Satish Kaushik Death: हार्टअटैक से हुआ सतीश कौशिक का निधन, अनुपम खेर समेत कई सेलेब्स का छलका दर्द

Satish Kaushik Death: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का कार में हार्टअटैक से निधन हो गया। इसकी जानकारी 09 मार्च की सुबह अनुपम खेर ने ट्वीट करके दी।
  • SHARE
  • FOLLOW
Satish Kaushik Death: हार्टअटैक से हुआ सतीश कौशिक का निधन, अनुपम खेर समेत कई सेलेब्स का छलका दर्द

Satish Kaushik Death in Hindi: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर और एक्टर सतीश कौशिक का निधन हो गया है। डायरेक्टर ने 66 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। सतीश कौशिक ने होली के अगले दिन यानी 09 मार्च को दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस बात की जानकारी उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर (Anupam Kher On Satish Kaushik Death) ने ट्वीट के जरिए दी। अनुपम खेर ने एक्टर सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देते हुए अपनी दोस्ती को याद किया। इसके बाद से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्टर सतीश कौशिक की मौत का कई सेलेब्स को गहरा झटका लगा है। इसी बीच कंगना रनौत, अजय देवगन से भी शोक जताया है। 

8 मार्च को बिगड़ी थी तबियत

08 मार्च को होली का त्यौहार सतीश कौशिक ने पूरा एंज्वाय किया था, इसका अंदाजा उनके आखिरी पोस्ट से लगाया जा सकता है। 08 मार्च की देर रात को ही उनकी अचानक से तबियत बिगड़ने लगी, इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब तबियत बिगड़ने लगी, तो उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सतीश को हार्टअटैक आया था, इसी वजह से उनका निधन हुआ है। 

अनुपम खेर ने दी मौत की खबर

सतीश कौशिक के निधन की खबर उनके बेहद करीबी दोस्त अनुपम खेर ने दी। उन्होंने एक बेहद भावुक पोस्ट के जरिए, लोगों के साथ उनकी मौत की खबर सांझा की। उन्होंने एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जानता हूं “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! जिंदगी अब कभी पहले जैसी नहीं रहेगी तुम्हारे बिना सतीश! ओम् शांति!' अनुपम खेर के इन शब्दों से सभी को भावुक कर दिया। अनुपम खेर के पोस्ट के बाद तमाम सेलेब्स का भी दर्द छलका, उन्होंने भी द्वीट शेयर करते हुए अपने दर्द को बयां किया। 

अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

सतीश कौशिक के निधन पर देश के गृहमंत्री अमित शाह का भी दर्द छलका है। अमित शाह से शोक व्यक्त करते हुए लिखा, "अभिनेता, निर्देशक और लेखक सतीश कौशिक जी के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ। भारतीय सिनेमा, आर्टिस्टिक क्रिएशन और परफॉर्मेंस में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ओम शांति"

अजय देवगन से भी जताया दुख

अजय देवगन ने भी सतीश कौशिक के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट शेयर करते हुए लिखा,"सतीश कौशिक के निधन की दुखद खबर से नींद खुली। मैंने ऑन और ऑफ स्क्रीन उनके साथ हंसी-मजाक किया है। उनकी उपस्थिति ने एक फ्रेम भर दिया। जिंदगी में भी हम जब भी मिले वो मेरे चेहरे पर मुस्कान ले आए। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं।" 

कंगना रनौत का छलका दर्द

कंगना रनौत से भी सतीश कौशिक के निधन पर अपना दुख व्यक्ति किया। आपको बता दें कि सतीश कौशिक आखिरी बार कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगे। कंगना से सतीश को श्रद्धाजंलि देते हुए लिखा,"इस दुखभरी खबर के साथ आज की सुबह हुई, वह मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे। एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक जी बेहद दयालु और सच्चे इंसान थे। मुझे उन्हें इमरजेंसी में निर्देशित करना बहुत पसंद था। उनकी कमी खलेगी, ओम शांति"

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)

होली के रंगों से भरा था आखिरी पोस्ट

सतीश कौशिक की मौत ने सभी को हैरत में डाल दिया है। उनकी मौत की खबर पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है। आपको बता दें कि मौत से पहले सतीश कौशिक ने मुंबई में होली खेली थी। उन्होंने होली की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी पोस्ट की है। इनमें उन्होंने लिखा था, "जूहू के जानकी कुटिर में जावेद अख्तर, बाबा आज्मी के साथ खूब रंगों भरी होली खेली। इस दौरान न्यूली वेड खूबसूरत कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा से भी मुलाकात हुई। सभी को हैप्पी होली। आपको बता दें कि सतीश कौशिक का शरीर दिल्ली के दीनदयाल हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखा गया है। करीब 11 बजे उनका पोस्टमार्टम शुरू होगा, इसके बाद ही परिजनों को शरीर सौंपा जाएगा। 

Read Next

Sushmita Sen Heart Attack: सुष्मिता सेन को आया हार्ट अटैक, एक्ट्रेस ने खुद पोस्ट कर बताया कैसी है हालात

Disclaimer