युगांडा में तेजी से फैल रहा है Dinga Dinga वायरस, जानें इस बीमारी के लक्षण

Dinga Dinga Virus in Hindi: डिंगा डिंगा वायरस से संक्रमित होने के बाद मरीज की कंपकंपी होने लगती है। ऐसा लगता है कि व्यक्ति का खुद पर कंट्रोल नहीं है और वह डांस कर रहा है।
  • SHARE
  • FOLLOW
युगांडा में तेजी से फैल रहा है Dinga Dinga वायरस, जानें इस बीमारी के लक्षण


Dinga Dinga Virus in Hindi: दुनियाभर में अभी तक कोरोनावायरस और एमपॉक्स के मामले पूरी तरह से थमे नहीं हैं कि ऐसे में आए दिन नई-नई बीमारियां और वायरस देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में युगांडा में एक नए वायरस ने दस्तक दी है, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है। यह वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है। अब तक सैकड़ों की संख्या में लोग इससे बीमार पड़ चुके हैं। डिंगा डिंगा वायरस मुख्य रूप से लड़कियों और महिलाओं को ज्यादा प्रभावित कर रहा है। इस वायरस के लक्षण अन्य बीमारियों की तुलना में थोड़े अलग हैं। हालांकि, इस वायरस के मामले अबतक केवल बुंडिबुग्यो में ही देखे गए हैं। अबतक लगभग 300 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है।

सरकार द्वारा लगाया जा रहा है पता

इस वायरस के मामलों की जांच के नमूने युगांडा के स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजे जा चुके हैं। पहली बार साल 2023 में इस मामले की पुष्टि की गई थी। डिंगा डिंगा वायरस से पीड़ित एक मरीज ने इस बीमारी से संक्रमित होने के बाद अपना अनुभव शेयर कर बताया कि वह इस वायरस की चपेट में आने के बाद लकवाग्रसित हो गया था और कंपकंपी से जूझ रहा था। बुंडिबुग्यो के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कियिता क्रिस्टोफर ने लोगों को संकेत देते हुए कहा कि अभी तक देश के पास इस बीमारी से लड़ने के लिए न तो कोई वैक्सीन है और न कोई कारगर ट्रीटमेंट उपलब्ध है। 

coovid-inside

डिंगा डिंगा वायरस के लक्षण

  • डिंगा डिंगा वायरस से संक्रमित होने के बाद मरीज की कंपकंपी होने लगती है। ऐसा लगता है कि व्यक्ति का खुद पर कंट्रोल नहीं है और वह डांस कर रहा है।
  • इस वायरस से पीड़ित होने पर बुखार होने के साथ ही शरीर में थकान और कमजोरी भी महसूस होती है।
  • कुछ मरीजों में तो लकवा जैसी स्थिति या चलने-फिरने में कठिनाई भी होती है।
  • डिंगा डिंगा वायरस होने पर कई बार व्यक्ति का हिलना-डुलना तक मुश्किल हो जाता है।
  • कई बार मरीज की प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर पड़ने लगती है। 

Read Next

दिल्ली समेत इन राज्यों में छाई कोहरे की घनी चादर, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Disclaimer