सर्दियों में बालों में मेहंदी कैसे लगाएं? जानें ठंडे मौसम में मेंहदी लगाने के 5 तरीके

सर्दियों में बालों में मेहंदी कैसे लगाएं: सर्दियों में बालों में मेहंदी लगाने से आपको सर्दी-जुकाम हो सकता है। आइए जानते हैं इसे लगाने का सही तरीका। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में बालों में मेहंदी कैसे लगाएं? जानें ठंडे मौसम में मेंहदी लगाने के 5 तरीके

बालों को रंगने के लिए अक्सर लोग मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं। ये ना सिर्फ आपके सफेद बालों को काला करने में मदद करती है बल्कि ये स्कैल्प इंफेक्शन से बचाव में भी मदद करती है। साथ ही ये आपके बालों को घना और मोटा बनाने में भी मददगार है। लेकिन क्या सर्दियों में भी बालों में मेहंदी लगाना फायदेमंद (Does applying henna cause cold) है? दरअसल, मेहंदी की तासीर ठंडी होती है और जब आप सर्दियों में इसे बालों में लगाते हैं तो, ये सिर को ठंडा करने के साथ सर्दी जुकाम का भी कारण बनती है। दरअसल, होता ये है कि जब आप सर्दियों में बालों में मेहंदी लगाते हैं तो, ये आपके शरीर की गर्मी को सोखने लगती है और बदले में शरीर को ठंडा करती है। इससे आपको ठंड लग सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं। 

Insidemehndiinwinters

लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप सर्दियों में अपने बालों में मेहंदी नहीं लगा सकते। अगर आप सर्दियों में बालों में मेहंदी लगाना चाहते हैं तो बस आपको कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे या फिर उन तरीकों को अपनाना होगा जिसकी मदद से आपको ठंड ना लगे।

सर्दियों में बालों में मेहंदी कैसे लगाएं-how to apply henna on hair in winter?

1. आंवले का पानी मिला कर लगाएं

सर्दियों में आपको मेहंदी लगाने के असर से बचना है तो आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप बहुत देर तक अपने बालों में मेहंदी ना लगाए रखें। इसमें आपकी मदद आंवले का पानी कर सकता है। दरअसल, अगर आप आंवले के पानी में मेहंदी मिला कर लगाएं तो इससे आपके बाल जल्दी रंग जाएंगे और आपको मेहंदी को बहुत देर तक लगाए भी नहीं रहना होगा। साथ ही आंवला ग्रेइंग को नियंत्रित करता है साथ ही बालों में साइन लाता है। तो आपको करना ये है कि आंवले के पानी को हल्का गर्म करें और उसमें मेंहदी पाउडर मिला लें। अब इसे बालों पर लगाएं और 40 मिनट बाद ही बाल धो लें। 

2. तिल का तेल

तिल का तेल गर्म तासीर वाला तेल है। इसकी खास बात ये है कि इसे लगाने से आपके बाल काले रहते हैं और इनमें चमक भी आती है। तो, सर्दियों में सर्दी-जुकाम से बचने के लिए आप तिल के तेल को मेहंदी में मिला कर लगा सकते हैं। ये आपके बालों को रंगने के साथ आपको ठंड से भी बचाव में मदद करता है। इसलिए सर्दियों में आपको बालों में मेहंदी लगाना है तो तिल के तेल में मेहंदी मिला कर लगाएं। 

इसे भी पढ़ें :  Winter Skin Care: सर्दियों में पुरुष स्किन केयर रूटीन में शामिल करें ये 7 आदतें, बना रहेगा ग्लो

3. लौंग मिला कर लगाएं मेहंदी  

लौंग बालों के लिए कई तरह से फायदेमंद है। लौंग एंटीबैक्टीरियल है जो कि स्कैल्प इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसका एंटीइंफ्लेमेटी गुण स्कैल्प के सूजन को भी कम करता है। साथ ही खास बात ये है कि ये मेहंदी से बालों में लगने वाली ठंडक को करने में मदद करता है। इसलिए आप जब ठंडी के दिनों में बालों में मेहंदी लगाने की सोच रहे हों तो, पहले थोड़ा सा पानी लें और उसमें कुछ लौंग डाल कर उबाल लें। अब इसमें मेहंदी मिलाएं और इसे अपने बालों पर लगाएं।

Inside1applyingmehendi

4. शलगम जूस मिला कर लगाएं

शलगम का जूस आपके सफेद होते बालों को रंग सकता है। पर जब आप मेहंदी में शलगम जूस मिला कर लगाते हैं तो आपको इसे ज्यादा देर तक बालों में लगा कर नहीं रखना होगा। क्योंकि बालों में लगाते ही कुछ देर में ही आपके बालों में मेहंदी की रंगत चढ़ जाएगी। साथ ही शलगम का जूस बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन सी, ई और बीटा कैरोटीन बालों को अंदर से स्वस्थ रखने में मददगार है। 

इसे भी पढ़ें : खूबसूरती खराब कर सकती है स्माइल लाइंस की झुर्रियों, इसे कम करने लिए करें ये 3 एक्सरसाइज

5. दालचीनी, अजवाइन और हल्दी डाल कर लगाएं

सर्दियों में मेहंदी लगाने का एक हेल्दी तरीका ये भी है कि अगर आप मेंहदी बनाते समय ही उसमें दालचीनी अजवाइन और हल्दी डाल लें तो, ये आपके स्कैल्प के लिए भी हेल्दी होगी और आपको ठंड भी नहीं लगेगी। इसके लिए पहले तो 1 कप पानी लें और उसमें दालचीनी, अजवाइन और हल्दी डाल कर पकाएं। फिर इसमें मेहंदी पाउडर मिलाएं और इसे अपने बालों में लगाएं। कुछ देर बाद ही अपने बालों को धो लें।

सर्दियों में बालों में मेंहदी लगाते समय आपको एक बात का और ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी सुबह या शाम के समय बालों में मेहंदी ना लगाएं। इससे आपको जल्दी ठंड लग सकती है। इसके अलावा मेहंदी लगाने के बाद ड्रायर से अपने बाल सुखाएं। फिर जल्दी से अपने बाल धो लें। 

all images credit: freepik

Read Next

सर्दी में चिपचिपे, रूखे और बेजान बालों से छुटकारा पाने के लिए बनाएं ये 3 हेयर मास्क, जानें तरीका

Disclaimer