स्कूली प्रोजेक्ट के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करना ही पड़ता है। वहीं, बच्चें आज के समय आउटडोर खेलों की अपेक्षा अपना ज्यादा समय मोबाइल व टीवी के आगे बिताना ही पसंद करते हैं। इस वजह से बच्चों को कई तरह की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि मोबाइल व टीवी ज्यादा देखने से बच्चों को आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इन समस्याओं के चलते छोटी उम्र में ही बच्चों को चश्मा लगाना पड़ता है। आगे चाइल्ड क्लीनिक के सीनियर पीडियेट्रिक्स डॉक्टर वैभव जैन से जानते है बच्चों में मायोपिया (Myopia in children) होने के क्या कारण हो सकते हैं और इस समस्या को कैसे कम किया जा सकता है। 

टीवी और मोबाइल से बच्चों में बढ़ सकता है मायोपिया का खतरा - Can Screen Time Increase The Risk Of Myopia In Children In Hindi

मायोपिया आंखों से जुड़ी एक समस्या है। इसे आप 'निकट दृष्टि दोष' कह सकते हैं। इस स्थिति में व्यक्ति को दूर की चीजों को देखने में परेशानी होती है। जबकि, पास की चीजें उन्हें साफ नजर आती है। यह समस्या तब होती है, जब आंखों का आकार थोड़ा बदल सकता है। इसमें प्रकाश की किरणें सीधे रेटिना पर नहीं पड़ती है। रिसर्च बताती हैं कि बच्चों के द्वारा ज्यादा मोबाइल और टीवी देखने से मायोपिया की समस्या हो सकती है। यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। इस समस्या में बच्चों को चश्मा लगाना पड़ सकता है। इस प्रकार की आंखों की समस्या बच्चे में सिरदर्द का कारण बनती है। इस समस्या को अनदेखा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे आंखों से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती है। मायोपिया के दौरान बच्चों को आंखों में जलन, लालिमा, धुंधला दिखना और आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 

बच्चों का स्क्रीन टाइम से कम करने के लिए क्या करें - How To Reduce Kid's Screen Time In Hindi 

  • बच्चों के साथ अभिभावकों को समय बिताना चाहिए। 
  • बच्चों को आउटडोर गेम्स के लिए प्रोत्साहित करें। 
  • आप बच्चों की पसंद के गेम्स खेल सकते हैं। 
  • बच्चों की डाइट में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई युक्त आहार को शामिल करें। 
  • आंखों से जुड़े व्यायाम कराएं। 

इसे भी पढ़ें: बच्चों को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, नहीं पड़ेंगे बीमार

बच्चों को स्क्रीन से दूर रखने के लिए आप उनके लिए घर पर इंंटरेस्टिंग गेम्स या एक्टिविटी ला सकते हैं। उनके स्क्रिन टाइम के लिए एक निश्चित समय चुनें। बच्चे को वीकएंड पर बाहर घूमने के लिए ले जाएं, इससे बच्चे का ध्यान डायवर्ट होने लगेगा। 

Read Next

बच्‍चों को बुखार के साथ जोड़ों में दर्द क्यों होने लगता है? जानें इसके कारण और इलाज

Disclaimer