​अगर शरीर में दिखें ये 10 लक्षण, तो हो जाएं सावधान!

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसकी चपेट में आज एक भारी संख्या मौजूद है।
  • SHARE
  • FOLLOW
​अगर शरीर में दिखें ये 10 लक्षण, तो हो जाएं सावधान!

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसकी चपेट में आज एक भारी संख्या मौजूद है। वैसे तो यह बीमारी पूरी तरह से हमारी लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई है। लेकिन कई लोग इसके शिकार जेनेटिक रूप से भी होते हैं। इसकी चपेट में अगर कोई व्यक्ति आ गया तो उसके पूरे शरीर का खून धीरे-धीरे पानी में बदल जाता है। अगर हम इसे धीमी मौत कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। पहले के समय में सिर्फ उम्रदराज लोगों में ही डायबिटीज का रोग देखा जाता था। लेकिन आज स्थिति यह है कि डायबिटीज की गिरफ्त में युवाओं की एक बड़ी तादात भी शामिल हो रही है।

इसे भी पढ़ें : डायबिटीज रोगियों के जख्‍म भरना हुआ आसान, जानें कैसे

आकड़ों के मुताबिक मौजूदा वक्त में भारत में लगभग 4.5 करोड़ लोग डायबिटीज के मरीज हैं। वैसे तो डायबिटीज हमारे लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई बीमारी है। लेकिन इसके होने का मुख्य कारण इंसुलिन की कमी होना है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और ग्लूकोस का ऑक्सीकरण पूर्ण रूप से नहीं हो पाता है। डायबिटीज होने के अक्सर मुख्य कारण अधिक वजन, व्यायाम ना करना, परिवार संबंधी कारण और अधिक तनाव होते हैं।। वैसे तो इस गंभीर बीमारी के कई लक्षण हैं लेकिन हम आपको ऐसे 10 लक्षण बता रहे हैं जो इस बीमारी के शुरुआती वक्त में देखने को मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें :  बच्चों में डायबिटीज के इलाज के लिए ये हैं उपाय

1 बार-बार शौच जाना।
2 ज्यादा पानी पीने के बावजूद शरीर में पानी की कमी होना।
3 जरूरत से ज्यादा वजन कम होना या बढ़ना।
4 बार बार भूख लगना। पेट भरा हुआ होने के बावजूद कमजोरी महसूस होना।
5 चोट लगने पर घाव का जल्दी से सही नही होना।
6 आखों का कमजोर और धुंधला दिखाई देना।
7 त्वचा में अलग-अलग तरह के रोग होना भी डायबिटीज का एक बड़ा लक्षण है।
8 मूडी होना और छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आना।
9 आलस्य का बढ़ना और अधिक नींद आना।
10 हाथ पैरों में सूजन आना और पेट का फूलना।

इन 10 लक्षणों में से अगर किसी व्यक्ति को हमने अंदर 3 या 4 लक्षण भी दिखें तो उसे तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। और अपने ब्लड शुगर के स्तर की जांच कराएं। इसके अलावा बदलते मौसम में डायबिटीज के मरीजों को अपना खास ख्याल रखना चाहिए।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Diabetes In Hindi

Read Next

रमजान में मधुमेह रोगी अपनाएं ये आसान उपाय, शुगर रहेगा कंट्रोल

Disclaimer