शीला दीक्षित कांग्रेस की कद्दावर नेता होने के साथ ही देश की ऐसी पहली मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने लगातार 3 बार मुख्यमंत्री का चुनाव जीतकर राजधानी की सत्ता पर राज किया है। बीते गुरुवार को ही शीक्षा दीक्षित के हाथ में दिल्ली कांग्रेस के नई अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई हैं। इनकी कुशल रणनीति और राजनीति की गहरी समझ का लोहा आज भी विपक्ष का हर नेता मानता है। शीला दीक्षित मार्च 2019 को 80 वर्ष की होने जा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि इस उम्र में जहां लोग डॉक्टरों के यहां लाइन में लगते हैं या फिर तरह तरह की बीमारियों का इलाज कराते हैं वहीं शीला दीक्षित इस उम्र में इतनी फिट और एक्टिव हैं जितना शायद कोई आम व्यक्ति 60 की उम्र में भी न हो। आखिर क्या हैं उनकी इस फिटनेस का राज? आइए जानते हैं।
शीला दीक्षित की फिटनेस के 5 राज
- शीला दीक्षित की उम्र 80 साल है। इस उम्र में खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। यह वह उम्र होती है जब शरीर कुछ सीमित खाद्य पदार्थों को ही स्वीकार करता है। इसलिए युवाओं की होड़ में न आकर अपने शरीर के हिसाब से खाना चाहिए। शीला दीक्षित ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपने खानपान पर विशेष ध्यान देती हैं।
इसे भी पढ़ें : दिशा पाटनी की तरह चाहिए एब्स तो रोज सिर्फ 10 मिनट करें ये आसान एक्सरसाइज
- चिंता चिता समान होती है। यदि कोई व्यक्ति हमेशा चिंता करता या तनाव का शिकार होता है तो वह कभी स्वस्थ नहीं रह सकता है। अगर आप भी 80 या इससे ज्यादा उम्र में शीला दीक्षित की तरह फ्रैश, स्वस्थ और एक्टिव रहना चाहते हैं तो तनाव से जितना हो सके दूर रहें।
- एक्सरसाइज हर उम्र के व्यक्ति के लिए जरूरी होती है। हालांकि युवाओं और बुजुर्गों के शरीर में काफी फर्क आ जाता है इसलिए अधिक उम्र में हल्की फुल्की एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे आप शारीरिक के साथ साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे।
- सकारात्मक विचार आपकी प्रगति का बहुत बड़ा कारण बनते हैं। जो लोग नकारात्मक विचारों को अपने दिमाग में जगह देते हैं खुद को खुद ही बीमारी के मुंह में धकेलते हैं।
- हंसी एक ऐसी चीज है जिसके आगे आगे बड़ी से बड़ी दवा तक फेल है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि वह खुश रहें और दूसरों को भी खुश रखें।
करा चुकी हैं हार्ट सर्जरी
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली कांग्रेस की नई अध्यक्ष शाीला दीक्षित पिछले साल अपनी हार्ट की सर्जरी करा चुकी हैं। हालांकि उनका कहना है कि अब उन्होंने अपनी बीमारी से काफी हद तक रिकवर कर लिया है और वह स्वस्थ हैं। इनकी यह सर्जरी फ्रांस के एक अस्पताल में हुई है। दरअसल इनके दिल के वाल्व में कुछ समस्या थी। लंबे समय से इसे अंजाने में नजरअंदाज किया गया, लेकिन जब उनकी कुछ धमनियों में ब्लॉकेज की समस्या होने लगी तो आखिरकार सर्जरी करानी पड़ी। हालांकि इससे पहले भी वह एक बार बाईपास सर्जरी करवा चुकी हैं।
अजय माकन को भी है यह बीमारी
54 वर्षीय माकन ने सितंबर 2018 में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इनका कहना है कि वह एक गंभीर ऑर्थोपेडिक बीमारी से पीड़ित हैं और दिल्ली में पार्टी इकाई का नेतृत्व करने की सख्त जिम्मेदारी लेने की स्थिति में नहीं हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Exercise and Fitness In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version