Fresh Dates & Dried Dates: छुहारे और खजूर में क्या है अंतर? एक्सपर्ट से जानें दोनों के फायदे

कुछ लोग छुहारे का सेवन खजूर सझकर करते हैं। पर वे ये नहीं जानते कि दोनों के अंदर भिन्न गुण पाए जाते हैं। जानते हैं इनमें अंतर और फायदे...

Garima Garg
Written by: Garima GargUpdated at: Feb 11, 2021 15:06 IST
Fresh Dates & Dried Dates: छुहारे और खजूर में क्या है अंतर? एक्सपर्ट से जानें दोनों के फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

छुहारा और खजूर (Dried and Fresh Dates) यह दोनों सूखे और सॉफ्ट प्रवृत्ति के होते हैं। लेकिन इन दोनों की अपनी-अपनी खासियते हैं। जहां छुहारे में ज्यादा कैलोरी मौजूद है वहीं खजूर कम कैलोरी वाला होता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो खजूर का सेवन कर सकते हैं जबकि मांसपेशियों की ताकत या पाचन को सुधारने के लिए आप छुहारे का प्रयोग कर सकते हैं। 

आखिर छहारे और खजूर में क्या है अंतर (Diffrence between fresh & dried dates)? दोनों के क्या हैं फायदे (Benefits  of fresh & dried dates)? इन सभी सवालों के जवाब आपको आगे इस लेख के माध्यम से दिए जा रहे हैं। इसके लिए हमने एक्सपर्ट से भी इनपु्ट्स मांगे हैं। पढ़ते हैं आगे...

छुहारा और खजूर में अंतर (Difference between Fresh Dates and Dried Dates)

बता दें कि छुहारा और खजूर अलग-अलग होते हैं। खजूर में नमी ज्यादा होती है जबकि छुहारा कम नमी वाला होता है। यही कारण होता है छुहारे अधिक दिन तक चलते हैं। अगर खजूर की बात करें तो खजूर अगर हवा रहित कंटेनर में रखा जाए तो 8 महीने और फ्रिज में रखा जाए तो 1 साल तक खराब नहीं होता। छुहारे में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम पाई जाती है। वहीं यह फाइबर का अच्छा स्रोत है। जबकि खजूर में विटामिन सी के साथ-साथ कैल्शियम आयरन आदि पाया जाते हैं। बता दें कि छुहारे के अंदर खजूर की तुलना में ज्यादा कैल्शियम मौजूद होता है। ऐसे में ये कैल्शियम का अच्छा स्रोत मानते हैं। जानते हैं दोनों के फायदे...

इसे भी पढ़ें- ब्लड शुगर घटाने और स्वस्थ रहने के लिए वीगन नहीं अपनाएं पीगन डाइट, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और नुकसान

खजूर के फायदे (Benefits of eating dates/khajoor)

बता दें कि खजूर की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में इसका कम सेवन किया जाता है। यह न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाता है बल्कि अन्य रोगों से भी मुक्त रखता है। जानते हैं इसके फायदे-

1 - पाचन तंत्र में सुधार लाए खजूर

बता दें जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है वह नियमित रूप से खजूर का सेवन कर सकते हैं। इसके अंदर घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं जो ना केवल आंतों के माध्यम से बचे हुए भोजन को शरीर से बाहर निकालते हैं बल्कि कब्ज आदि समस्या से भी छुटकारा दिलाते हैं। ऐसे में आप रात भर पानी में भिगोकर खजूर का सेवन कर सकते हैं, फायदा मिलेगा।

2 - खांसी और जुकाम को दूर करें खजूर और दूध

दूध और खजूर का उपयोग काफी पुराने समय से चला आ रहा है। यह न केवल खांसी जुकाम की परेशानी को दूर करता है बल्कि अगर एक चुटकी काली मिर्च और इलाइची का पाउडर दूध में मिलाया जाए और खूजर के साथ इसका सेवन किया जाएगा तो यह सर्दी भगाने में भी बेहद उपयोगी है।

3 - वजन को घटाएं खजूर

कुछ लोगों को लगता है कि अगर वे सूखे मेवे का सेवन करेंगे तो उनका वजन बढ़ेगा। पर ऐसा नहीं है। खजूर के अंदर कम मात्रा में फैट मौजूद होता है जो न केवल चर्बी को घटाता है बल्कि खजूर कोलेस्ट्रोल फ्री भी होता है।

4 - खजूर के अन्य फायदे

  • - खजूर में आयरन पाया जाता है, जिसके कारण सिर की त्वचा में रक्त का प्रभाव सही होता है और यह बालों को भी लंबा करता है।
  • - खजूर के अंदर पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है और इसमें कम मात्रा में सोडियम मौजूद होता है जो कोलेस्ट्रोल को कम करके स्ट्रोक का खतरा भी कम करता है। ये तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखता है।
  • - खजूर के अंदर आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो एनीमिया से लड़ने में मदद करता है।
  • - चूंकि इसके अंदर विटामिन बी और सी पाए जाते हैं जो बालों को गिरने से बचाते हैं और उन्हें मजबूती देते हैं। साथ ही बालों की कमजोरी भी दूर करते हैं।
नोट- बता दें कि दही के साथ खजूर का सेवन करना काफी स्वादिष्ट और हेल्दी होता है। इसके अलाव आप अखरोट, बादाम और काजू के साथ भी खजूर को मिलाकर खा सकते हैं। कुछ लोग खजूर को रात भर पानी में भिगो कर अगले दिन सुबह खाते हैं।

छुहारे के फायदे (Benefits of eating Dry dates/Chuhare)

आपको बता दें कि छुहारे को सूखा खजूर भी कहा जाता है जो सेहत से संबंधित कई समस्या को दूर करने में प्राकृतिक उपचार माना गया है। चूंकि इसके अंदर विटामिन जैसे कि विटामिन ए, के, सी बी2, बी 6 आदि पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य में सुधार के लिए सबसे फायदेमंद है। जानते हैं सेहत से मिलने वाले फायदे...

1 - दिल की समस्या को दूर करे छुहारा

बता दें कि हृदय प्रणाली पर छुआरा काफी प्रभावशाली है। चूंकि छुहारे के अंदर वसा कम मात्रा में पाया जाता है और इसके अंदर किसी भी प्रकार का कोलेस्ट्रोल भी नहीं पाया जाता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। साथ ही इसके अंदर सोडियम की मात्रा भी कम होती है व पोटेशियम अधिक होता है जो शरीर में रक्त के दबाव को नियंत्रित करता है।

2 - शरीर में उर्जा को बढ़ाएं छुहारा

बता दें कि छुहारे के अंदर ग्लूकोज और फ्रुक्टोज अधिक मात्रा में पाया जाता है जो ऊर्जा बूस्टर के रूप में भी देखा गया है। ऐसे में अगर आप शारीरिक सहनशीलता को बढ़ाना चाहते तो आप छुहारे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ-साथ यह कामेच्छा में भी सुधार करने का काम करता है।

इसे भी पढ़ें- कैसे दूर करें करेले का कड़वापन? एक्सपर्ट से जानें करेले की 5 हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपीज

3 - मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाएं

बता दें कि मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने के लिए छुहारे का सेवन एक अच्छा विकल्प है। दिल को मजबूत बनाने के साथ-साथ इसके सेवन से गर्भवती महिलाओं के गर्भाशय की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। यह बच्चे के जन्म के समय में सहायक प्रदान करता है।

4 - बालों को स्वस्थ बनाएं

छुआरे के अंदर विटामिन b5 पैंटोथैनिक एसिड पाया जाता है जो बालों के लिए एक हेल्दी खुराक के रूप में काम करता है। ऐसे में इसका नियमित रूप से सेवन सेवन रूखे बालों का झड़ना, दो मुंहिये वालों की समस्या आदि को दूर कर सकता है। वहीं जो लोग बाल झड़ने की समस्या से परेशान रहते हैं वे नियमित रूप से छुहारे का उपयोग कर सकते हैं। छुहारा पोषक तत्व से भरा हुआ है, ऐसे में ये स्वस्थ बालों का विकास करता है और बालों को मजबूती देता है, जिससे बाल चमकदार नजर आते हैं।

नोट - ध्यान दें कि छुहारे आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकता है, ऐसे में अधिक मात्रा में इसका सेवन ना करें। साथ ही जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं वह भी छुहारे का सेवन ना करें। इसके अधिक सेवन से पेट में दर्द भी हो सकता है। साथ ही एलर्जी का भी कारण बन सकता है। बता दें कि छुआरे से अस्थमा के दौरे की संभावना बढ़ जाती है लेकिन इस बात का कोई स्पष्टीकरण नहीं है। छुहारे में अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो शरीर में दस्तों की समस्या भी पैदा कर सकता है। साथ ही इसे खाने से दांतों की समस्या भी पैदा हो जाती है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन करें।

ये लेख शीला सहरावत, डाइटीशियन, हेड डायटीशियन डाइट क्लीनिक, दिल्ली द्वारा दिए गए इनपुट्स पर बनाया गया है।

Read More Articles on Healthy diet in hindi

Disclaimer