आखिर आपने वजन कम कर ही लिया। और आपको उम्मीद थी कि वजन कम करने के बाद आप पहले से ज्यादा स्मार्ट, स्लिम और हॉट बन जाएंगे। लेकिन... यह क्या। आपका यह रूप उम्मीदों के अनुरूप नहीं है। वजन कम करने के अपने सफर की शुरुआत करने से पहले आपने जो सपने संजाये थे, वैसा तो कुछ भी नहीं हुआ। और ऐसा केवल आपके साथ ही नहीं हुआ। कई लोगों को वजन कम करने के बाद भी अपेक्षित परिणाम नहीं मिलते।
वजन कम करने से आपकी त्वचा ढीली हो सकती है। और इसके पीछे कई संभावित कारण हो सकते हैं। वजन का घनत्व, उम्र, कितनी बार आपका वजन कम या ज्यादा हुआ है और साथ ही आपने कितनी तेजी से वजन कम किया है। ये सब बातें काफी मायने रखती हैं कि वजन कम करने के बाद आपका रूप कैसा होगा। जितनी जल्दी आप वजन कम करेंगे त्वचा को कुदरती रूप से कसाव उत्पन्न करने के लिए उतना कम समय मिलेगा।
पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर लटकती त्वचा को कसने के लिए कुछ सर्जरी के विकल्प मौजूद हैं। लेकिन, बेशक इनके नुकसान ज्यादा हैं और नफे कम। सर्जरी के जरिये अपनी त्वचा को टाइट करने का विकल्प वास्तव में काफी खतरनाक हो सकता है। कुछ जानकार मानते हैं कि इससे व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।
वजन कम करने के बाद त्वचा में पैदा हुए ढीलेपन को दूर करने के लिए सबसे जरूरी चीज है कि आप इसे मानसिक रूप से स्वीकार करें। आपको इस बात को स्वीकार करना होगा कि कुछ एक्सट्रा फोल्ड होना कोई बुरा नहीं है। आपको अपनी त्वचा के इस रूप से साथ सहज होना पड़ेगा। आखिर बेवजह ऑपरेशन करवाने की कोई जरूरत नहीं है।
व्यायाम से मिले आराम
अपने शरीर की सीमाओं को पहचानिये और उसके अनुरूप व्यायाम कीजिये। कुछ लोगों को वेट लिफ्टिंग से बड़ा फायदा होता है। तो कुछ दौड़ लगाकर अपनी शारीरिक क्षमताओं को परखते हैं। अगर आपकी शारीरिक क्षमताओं में कोई बदलाव नहीं आया है, तो फिर शायद यह बात आपको दुखी कर सकती है। अपने नये और पतले शरीर के सामने नयी चुनौतियां पेश करें और फिर उन्हें पूरा करने का प्रयास करें।
टॉप स्टोरीज़
तुलना न करें
अपनी तुलना किसी से न करें। अगर आप किसी से अपनी तुलना करेंगे तो इससे आपके लिए परेशानियां ही होंगी। याद रखिये हर किसी का शरीर अलग तरह का होता है और आपको इस बात को स्वीकार करना चाहिये। न तो आप यकायक किसी मॉडल सरीखे बन सकते हैं और न ही किसी अन्य व्यक्ति जैसे। आपका शरीर अपने हिसाब से ही काम करता है। अगर आप किसी दूसरे व्यक्ति से अपनी तुलना करेंगे तो आप कभी भी अपने शरीर में हुए बदलावों को स्वीकार नहीं कर पाएंगे। और न ही आप अपने शरीर के स्वास्थ्य लाभों को ही महसूस कर पाएंगे।
नकारात्मक न रहें
जब वजन कम करके अपने लुक्स के बारे में आपकी छवि नकारात्मक है, तो इससे आपको कोई फायदा होने वाला नहीं है। अपनी ढीली त्वचा को देखकर उस पर परेशान होने के बजाय आप अपना समय अन्य रचनात्मक कामों में लगा सकते हैं। आप अपने दोस्त से फोन पर बात कर सकते हैं। वॉक पर जा सकते हैं। ध्यान कर सकते हैं। यानी आप ऐसा कोई भी काम कर सकते हैं, जिससे आपकी नकारात्मकता दूर हो।
शॉपिंग करें
अपने लिए नये कपड़े खरीदें। ऐसे कपड़ें जिनमें आप फिट आते हों। इससे आपको अपना नया स्टाइल बना पाएंगे। इससे आपका व्यक्तित्व भी और निखरकर आएगा। अपने लिए सही कपड़े चुनकर आप खुद पर नाज कर सकेंगे।
सकारात्मक लोगों के साथ रहें
ऐसे लोगों के साथ रहें जो आपकी मेहनत को समझें और उसकी तारीफ करें। वह आपका पार्टनर, परिवार का सदस्य, दोस्त, कोई भी हो सकता है। उनके करीब रहने से आपको अपनी प्रगति पर फख्र होगा। और साथ ही आप यह जान पाएंगे कि इस नये लुक में आप कैसे लगते हैं।
वजन कम करने के बाद त्वचा का ढीला हो जाना कई बार काफी तकलीफदेह हो सकता है। आखिर आपने इतनी मेहनत कर वजन कम किया, लेकिन इसके बावजूद आप अपना मनपसंद लुक पाने में नाकाम रहे। अपने शरीर के बारे में इस तरह नकारात्मक सोच अच्छी बात नहीं। हमें यकीन है कि हमारे ये टिप्स आपके काफी काम आएंगे।
Image Courtesy- Getty Images