Expert

बालों की कई समस्याएं दूर करने के लिए रामबाण है क्रैनबेरी जूस, इस तरह करें प्रयोग

Cranberry Juice Benefits For Hair: अगर आप भी इन दिनों बालों के झड़ने से परेशान हैं, तो क्रैनबेरी जूस बालों में लगाने से आपकी समस्या दूर होगी।
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों की कई समस्याएं दूर करने के लिए रामबाण है क्रैनबेरी जूस, इस तरह करें प्रयोग


Cranberry Juice Benefits For Hair: मानसून में लोगों के बाल बहुत तेजी से झड़ते हैं। कुछ लोगों के बाल तो गुच्छों में झड़ने लगते हैं। इसलिए इन दिनों बालों को अधिक देखभाल की आवश्यकता होती है। क्या आप जानते हैं, अगर आप बालों में क्रैनबेरी के जूस का प्रयोग करें, तो इससे आपको बालों को मजबूत बनाने और कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए तो हम सभी क्रैनबेरी और इसके जूस का सेवन करते हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन ए, सी और ई से भरपूर होने की वजह से यह हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं।

बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी यह आपकी मदद कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, सिर्फ इनके सेवन से ही नहीं, बल्कि बालों में सीधे तौर पर प्रयोग करने से भी यह बहुत लाभ प्रदान करेगा। यह बालों के रोम और स्कैल्प को बाहरी रूप से पोषण प्रदान करने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है। यह डैंड्रफ, स्कैल्प की एलर्जी, ड्राई और फ्रिजी हेयर, समय से पहले बालों का सफेद होने की समस्या दूर करने और हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए एक रामबाण उपाय साबित हो सकता है। अब सवाल यह उठता है कि बालों को स्वस्थ रखने के लिए आप क्रैनबेरी जूस बालों में कैसे लगा सकते हैं? इस लेख हम आपको इसके कुछ आसान तरीके बता रहे हैं।

Cranberry Juice Benefits For Hair In Hindi

बालों में क्रैनबेरी जूस कैसे लगाएं- How To Apply Cranberry Juice On Hair In Hindi

1. सीधे तौर पर लगाएं

आप सिर धोने से 30 मिनट पहले बालों में क्रैनबेरी का जूस बालों में लगाकर छोड़ सकते हैं। इसके सूखने का इंतजार करें और उसके बाद बाल धो लें। इससे स्कैल्प की एलर्जी दूर करने में मदद मिलेगी।

2. अंडे में मिलाकर लगाएं

एक अंडे का सफेद भाग लेकर, इसमें जरूरत के अनुसार क्रैनबेरी जूस और थोड़ा-सा नींबू का रस डालें। इसे अच्छी तरह मिक्स करें और स्कैल्प से लेकर और दो मुंहे बालों तक अच्छी तरह लगाएं। 20-30 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और उसके बाद सिर धो लें। यह बालों को पोषण और मजबूती प्रदान करने में मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें: ड्राई और फ्रिजी बालों से छुटकारा पाने के लिए लगाएं शहद से बने ये 3 हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका

3. तेल में मिलाकर लगाएं

आप अपने हेयर ऑयल में भी क्रैनबेरी जूस मिक्स करके लगा सकते हैं। इससे आपको बालों को तेल और जूस दोनों का लाभ मिलेगी। इस मिश्रण को कम से कम 4 घंटे के लिए बालों में लगाकर रखें और उसके बाद शैंपू से सिर धो लें।

इसे भी पढ़ें: ड्राई और फ्रिजी बालों से छुटकारा पाने के लिए लगाएं अंडे से बने ये 3 हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका

4. एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं

बालों की कई समस्याओं के लिए एलोवेरा जेल एक रामबाण उपाय है। आप एलोवेरा और क्रैनबेरी जूस का प्रयोग हेयर मास्क की तरह कर सकते हैं। एक कटोरी में जरूरत के अनुसार एलोवेरा जेल लें और इसमें  क्रैनबेरी जूस के साथ ही नींबू का रस भी डालें। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिक्स करें और बालों में लगाकर छोड़ दें। स्कैल्प और दोमुंहे बालों तक इस पेस्ट को अच्छी तरह लगाएं। 30 मिनट के बाद सिर धो लें।                                                                      1

इस तरह क्रैनबेरी जूस का सप्ताह में 2-3 बार बालों में प्रयोग करें। इसे आपके बालों का झड़ना कम होता है, बाल प्राकृतिक मजबूत और शाइनी बनेंगे।

All Image Source: freepik

Read Next

मानसून में हाइड्रेट रहने के लिए पिएं ये 5 तरह की ड्रिंक्स, नहीं होगी पानी की कमी

Disclaimer