आयरन शरीर के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन संतिलुत मात्रा में। क्योंकि शरीर में आयरन की कमी और अधिकता दोनों ही समस्याएं पैदा कर सकती है। इसलिए शरीर में आयरन की कमी का पूर्वानुमान व निदान करना आवश्यक होता है। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं शरीर में आयरन की कमी का पूर्वानुमान और इसका निदान।
यदि शरीर में आयरन की कमी हो जाए तो इसे पहचानना कोई मुश्किल काम नहीं। शरीर में आयरन की कमी के लक्षण आसानी से दिख जाते हैं। आयरन की कमी होने पर बिना काम किये थकान होने लगती है और हमें पता लग जाता है कि शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो रही है।
दरअसल आयरन का मुख्य काम खून के प्रमुख घटक (लाल रक्त कणों) का निर्माण करना होता है। साथ ही शरीर में हीमोग्लोबिन के निर्माण का काम भी आयरन ही करता है, जो शरीर के विभिन्न अंगों तथा ऊतकों में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। खासतौर पर महिलाओं में गर्भावस्था के समय उनके शरीर को सामान्य से 50 प्रतिशत अधिक रक्त की मात्रा चाहिए होती है, इसलिए आयरन की आवश्यकता भी उसी हिसाब से बढ़ जाती है।
यदि आपके आहार में आयरन की पर्याप्त मात्रा नहीं है, तो आपको आयरन की कमी या एनीमिया हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुमान के मुताबिक भारत में 65 से 75 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं में आयरन की कमी होती है।
आयरन की कमी का पूर्वानुमान
आयरन की कमी की से एनीमिया हो जाता है। एनीमिया की समस्या ज्यादातर बच्चों या महिलाओं में होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि महिलाएं अक्सर खाने पीने पर ध्यान नहीं देती और महावारी होने की वजह से उनमें कमजोरी आ जाती है। शरीर में आयरन की कमी के कारण कुछ परिवर्तन हने लगते हैं, जो बड़े आराम से पहचाने जा सकते हैं। शरीर में आयरन की कमी होने पर निम्न लक्षण दिखाई देते हैं। जिनके माध्यम से शरीर में आयरन की कमी का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है।
टॉप स्टोरीज़
- आंखों के सामने अंधेरा छा जाना आयरन की कमी का लक्षण है। अक्सर शरीर में आयरन की कमी होने पर आंखों के सामने बैठे-बैठे ही अंधेरा छा जाता है और चक्कर आने लगते हैं।
- आयरन की कमी होने पर दिनभर बिना काम किये ही थकान महसूस होने लगती है। ध्यान रखें कि यदि 8 घंटे की नींद लेने के बाद भी अगर आपको थकान महसूस हो तो आपके शरीर में आयरन की कमी है।
- आयरन की कमी होने से त्वचा में पीलापन आ जाता है।
- शरीर में आयरन की कमी के कारण दिमाग में खून की पूर्ती नहीं हो पाती और सिर में लगातार दर्द रहता है।
- आयरन की कमी होने पर सबसे पहले नाखून कमजोर होने लगते हैं और पीले पड़ जाते हैं। उसके बाद वे कमजोर होकर टूटने लगते हैं।
- हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन को खून के साथ पूरे शरीर में ले जाता है। जब शरीर में आयरन की कमी होती है तो सांस लेने में तकलीफ होने लगती है।
- हाथ और पांव हमेशा ठंडे रहें तो यह शरीर में आयरन की कमी का एक सीधा संकेत होता है।
शरीर में आयरन की कमी का निदान
शरीर में आयरन की कमी का निदान करने के लिए खून बढाने वाले आहार लेने चाहिए। आप अच्छे और पौष्टिक आहार खा कर आयरन की कमी से बच सकते हैं। इसके अलावा आप डॉक्टर से सलाह लेकर आयरन टैबलेट भी ले सकते हैं। साथ ही आप इसकी कमी को पूरा करने के लिए भोजन में चोकरयुक्त आटा, सामान्य तथा काबुली चना, मूंग और मसूर की दाल, सोयाबीन, राजमा, पालक, चौलाई की भाजी, मेथी और सरसों का साग, काजू, बादाम, सूखे मेवे, संतरा, अमरूद, आम आदि का सेवन बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा अंकुरित दालों और हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन प्रचुप मात्रा में पाया जाता है।
फल जैसे कि तरबूज, अंगूर, सेब, केला, संतरा, स्ट्राबेरी तथा अवोकाडो में आयरन काफी मात्रा मे होता है। और मसाले जैसे कि हल्दी, जीरा, दालचीनी, काली मिर्च, लौंग, औरगेनो, रोज़मेरी तथा अजवायन, आयरन के अच्छे श्रोत होते हैं।
जो लोग मांसाहारी हैं वो लाल मांस, चिकन और मछली का लेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे आपको उपरोक्त आयरन युक्त चीजों का सेवन नियमित रूप से करना होगा।
Read More Article On Iron Deficiency in Hindi