चेहरे पर नेचुरल ग्लो और सर्नबर्न से छुटकारा पाने के लिए अक्सर महिलाएं पार्लर में अच्छे और मंहगे फेशियल तलाश करती हैं। क्योंकि एक फेशियल से आपके चेहरे को एक ग्लो मिल जाता है और टैनिंग और सनबर्न से छुटकारा पाने में भी मदद मिलती है। लेकिन अगर आपको पता चले कि आप पार्लर जैसा ग्लो घर पर ही कम पा सकते हैं, तो? तो जाहिर सी बात है कि हर महिला चाहेगी कि वह घर पर ही अपनी ग्रूमिंग पर ध्यान दे और खुद की सुंदरता को निखारे। आप कुछ इंग्रेडिएंट्स के साथ अपना पर्ल फेशियल घर पर बना सकते हैं। पर्ल फेशियल आपकी त्वचा से टैनिंग को दूर करने स्किन को टोन करने और चेहरे को शानदार चमक प्रदान करने में मदद करता है। अधिकतर लड़कियां पर्ल फेशियल को शारदी या पार्टी के समय करवाती हैं।
पर्ल फेशियल क्या है?
पर्ल फेशियल इन दिनों ब्यूटी वर्ल्ड में काफी पॉपुलर है। गोल्ड या फ्रूट फेशियल की तरह ही पर्ल फेशियल को चेहरे में ग्लो पाने के लिए करवाया जाता है। पर्ल फेशियल ड्राई और ऑयली स्किन वालों के लिए बेस्ट है।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में टैनिंग और पिंपल से बचाएगा ये समर स्पेशल पान के पत्तों का फेस पैक, मिलेगी दमकती और निखरी त्वचा
पर्ल फेशियल के लिए मोती के चूरे से चेहरे की मसाज क्रीम तैयार की जाती है। यह नाम की तरह ही आपको मोती जैसी चमक देता है। इससे आपके चेहरे के सभी काले दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं और स्किन को टोन करता है। आइए यहां हम आपको बताते हैं कि कैसे आप घर पर अपना होममेड फेस पैक बना सकते हैं।
घर पर कैसे बनाएं पर्ल फेशियल?
घर पर पर्ल फेशियल बनाने के लिए आपको पर्ल पाउडर और क्रीम के अलावा बाकी सभी चीजें अपने घर पर ही मिल जाएंगी। पर्ल पाउडर और क्रीम को आप बाजार से या फिर ऑनलाइन खरीद सकते हैं। आइए यहां इस फेशियल को बनाने का तरीका जानें।
सामग्री:
- 3 टी स्पून - पर्ल पाउडर
- 2 टी स्पून - पर्ल क्रीम
- 2 टी स्पून - खीरे का रस
- 1 टी स्पून - शहद
- 2 टी स्पून - कच्चा दूध
- 2 टी स्पून - गुलाब जल
- 1 टी स्पून - नींबू का रस
- 1 - अंडा
इसे भी पढ़ें: एक्ने-फ्री और ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करता है घर पर बना मोरिंगा फेस पैक और तेल
पर्ल फेशियल बनाने और उपयोग का तरीका:
- सबसे पहले आप अपने चेहरे को कच्चे दूध और रूई की मदद से साफ करें।
- अब आप एक बाउल में गुलाब जल और पर्ल पाउडर मिलाएं और फिर आप इसे एक स्क्रब की तरह अपने चेहरे पर अप्लाई करके रब करें।
- इतना 5-10 मिनट चेहरे को स्क्रब करें। आप चेहरे को सर्कुलर मोशन में रब करें और फिर पानी के स्पॉन्ज से चेहरे को साफ कर लें।
- अब आप अपने चेहरे पर पर्ल क्रीम अप्लाई करें और उसे अपने चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें।
- इसके बाद आप एक बाउल में अंडे, शहद और नींबू के रस को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इसमें आप इसमें कुछ पर्ल पाउडर डालें और इन सभी को अच्छे से मिलाएं। अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के लिए इस पैक को भी चेहरे पर लगा रहने दें।
- 20-30 मिनट बाद इस फेस पैक को चेहरे से हटा लें। अब इसके बाद आप अपने चेहरे पर गुलाब जल और खीरे के रस को लगाएं। जब यह सूख जाए, तो अपने चेहरे को माइल्ड फेस वॉश से धो लें और चेहरे को तौलिये से थपथपाते हुए साफ कर लें। आखिर में आप अपने चेहरे पर कोई फेस टोनर या फिर मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं।
Read More Article On Skin Care In Hindi
Read Next
चेहरे की ढीली-ढाली त्वचा में कसावट लाने और झुर्रियों को मिटाने के लिए घर पर बनाएं अनार का स्किन टोनर
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version