सर्दियों के मौसम में सुबह के समय हमारे आस-पास की सारी चीजें एक धुएं की चादर में ढकने लगी हैं, जिस कारण पास की चीजें भी देख पाना मुश्किल हो जाती हैं। ज्यादा सर्दी बढ़ने के साथ वातावरण में विजिबिलिटी भी कम हो जाती है। कुछ लोग इसे कोहरा, तो कुछ धुंध के नाम से जानते हैं।
कई लोगों के मन में अक्सर ये सवाल आता है कि कोहरा और धुंध एक ही है, या अलग-अलग। अगर कोहरा और धुंध दोनों अलग हैं, तो इनमें अंतर कैसे पहचाना जा सकता है। इतना ही नहीं कई लोगों का मानना है कि कोहरा सेहत पर भी बुरा असर छोड़ सकता है। जिसके बारे में जानकारी देते हुए यूनाइटेड स्टेट्स के एयरली की एक रिपोर्ट में कोहरा और धुंध के बीच के अंतर और इससे होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया है। आज इस लेख के जरिए हम कोहरा और धुंध में अंतर जानेंगे, साथ ही ये भी जानने की कोशिश करेंगे की इनमें से हमारे सेहत के लिए क्या ज्यादा नुकसानदायक है, और क्यों?
क्या होता है कोहरा?
सर्दी के मौसम में जब पानी गैसीय रूप में संघनित होता है, तो यह कोहरा का रूप ले लेता है। संघनन के दौरान, जल वाष्प के अणु मिलकर छोटी तरल पानी की बूंदें बनाते हैं जो हवा में लटकी रहती हैं। पानी की इन छोटी-छोटी बूंदों के कारण ही आपको कोहरा नजर आता है। कई बार कोहरा इतना घना हो जाता है कि सड़क पर चलना या आस-पास की चीजों को आसानी से देख पाना मुश्किल हो जाता है।
धुंध क्या होता है?
धुंध आमतौर पर हवा में मौजूद धूल, धुआं, और सूखे कणों से मिलकर बनता है। धुंध के कारण आस-पास की विजिबिलिटी कम हो जाती है, दूर से देखने पर चीजें भूरे या ग्रे रंग की नजर आने लगती है। नेशनल ज्योग्राफिक की एक स्टडी के अनुसार, “हम जो स्मॉग देखते हैं वह फोटोकेमिकल स्मॉग है। जब सूरज की रोशनी नाइट्रोजन ऑक्साइड और वायुमंडल में कम से कम एक वाष्पशील कार्बनिक यौगिक (वीओसी) के साथ प्रतिक्रिया करती है तो फोटोकैमिकल स्मॉग उत्पन्न होता है।”
कोहरा और धुंध में अंतर क्या है?
- कोहरा पानी की बूंदों के कारण होता है, जबकि स्मॉग में धुआं और कण शामिल होते हैं।
- कोहरे के कारण दूर से चीजों को देख पाना मुश्किल हो जाता है, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक नहीं है, जबकि लंबे समय तक स्मॉग के संपर्क में रहने से अस्थमा, या फेफड़ों की समस्याएं हो सकती है।
- कोहरा सफेद होता है, जबकि स्मॉग आमतौर पर गहरा रंग का होता है।
इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भ में पल रहे बच्चे पर कोहरे का बुरा असर पड़ता है? जानें डॉक्टर की राय
धुंध के कारण होने वाले स्वास्थ्य समस्याएं -
- सांस से जुड़ी समस्याओं का बढ़ना
- अस्थमा होना
- स्किन या स्वास्थ्य संबंधित एलर्जी का सामना करना
- एकाग्रता में मुश्किल का सामना करना
- हार्ट अटैक आना
- मिसकैरेज होना
कोहरा आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होता है, ये सिर्फ सर्दी जुकाम की समस्या बढ़ा सकता है, जबति धुंध आपके सेहत पर बहुत ज्यादा बुरा असर डाल सकता है, जो जान का खतरा भी बन सकता है। ऐसे में धुंध और कोहरे में अंतर जान कर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकते हैं।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version