Curry Leaves Side Effects: खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन करी पत्ता सिर्फ स्वाद बढ़ाने में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। करी पत्ते में मौजूद गुण शरीर की कई समस्याओं में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। क्या आपको पता है कि करी पत्ता खाने के कई नुकसान भी हो सकते हैं? अगर आप करी पत्ते का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो इसकी वजह से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा कुछ बीमारियों या परेशानियों से जूझ रहे लोगों के लिए भी करी पत्ते का इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं करी पत्ता खाने से सेहत को क्या नुकसान होते हैं और किन लोगों को करी पत्ते का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।
करी पत्ते का सेवन करने के नुकसान (Curry Leaves Side Effects in Hindi)
करी पत्ते का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए तड़के के रूप में किया जाता है। खासतौर से दक्षिण भारतीय डिशेज को बनाने में इसका खूब इस्तेमाल होता है। लेकिन करी पत्ते का अधिक सेवन करने से आपको कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं। अधिक मात्रा में करी पत्ते का सेवन करने से आपको एलर्जिक प्रॉब्लम हो सकती है और लो ब्लड शुगर की स्थिति में आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। करी पत्ता के कुछ नुकसान इस तरह से हैं-
इसे भी पढ़ें: क्या डायबिटीज में चावल खा सकते हैं? जानें शुगर रोगियों के लिए चावल खाने का हेल्दी तरीका
1. खाने में करी पत्ते का अधिक इस्तेमाल करने से ब्लड शुगर लो हो सकता है। इसमें मौजूद हाइपोग्लाइसेमिक गुण ब्लड शुगर को कम करता है। लेकिन इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से ब्लड शुगर का स्तर बहुत कम हो सकता है।
2. गर्भवती महिला या स्तनपान कराने वाली मां के लिए करी पत्ते का अधिक सेवन नुकसानदायक माना जाता है। इस स्थिति में करी पत्ते का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
3. बहुत अधिक मात्रा में करी पत्ते का सेवन करने से बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। कई शोध और अध्ययनों में यह बात कही गयी है कि खाने में बहुत ज्यादा करी पत्ते का सेवन बालों के लिए नुकसानदायक है।
इसे भी पढ़ें: जरूरत से ज्यादा बादाम खाने के भी हो सकते हैं कई नुकसान, जानें 1 दिन में कितने बादाम खाने चाहिए
4. ऐसे लोग जिन्हें हरी पत्तेदार सब्जियों या प्लांट्स से एलर्जी है उन्हें करी पत्ते का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उमें एलर्जिक इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं।
5. करी पत्ते में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए करी पत्ते का अधिक सेवन करने से आपको पेट में दर्द, सूजन, दस्त या कब्ज की समस्या हो सकती है।
6. करी पत्ते में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए इसका अधिक सेवन करने से आपके शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
कितनी मात्रा में करी पत्ते का सेवन है सुरक्षित?
करी पत्ते का इस्तेमाल करते समय आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि इसका अधिक सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। रोजाना 5-7 करी पत्ते का खाने में इस्तेमाल सुरक्षित माना जाता है। अगर आप एलर्जी, ब्लड प्रेशर, लो ब्लड शुगर की समस्या से जूझ रहे हैं या प्रेग्नेंट हैं तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(Image Source - Freepik.com)
Read Next
सेहत की थाली : जलेबी की मिठास से मन हो जाता है खुश, खाने से पहले जरूर जान लें इसके पोषक तत्व
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version