Tue Oct 27, 2026 | 04:36 AM IST

Doctor Verified

गर्मियों में करें इन 5 ठंडी तासीर वाली जड़ी-बूटियों का सेवन, शरीर को मिलेगी ठंडक

Body Cooling Ayurvedic Herbs: गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप इन जड़ी-बूटियों का सेवन कर सकते हैं। जानें, ठंडी तासीर वाली जड़ी-बूटियों के बारे में-
गर्मियों में करें इन 5 ठंडी तासीर वाली जड़ी-बूटियों का सेवन, शरीर को मिलेगी ठंडक गर्मियों में करें इन 5 ठंडी तासीर वाली जड़ी-बूटियों का सेवन, शरीर को मिलेगी ठंडक

Body Cooling Ayurvedic Herbs in Hindi: आयुर्वेद में फिट और हेल्दी रहने के लिए मौसम के अनुसार भोजन करने की सलाह दी जाती है। यानी सर्दी में गर्म तासीर और गर्मियों में ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। अब चिलचिलाती धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। इसकी वजह से लोगों को हीट स्ट्रोक, स्किन बर्न, एलर्जी और पेट में इंफेक्शन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए इस मौसम में शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है। आयुर्वेद के अनुसार शरीर को ठंडा रखने और पित्त को कम करने के लिए ठंडी तासीर वाली जड़ी-बूटियों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। धनिया और पुदीने समेत कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जो शरीर को ठंडा रखने में सहायक होती हैं। तो चलिए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं ठंडी तासीर वाली जड़ी बूटियों के बारे में-

गर्मी में खाएं ठंडी तासीर वाली जड़ी-बूटियां- Body Cooling Ayurvedic Herbs in Hindi

Mulethi for summerMulethi for summer

1. मुलेठी- Mulethi for Summer

मुलेठी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आयुर्वेद में मुलेठी का उपयोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। मुलेठी की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों में मुलेठी का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। गर्मी में आप मुलेठी की जड़ को चबा सकते हैं। आप चाहें तो इसके पाउडर को पानी के साथ मिलाकर भी ले सकते हैं। इतना ही नहीं, गर्मियों में मुलेठी की चाय पीना भी फायदेमंद होता है। मुलेठी गले और पेट की जलन को कम करने में मदद कर सकती है। अगर आप गर्मी में मुलेठी का सेवन करेंगे, तो इससे पित्त भी संतुलन में रहेगा।

2. हरी इलायची- Green Cardamom for Summer

इलायची दो तरह की होती है। बड़ी इलायची की तासीर गर्म होती है, जबकि हरी इलायची की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों में लोग चाय में अदरक के बजाय इलायची डालना पसंद करते हैं। अगर आप इलायची वाली चाय पिएंगे, तो इससे शरीर को ठंडक मिलेगी। इलायची पेट की ऐंठन और दर्द को भी कम करने में मदद करती है। इसके अलावा, इलायची पित्त को कम करती है। गर्मी में आप हरी इलायची का सेवन चाय और खाने में मिलाकर कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- शरीर की गर्मी निकालने के लिए अपनाएं ये 8 आयुर्वेदिक उपाय, गर्मियों में शरीर को मिलेगी अंदरूनी ठंडक

3. खस की जड़- Khas for Summer

आयुर्वेद में खस की जड़ को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीइंफ्लेमेटरी जैसे औषधीय गुण पाए जाते हैं। खस की जड़ की तासीर बेहद ठंडी होती है। इसलिए आपको गर्मी के मौसम में खस की जड़ को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। आप खस की जड़ का पानी बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए एक बोतल पानी लें। इसमें खस की जड़ डालें और कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। अब इस पानी को पूरे दिनभर पीते रहें। इससे पेट को ठंडक मिलेगी। पेट और सीने की जलन में आराम मिलेगा। अगर आपकी पित्त प्रकृति है, तो गर्मियों में खस की जड़ का पानी जरूर पिएं।

4. पुदीना- Mint for Summer

गर्मी के मौसम में पुदीने का उपयोग अधिकतर लोग करते हैं। आप पुदीने का पानी पी सकते हैं या फिर पुदीने की चटनी बनाकर भी सकते हैं। दरअसल, पुदीना एक ठंडी जड़ी-बूटी है। ऐसे में अगर इसका सेवन गर्मी में किया जाता है, तो इससे शरीर को ठंडक मिलती है। पुदीना पाचन को भी दुरुस्त करता है। गर्मियों में पुदीने का पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। पुदीना पित्त दोष को भी कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप पुदीने की कुछ पत्तियों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इस पानी को छानकर पी लें। आप चाहें तो पुदीने को पानी में उबालकर भी पी सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में रोज पिएं ये 4 आयुर्वेदिक कूलिंग ड्रिंक्स, शरीर को तुरंत मिलेगी ठंडक

bhringraj for summerbhringraj for summer

5. भृंगराज- Bhringraj for Summer

आयुर्वेद में भृंगराज का उपयोग बालों से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। लेकिन सेहत के लिए भी भृंगराज को लाभकारी माना गया है। भृंगराज अपच, गैस और कब्ज से छुटकारा दिलाने में सहायक होता है। यह लिवर और आंतों के स्वास्थ्य में भी सुधार कर सकता है। भृंगराज की तासीर ठंडी होती है। इसलिए अगर गर्मी के मौसम में आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या होती है, तो भृंगराज का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप भृंगराज का ताजा जूस बनाकर पी सकते हैं। 

Read Next

→ रुके हुए पीरियड्स को जल्द लाने में मदद करेगा ये हर्बल काढ़ा, न्यूट्रिश्निस्ट से जानें रेसिपी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 18, 2023 15:50 IST

    Published By : Anju Rawat