दही और करी पत्ते का हेयर मास्क दूर करता है बालों की ये 5 समस्याएं

Curry Leaves And Curd Hair Mask In Hindi: दही पत्ता और करी पत्ता से बना हेयर मास्क लगाने से बालों को कई फायदे मिलते हैं, जानें इसे बनाने का तरीका।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Mar 17, 2023 14:31 IST
दही और करी पत्ते का हेयर मास्क दूर करता है बालों की ये 5 समस्याएं

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Curry Leaves And Curd Hair Mask In Hindi: शरीर में पोषण की कमी, धूल-मिट्टी, प्रदूषण और बालों की पर्याप्त देखभाल न करने की वजह लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना करना पड़ता है। जिनमें बालों का झड़ना, डैंड्रफ और कर्ली बालों की समस्या सबसे आम हैं। आमतौर पर लोग इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए महंगे-महंगे शैंपू, हेयर मास्क और कई अन्य हेयर केयर प्रोडक्ट्स का प्रयोग करते हैं। लेकिन इनका अधिक प्रयोग बालों को फायदे से अधिक नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर हेयर केयर प्रोडक्ट्स मे कई हानिकारक केमिकल्स डाले जाते हैं, जो बालों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप घर दही और करी पत्ता से बना हेयर मास्क बालों में लगाएं, तो इससे स्वस्थ, मजबूत और घने बाल पाने में काफी मदद मिल सकती है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! इन दोनों में ही बालों के लिए जरूरी कई पोषक तत्व और औषधीय गुण मौजूद होते हैं। दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होते हैं। वहीं दही में मॉइश्चराइजिंग गुण भी होते हैं, जो बालों में नमी को लॉक करने और शाइनी बनाने में मदद करते हैं। इस लेख में हम आपको दही और करी पत्ता का हेयर मास्क लगाने के फायदे और इसके प्रयोग का तरीका बता रहे हैं।

Curry Leaves And Curd Hair Mask In Hindi

बालों में दही और करी पत्ता हेयर मास्क लगाने के फायदे- Benefits of applying curd and curry leaves hair mask

  1. डैंड्रफ की करे छुट्टी: इसके कारण बालों से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी होती हैं। लेकिन दही और करी पत्ता का यह मिश्रण फंगस, हानिकारक बैक्टीरिया और डैंड्रफ हटाने में बहुत प्रभावी है।
  2. हेयर फॉल करे कंट्रोल: यह हेयर मास्क बालों के रोम को पोषण प्रदान करता है, उन्हें मजबूत बनाता है और हेयर फॉल कंट्रोल करता है।
  3. बालों को बनाए स्मूथ और शाइनी: इस हेयर मास्क को लगाने से बालों में नमी बनी रहती है, डैमेज रिपेयर होती है और बालों में प्राकृतिक चमक आती है।
  4. बालों को सफेद होने से बचाए: जब बालों को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता है, तो इसके कारण बाल सफेद होना शुरू हो जाते हैं। हालांकि इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। लेकिन दरी और करी पत्ता हेयर मास्क बालों समय से पहले सफेद होने से रोकने और इस समस्या को दूर करने में भी मदद करता है।
  5. बालों की ग्रोथ बढ़ाए: जिन लोगों के बाल ठीक से नहीं बढ़ते हैं, उनके लिए यह हेयर मास्क बुहत लाभकारी साबित हो सकता है, क्योंकि यह बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है।

दही और करी पत्ता का हेयर मास्क कैसे बनाएं- How to make curd and curry leaves hair mask

इस हेयर मास्क को बनाना बहु ही आसान है, बस आपको एक 15-20 करी पत्तो को धोकर इन्हें पीस लेना है, फिर इसे 3 चम्मच दही में डालकर मिक्स कर लेना है। आप चाहें तो दही और करी पत्ता को एक मिक्सर में डालकर भी पीस सकते हैं। इसमें 1-2 चमम्मच कैस्टर ऑयल मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करें। इस पेस्ट को सिर धोने से कम से कम 1 घंटा पहले बालों में लगाएं, उसके बाद सिर धो लें। सप्ताह में 2-3 बार इसका प्रयोग करें, इससे बालों को बहुत लाभ मिलेगा।

All Image Source: Freepik

Disclaimer