प्राचीन काल से ही पेड़ पौधे हमें लाभ देते आ रहे हैं। हमारे आस पास ऐसे तमाम पौधे होते हैं, जो सेहत के लिए काफी लाभदायक होते हैं, लेकिन जानकारी न होने के चलते हम उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। क्या आपने कभी दमबेल के पौधे के बारे में सुना है या इसे देखा है? अगर नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको दमबेल के फायदे और कुछ नुकसान के बारे में बताएंगे। दमबेल आयुर्वेद में उच्च श्रेणी में आने वाला एक औषधीय पौधा है। यह एक झाड़ीनुमा पौधा है, जो हर मौसम में आसानी से उपलब्ध रहता है। यह हमें कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में असरदार माना जाता है। इसे स्थानीय भाषा में टाइलोफोरा इंडिका (Tylophora Indica) के नाम से जाना जाता है। दमबेल को साइनस, अस्थमा, पाचन तंत्र समेत अन्य समस्याओं से बचने के लिए भी प्रयोग किया जाता है। आइये जानते हैं दमबेल से होने वाले कुछ फायदों के बारे में।
1. अस्थमा दूर करने में असरदार (Cures Asthma)
दमबेल की पत्तियों को नियमित रूप से चबाने से अस्थमा की समस्या दूर हो सकती है। अस्थमा के लिए औषधि के तौर पर काम करने वाले इस पौधे की पत्तियां आपके फेफेड़े के टिशु में जमने वाले बलगम को निकालने में मदद करता है। दमबेल की पत्तियों की चाय पीने से गले के अंदर हुए बलगम के जमाव को भी खत्म किया जा सकता है। अस्थमा के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें - Clerodendrum Serratum/Bharangi: भारंगी के उपयोग से सेहत को होते हैं ये 6 फायदे, जानें इसके नुकसान भी
टॉप स्टोरीज़
2. श्वसन प्रणाली का इंफेक्शन दूर करे (Keeps Infection free Respiratory System)
अक्सर सांस की प्रणाली में संक्रमण हो जाता है, जो सांस लेने में भी रुकावट पैदा कर सकता है। ऐसे में दमबेल का सेवन आपको इस संक्रमण से बचा सकता है। दमबेल की पत्तियों का सेवन ब्रोंकाइटिस और बलगम जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिए काफी प्रभावी माना जाता है। यह घरघराहट यानि जोर जोर से या जल्दी सांस लेने की समस्या से भी आराम दिलाता है। एक शोध की मानें तो दमबेल की ताजा पत्तियों का नियमित सेवन करने से सांस संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
3. पाचन क्रिया रखे दुरुस्त (Keeps Digestion System Healthy)
पाचन तंत्र को सुचारू रखने के लिए दमबेल की पत्तियों का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है। इसकी सूखी पत्तियों का सेवन करने से पेट मे मौजूद जहरीले पदार्थो का भी सफाया होता है और पाचन में आने वाली तमाम बाधाओ से छुटकारा मिलता है। इसकी जड़े भी इस मामले में काफी उपयोगी हैं। इन्हें खाने से आपके पाचन संबंधी विकारों से लेकर उल्टी आना, दस्त लगना समेत तमाम समस्याओं मे राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें - आयुष मंत्रालय ने बताए हल्के लक्षणों वाले मरीजों को घर पर ठीक करने के उपाय, जानें कोरोना होने पर क्या करें
4. साइनस में उपयोगी (Helps in Sinus)
नाक के दोनों ओर की हड्डियो के बीच में होने वाली खाली जगह को सानइस कहा जाता है। यह समस्या आमतौर पर बैक्टीरियल संक्रमण या फिर नाक की हड्डी टेढ़ी होने के कारण पैदा होती है। दमबेल का सेवन आपके साइनस के लक्षण को कम करने में मदद करता है। दमबेल साइनस के रोगियों में सिरदर्द और बहती नाक आदि जैसी समस्याओ में राहत दिलाता है। इसलिए साइनस से पीड़ित लोग चिकित्सक की सलाह के बाद इसे खा सकते हैं।
5. एनर्जी बढ़ाने में मददगार (Boosts Energy)
आयुर्वेद में प्राचीन काल से ही लोग दमबेल उर्जा बढ़ाने के लिए खाते आ रहे हैं। दमबेल इंस्टेंट एनर्जी पाने का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके लिए आप इसकी पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। सुबह के समय तो इसकी चाय भी आपकी शारीरिक उर्जा में इजाफा करती है। यह पूरी तरह से प्राकृतिक है इसलिए बड़ों के साथ बच्चे भी इसका प्रयोग कर सकते हैं। इससे उन्हें कोई नुकसान नहीं होता है।
दमबेल खाने के नुकसान (Side Effects of Eating Tylophora Indica)
- दमबेल स्वाद में काफी कड़वा होता है, जिससे आपको उल्टी आने या फिर मन खराब होने जैसे समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
- अगर आपको दमबेल के बारे में अधिक जानकारी नहीं है, तो इसका सेवन करने से बचें।
- दमबेल का सेवन ज्यदा मात्रा में किया जाए तो यह आपको त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे एलर्जी आदि दे सकता है।
- प्रेगनेंसी के दौरान इसका सेवन चिकित्सक की सलाह के बाद ही करें। कई मायनों में यह आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
दमबेल का सेवन आपको इस लेख में दी गई समस्याओं से निजात दिलाता है। अगर आप किसी गंभीर बीमारी की दवाएं ले रहे हैं तो ऐसे में अपने चिकित्सक द्वारा कहे जाने पर ही इसका प्रयोग करें।
Read more Articles on Ayurveda in Hindi