Doctor Verified

ग्लूकोज और फ्रुक्टोज में क्या अंतर है? जानें क्या होता है ज्यादा फायदेमंद

Glucose And Fructose in Hindi: ग्लूकोज और फ्रुक्टोज में अंतर इनकी रासायनिक संरचना, शरीर में इनका इस्तेमाल और इनके सोर्स फूड्स में होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
ग्लूकोज और फ्रुक्टोज में क्या अंतर है? जानें क्या होता है ज्यादा फायदेमंद

Glucose And Fructose in Hindi: शरीर को फिट और हेल्दी बनाए रखने के लिए पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा जरूरी होती है। शरीर को ठीक ढंग से काम करने की लिए एनर्जी या ऊर्जा की आवश्यकता होती है। कार्बोहाइड्रेट का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलता है। कार्बोहाइड्रेट फूड्स से मिलते हैं और इनके कई प्रकार होते हैं। हालांकि सभी तरह के कार्बोहाइड्रेट का काम शरीर को ऊर्जा देना ही होता है। ग्लूकोज और फ्रुक्टोज भी शरीर के लिए जरूरी कार्बोहाइड्रेट में से एक होते हैं। इनका भी काम शरीर को ऊर्जा देने और शारीरिक क्रियाओं को ठीक ढंग से काम करने में मदद करना होता है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, ग्लूकोज और फ्रुक्टोज के बीच अंतर के बारे में।

ग्लूकोज और फ्रुक्टोज में अंतर- Difference Between Glucose And Fructose in Hindi

ग्लूकोज और फ्रुक्टोज, दोनों ही महत्वपूर्ण कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो हमारे शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं। हालांकि, ये दोनों एक नहीं होते हैं। अक्सर लोग ग्लूकोज और फ्रुक्टोज को एक ही समझ लेते हैं। नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "ग्लूकोज और फ्रुक्टोज में अंतर इनकी रासायनिक संरचना, शरीर में इनका इस्तेमाल और इनके सोर्स फूड्स में होता है।"

Difference Between Glucose And Fructose in Hindi

ग्लूकोज- Glucose

शरीर को ऊर्जा देने का सबसे प्रमुख सोर्स ग्लूकोज होता है। यह शरीर में बहुत आसानी अवशोषित हो जाता है। आम भाषा में कहें तो ग्लूकोज एक सामान्य शुगर है, जो स्टार्च और शुगर के रूप में होता है। फूड्स से अवशोषित होने के बाद इसका काम शरीर की सभी कोशिकाओं को ऊर्जा या एनर्जी देना होता है। भोजन करने के बाद शरीर में, खाद्य पदार्थों का पाचन होने पर ग्लूकोज को ब्लड में भेजा जाता है। यह ग्लूकोज फिर ऊर्जा के रूप में उपयोग किया जाता है और शरीर में इसे कार्बोहाइड्रेट के रूप में स्टोर भी किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज क्या है और क्यों होता है? जानें ये बीमारी शरीर को कैसे करती है प्रभावित

फ्रुक्टोज- Fructose

फ्रुक्टोज भी एक प्रकार का शुगर ही है जो खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। यह प्राथमिक रूप से फल और शहद में पाया जाता है। फ्रुक्टोज में ग्लूकोज के मुकाबले अधिक मिठास होती है, और इसलिए यह बाजार में आमतौर पर एक्स्ट्रा शुगर मिलाने के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।  ग्लूकोज के मुकाबले, फ्रुक्टोज अवशोषित करने में ज्यादा समय लगता है। इसलिए, फ्रुक्टोज का अधिक सेवन करने से इंसुलिन स्तर उतना प्रभावित नहीं होता है, जितना ग्लूकोज के सेवन से हो सकता है।

शरीर में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज का उपयोग- Glucose And Fructose Usage in Hindi

ग्लूकोज और फ्रुक्टोज, दोनों ही शुगर के रूप में उपयोग किए जाते हैं, लेकिन इनके उपयोग की प्रक्रिया में अंतर होता है। ग्लूकोज को शरीर तुरंत अवशोषित करता है और इसे ऊर्जा के रूप में उपयोग किया जाता है। जबकि फ्रुक्टोज को अवशोषित होने में ज्यादा समय लगता है और यह ग्लाइसोलिसिस या क्रेब्स साइकिल के माध्यम से अवशोषित किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: ग्लूकोज शरीर के लिए क्यों महत्वपूर्ण है? जानें ग्लूकोज लेवल घटने के लक्षण और कमी दूर करने के लिए आहार

ग्लूकोज का उपयोग विशेष रूप से उस समय होता है जब तुरंत ऊर्जा की आवश्यकता होती है, जैसे कि व्यायाम के दौरान या शारीरिक गतिविधि के समय। वहीं, फ्रुक्टोज का उपयोग धीरे धीरे ऊर्जा की आवश्यकता के लिए किया जाता है, और इसे बचाया जाता है जो लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करने के लिए ठीक होता है।

ग्लूकोज और फ्रुक्टोज के स्रोत

ग्लूकोज के प्रमुख स्रोत होते हैं स्टार्च और शक्कर। यह अनाज, दूध समेत कई चीजों में पाया जाता है। वहीं, फ्रुक्टोज के प्रमुख स्रोत फल और शहद होते हैं, जैसे गन्ना, अमरूद, केला, आम, अंगूर, सेब आदि शामिल हैं।

ग्लूकोज और फ्रुक्टोज, दोनों ही महत्वपूर्ण ऊर्जा स्रोत हैं जो हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। ग्लूकोज मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों में पाया जाता है, वहीं फ्रुक्टोज का मुख्य सोर्स फल और शहद होता है। आप डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह लेकर शरीर की आवश्यकता के अनुसार इसका सेवन कर सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

पानी में नेचुरल तरीके से इलेक्ट्रोलाइट्स बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, दिनभर रहेगी एनर्जी

Disclaimer