हार्ट अटैक के खतरे को कम करती है सिर्फ 2 चम्मच दही, जानें कैसे?

दही खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। गर्मियों में मौसम में दही का सेवन करने के फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हार्ट अटैक के खतरे को कम करती है सिर्फ 2 चम्मच दही, जानें कैसे?


दही खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। गर्मियों में मौसम में दही का सेवन करने के फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। ये ना सिर्फ इंसान को फ्रेश रखता है बल्कि ब्लड प्रेशर को भी सामान्य रखने में मदद करता है। अमेरिकन जरनल ऑफ हाइपरटेंशन में प्रकाशित एक स्टडी में साफ हुआ है कि व्यक्ति के कार्डियोवसकुलर हेल्थ को बनाए रखने के लिए दही बहुत लाभदायक है। हेल्थ के लिए फर्मेंटेड डेरी प्रोडक्ट्स काफी अच्छे होते हैं। स्टडी में कहा गया है कि दही का सेवन करने से महिलाओं को 30 प्रतिशत और पुरुषों को करीब 19 प्रतिशत तक हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी अपनी डाइट में दही को शामिल करना चाहिए। 

इन बीमारियों से छुटकारा दिलाती है दही

  • दही कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही खाने से दांत भी मजबूत होते हैं। दही ऑस्टियोपोरोसिस (जोडों की बीमारी) जैसी बीमारी से लड़ने में भी मददगार होती है।
  • डायबिटोलॉजिया जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो दही के नियमित सेवन से डायबिटीज टाइप 2 का खतरा 28 प्रतिशत तक कम हो जाता है। दही में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम और सैचुरेटेड फैट्स अच्छी मात्रा में होते हैं जो डायबिटीज टाइप 2 से दूर रखने में आपकी मदद करते हैं। इसलिए अगर आप डायबिटीज से परेशान है तो अपने आहार में दही को शामिल करें।

इसे भी पढ़ें : शोध में खुलासा, 6 घंटे खड़े रहने से जल्दी घटता है वजन

  • दही पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पेट की बीमारी से परेशान लोगों को अपने आहार में दही को प्रचूर मात्रा में शामिल करना चाहिए। पेट में जब अच्छे किस्म के बैक्टीरिया की कमी हो जाती है, जिसके चलते भूख न लगने जैसी तमाम बीमारियां पैदा हो जाती हैं। इस स्थिति में दही सबसे अच्छा भोजन बन जाता है। इसमें अच्छे बैक्टीरिया पाये जाते हैं जो पेट की बीमारी को ठीक करते हैं। यह इन तत्वों को हजम करने में मदद करता है। दही में अजवाइन मिलाकर पीने से कब्ज की शिकायत समाप्त होती है।
  • चेहरे पर दही लगाने से त्वचा मुलायम होती है और त्वचा में निखार आता है। दही से चेहरे की मसाज की जाये तो यह ब्लीच के जैसा काम करता है। गर्मियों में त्वचा पर सनबर्न की समस्‍या को दूर करने के लिए दही मलना चाहिए, इससे सनबर्न और टैन में फायदा मिलता है। इसके अलावा त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए दही का प्रयोग करना चाहिए। जैतून के तेल और नींबू के रस के साथ दही का चेहरे पर लगाने से चेहरे का रूखापन समाप्त होता है।

 इसे भी पढ़ें : दमा के मरीजों के लिए खुशखबरी, ये दवा करेगी बीमारी का पक्का इलाज

दही के अन्य लाभ

  • दही के सेवन से हार्ट में होने वाले कोरोनरी आर्टरी रोग से बचाव किया जा सकता है। दही के नियमित सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रोल को कम किया जा सकता है।  
  • दही पीने से पाचन क्षमता बढती है और भूख भी अच्छे से लगती है।
  • सर्दी और खांसी के कारण सांस की नली में इन्फेक्शन हो जाता है। इस इंफेक्शन से बचने के लिए दही का प्रयोग करना चाहिए।
  • लू से बचने के लिए दही का प्रयोग किया जाता है। लू लगने पर दही पीना चाहिए।
  • मुंह के छालों के लिए यह बहुत ही अच्छा घरेलू नुस्खा है। मुंह में छाले होने पर दही से कुल्ला करने पर छाले समाप्त हो जाते हैं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Health News In Hindi

Read Next

कई रोगों में चमत्कार का काम करती है दूब घास, जानें इसके फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version