तेज और चिलचिलाती गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। इस दौरान चलने वाली गर्म हवाएं कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनती हैं। दिन-ब-दिन बढ़ता तापमान आपकी पाचन क्रिया पर असर डाल सकता है। इसके अलावा बढ़ती गर्मी में डिहाइड्रेशन की परेशानी काफी ज्यादा होने लगती है, जो आगे चलकर कई तरह की परेशानी जैसे- कब्ज, डायरिया इत्यादि पाचन से जुड़ी परेशानी होने लगती है, जो आपके पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। गर्मियों में कब्ज की परेशानी होना काफी आम है। ऐसे में गर्मियों में कब्ज जैसी परेशानी से बचने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप कब्ज से बचना चाहते हैं, तो आयुर्वेदिक उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन आयुर्वेदिक उपायों में खस की जड़ का पानी शामिल है। जी हां, अगर आप कब्ज की परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इस भीषण गर्मी में खस की जड़ का पानी इस्तेमाल करें। इस पानी के इस्तेमाल से कब्ज के साथ-साथ अन्य परेशानी जैसे- लू, डायरिया इत्यादि से बचाव किया जा सकता है। आइए जानते हैं खस की जड़ का पानी कब्ज की परेशानी में कैसे है लाभकारी?
खस की जड़ का पानी क्या है?
खस को वेटिवर (Vetiver ) नाम से भी जाना जाता है। यह एक खुशबूदार घास का गुच्छा होता है। भारत में सदियों में इस घास का कई तरह से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें मौजूद औषधीय गुणों की वजह से आयुर्वेद मे इसका काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। खस के इस्तेमाल से कब्ज, सूजन और पाचन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जा सकता है। खस की जड़ का पानी गर्मी में गर्म हवाओं से होने वाली परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। खस की जड़ का पानी आपके चयापचय (मेटाबॉलिज्म) को बढ़ावा देने में मददगार होता है। साथ ही यह पाचन तंत्र को सुरक्षित रखता है।
इसे भी पढ़ें - गर्मी में शरीर को ठंडा रखे और 6 रोगों से बचाएगा 'खस की जड़ का पानी', रुजुता दिवेकर ने बताया इसे 'जादुई जड़'
कब्ज में कैसे लाभकारी है खस की जड़ का पानी
खड़ की जड़ का पानी पीने से आंतों में मौजूद गंदगी साफ होती है। साथ ही यह आंतों के मार्ग को साफ करने में आपकी मदद कर सकता है। इससे आपका पाचन तंत्र हेल्दी रहता है, जिसके चलते कब्ज जैसी समस्याओं को ठीक करने में मदद करती है।
इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट और क्षारीय गुण मौजूद होते हैं, जो गर्मियों में पेट को ठंडा रखने में मददगार हो सकते हैं। ऐसे में खस की जड़ का पानी गर्मियों में पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
खस की जड़ का पानी पीने के अन्य लाभ
- खस की जड़ का पानी पीने से सिरदर्द और सूजन की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
- यह आपके नर्व्स सिस्टम को शांत करने में मददगार हो सकता है। दरअसल, खस की जड़ का पानी पीने से मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो आपके मस्तिष्क को शांत कर सकता है।
- खस में सुगंधित खुशबू आती है, जो आपके स्ट्रेस को दूर कर सकता है।
- इसके अलावा यह अनिद्रा की परेशानी को दूर करने में लाभकारी हो सकता है।
- खस की जड़ के पानी में शीतलक गुण होता है, जो गर्मियों में आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - कील मुंहासे के दाग धब्बे दूर करता है खस का तेल, जानें त्वचा के लिए इसके 5 फायदे
खस की जड़ का पानी आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। कब्ज से लेकर डिहाइड्रेशन की परेशानी को दूर करने में खस का पानी लाभकारी हो सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version