खजूर का अचार खाने से होंगी हड्डियां मजबूत और बढ़ेगी इम्यूनिटी, जानें बनाने का तरीका

Health Benefits of Dates Pickle: खजूर का आचार स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, जानें बनाने का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
खजूर का अचार खाने से होंगी हड्डियां मजबूत और बढ़ेगी इम्यूनिटी, जानें बनाने का तरीका


Health Benefits of Dates Pickle: सर्दी के मौसम में खानपान से जुड़ी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ती है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम और इन्फेक्शन का खतरा भी बहुत ज्यादा रहता है। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बहुत मजबूत होनी चाहिए। शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सर्दियों में खजूर का अचार खाना बहुत फायदेमंद होता है। खजूर में मौजूद पोषक तत्व और गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। शरीर को एनर्जी देने और कमजोरी से बचाने के लिए भी खजूर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। खजूर में मौजूद विटामिन, कॉपर, पोटैशियम, जिंक और अन्य पोषक तत्व आपकी हड्डियों को मजबूत रखने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी फायदेमंद माने जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं सर्दियों में खजूर का अचार खाने के फायदे और तरीका।

खजूर का अचार खाने के फायदे-  Dates Pickle Benefits in Hindi

खजूर में शरीर के लिए फायदेमंद प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, विटामिन बी, विटामिन ए और विटामिन के साथ-साथ कार्ब्स, फोस्फोरस, मैंगनीज आदि पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसका सेवन करने से आपका शरीर मजबूत होता है और कमजोरी या शरीर में खून की कमी में बहुत फायदा मिलता है। खजूर का अचार खाने से आपके शरीर को ये फायदे मिलते हैं-

 Health Benefits of Dates Pickle

1. शरीर की कमजोरी दूर करने में भी खजूर का अचार खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद कार्ब्स और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा आपके शरीर को कमजोर होने से बचाने का काम करते हैं।

2. खजूर में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है, जो शरीर में हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने के लिए बहुत जरूरी है। खजूर का अचार खाने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें: पोषक तत्वों का खजाना है खजूर, जानें इसे खाने के फायदे और नुकसान

3. मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए खजूर का अचार बहुत फायदेमंद होता है। खजूर में मौजूद गुण मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।

4. खजूर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सर्दियों के मौसम में शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में भी बहुत फायदेमंद होते हैं।

5. शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल में रखने के लिए भी खजूर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। खजूर में मौजूद गुण ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने का काम करते हैं।

6. हार्ट को हेल्दी रखने के लिए भी खजूर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कम तेल और मसाले का इस्तेमाल कर बना खजूर का अचार आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का शिकार होने से बचाने में फायदेमंद होता है।

खजूर का अचार बनाने का तरीका- How to Make Dates Pickle in Hindi

खजूर का अचार बनाने के लिए आप सबसे पहले इन चीजों को इकठ्ठा कर लें-

  • 300 ग्राम खजूर
  • 3 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • 3 चम्मच सौंफ पाउडर
  • 1 चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 चम्मच नींबू का रस 

सबसे पहले आप एक पैन को धीमी आंच पर करके गैस पर रख दें। अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर खजूर उबालने के लिए डालें। खजूर उबलने के बाद इसके बीज साफ कर लें और इन्हें टुकड़ों में कर लें। अब किसी बाउल में खजूर के साथ सभी मसाले मिलाएं और नींबू का रस डालकर स्वाद के हिसाब से नमक मिला लें। इसे अच्छी तरह से मिलाकर रख दें। कुछ दिनों तक इस अचार को हल्का-हल्का हिलाते रहें। सप्ताह भर बाद यह खाने के लिए तैयार हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: खजूर या मुनक्का, क्या है अधिक फायदेमंद? जानें इनके पोषक तत्व और फायदे

खजूर में मौजूद पोषक तत्व और गुण कई बीमारियों में भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से आपका शरीर कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बचता है। लेकिन अगर आपको किसी तरह की बीमारी या खानपान से जुदा परहेज है तो खजूर का अचार खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Read Next

खजूर या मुनक्का, क्या है अधिक फायदेमंद? जानें इनके पोषक तत्व और फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version