डेट पर जाने से पहले हर लड़की करती है ये 4 काम, जानकर आप भी हसेंगे

लड़कियों को कैसे लडके पसंद है, इस सवाल का एक जबाव नहीं है।
  • SHARE
  • FOLLOW
डेट पर जाने से पहले हर लड़की करती है ये 4 काम, जानकर आप भी हसेंगे


चाहे कोई लड़की किसी लड़के को पहली बार डेट करने जा रही हो या चाहे इससे पहले वो कई लड़कों को डेट कर चुकी हो, वह लड़के के सीक्रेट्स जाने के लिए हमेशा उत्सुक रहती है। लड़कियों को कैसे लडके पसंद है, इस सवाल का एक जबाव नहीं है। लेकिन, आमतौर पर लडकियों की इज्जत करने वाले, नर्म दिल, संस्कारी लड़के, साफ-सुथरे, खुशमिजाज, तारीफ करने में दिलदार जैसे गुणों वाले लड़के लड़कियों को जल्दी पसंद आते हैं। लेकिन इसके अलावा कई लड़कियां ऐसी भी हैं जिन्हें फ्लर्ट करने वाले पसंद होते हैं। यानि कि लड़कियों को समझना लड़कों के लिए आसान बात नहीं होती है। आज हम आपको लड़कियों के कुछ ऐसी सीक्रेट्स बताने जा रहें हैं जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आज हम आपको बताएंगे कि एक लड़की डेट पर जाने से पहले क्या काम करना पसंद करती है। 

इसे भी पढ़ें : अपनी गर्लफ्रेंड से 5 तरह के झूठ बोलते हैं पुरूष, जानें क्‍यों

सोशल मीडिया अकांउट चेक करना

हर लड़की चाहती है कि वह जिस लड़के को डेट करने जा रही है वो हो सकता है भविष्य में उसका जीवनसाथी भी बन जाए। इसलिए अक्सर लड़कियां पहली डेट से पहले लड़के का सोशल मीडिया अकाउंट चेक करती हैं। ताकि उन्हें पता चले कि लड़के की सोच और उसके आसपास के लोग कैसे हैं। फिर चाहे उसके दोस्तों की लिस्ट हो या फिर पोस्ट पर किए गए कमेंट।

अफेयर के बारे में पता करना

लड़कियां डेट पर जाने से पहले इस चीज को लेकर खासी लालायित रहती हैं कि उसे डेट करने से पहले लड़के ने कितनी लड़कियों को डेट किया है या फिर उसके कितने अफेयर रहे हैं। इसके साथ ही वो लड़के के फैमिली बैकग्राउंड और उसके फ्रेंड्स सर्कल के बारे में भी पता करती है। 

इसे भी पढ़ें : डेटिंग को बनाना चाहते हैं हमेशा के लिए यादगार, तो अपनाएं ये टिप्स

खाने में उनकी पसंद जानना

कहते हैं कि लड़कों को अगर जल्दी से खुश करना है तो उन्हें उनकी पसंद का खाना दे दो। इसलिए हर लड़की डेट पर जाने से पहले लड़की की खाने को लेकर पसंद चेक करती है। ताकि उसे इम्प्रेस करने के लिए वो पहली डेट में वही चीज आॅर्डर करे। साथ ही खाने से टेस्ट से काफी हद तक लड़के के व्यवहार के बारे में भी पता चलता है।

कैसा है लाइफस्टाइल

हर लड़की के लिए लड़के के लाइफस्टाइल के बारे में जानना भी जरूरी होता है। लड़कियां लड़कों के लाइफस्टाइल के बारे में पता करने के लिए काफी उत्सुक रहती है। लड़कियां ऐसा इसलिए करती है ताकि वो ये देख सके कि उनका और लड़के का लाइफस्टाइल एक दूसरे से मैच करता है या फिर नहीं। 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Relationship

Read Next

अपनी गर्लफ्रेंड से 5 तरह के झूठ बोलते हैं पुरूष, जानें क्‍यों

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version