लोहे के बर्तनों में खाना पकाने से खून की कमी होती है दूर, बढ़ता है हीमोग्‍लोबिन

लोहे के बर्तनों में खाना पकाकर खाने से न सिर्फ आपका जायका बढ़ाता है बल्कि यह आपके शरीर में खून की कमी को दूर करता है और हीमो‍ग्‍लोबिन को भी बढ़ाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
लोहे के बर्तनों में खाना पकाने से खून की कमी होती है दूर, बढ़ता है हीमोग्‍लोबिन


स्‍वस्‍थ रहने के लिए संतुलित आहार बहुत जरूरी है। इससे शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्‍व आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन, पोषक तत्‍वों की आवश्‍यकता की आपूर्ति में खाना पकाने वाले बर्तनों की भी बड़ी भूमिका होती है। आपको यह ध्‍यान देने की जरूरत है कि आप किस बर्तन में खाना पकाती हैं। अगर आप लोहे के बर्तन में खाना पकाती हैं तो आप खुद को और अपने परिवार को कई बीमारियों से बचा सकती हैं। 

लोहे के बर्तनों में खाना पकाने से जुड़े वैज्ञानिक तथ्‍य

परंपरागत रूप से, यह माना जाता है कि लोहे के बर्तन में खाना बनाना, जैसे कि कड़ाही, स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। ऐसा कहा जाता है कि जब आप लोहे के बर्तन में खाना पकाते हैं, तो यह धातु की सतह के साथ प्रतिक्रिया करता है। परिणामस्वरूप, भोजन में आयरन निकल जाता है, इसके जुड़े कुछ तथ्‍य हैं जो इस बात का समर्थन करते हैं। 

एक अध्ययन में साबित हुआ है कि, अगर आप लोहे के बर्तन में खाना पकाती हैं तो नॉन-स्टिक की तुलना में लोहे के बर्तन में खाना पकाने से भोजन में आयरन की मात्रा में सुधार हुआ है।

 

क्‍यों फायदेमंद है खाना पकाना

स्वास्थ्य लाभ के अलावा, कई महिलाएं लोहे के बर्तन का उपयोग करना पसंद करती हैं क्योंकि वे धीमी गति से खाना पकाने और समान रूप से गर्म करने के लिए आदर्श होते हैं। 

हीमोग्लोबिन के स्‍तर में होता है सुधार

इसके अलावा, जब इन खाद्य पदार्थों को नियमित रूप से चार महीने तक बच्चों को दिया जाता है, तो बच्चों के हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार होता है। दरअसल, हीमोग्लोबिन एक प्रकार का प्रोटीन होता है, जो रेड ब्‍लड सेल्‍स में पाया जाता है। हीमोग्‍लोबिन का कार्य ऑक्‍सीजन का परिवहन करने के अलावा यह कोशिकाओं और फेफड़ों से CO2 को बाहर निकालने का काम करता है। इसकी कमी होने पर ये सभी कार्य बाधित हो जाते हैं, जिससे एनिमिया होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में लोहे के बर्तन में खाना पकाना पूरे परिवार के लिए फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: रक्‍त में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए खाएं 12 आहार, दूर होगी खून की कमी

एनिमिया में मिलता है लाभ

ज्‍यादातर महिलाओं में खून की कमी की समस्‍या देखी जाती है। इसके कारण एनिमिया या रक्‍तअल्‍पता होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आपको आयरन युक्‍त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। जो शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है और हीमोग्‍लोबिन के स्‍तर में सुधार करता है। अगर आप नियमित रूप से आयरन वाले फूड नहीं ले पा रही हैं तो लोहे के बर्तन में खाना पकाएं, इससे खून की कमी की समस्‍या असानी से दूर की जा सकेगी।

इसे भी पढ़ें: खून में क्यों हो जाती है आयरन की कमी? जानें कारण और इसे सही करने के आयुर्वेदिक उपचार

लोहे के बर्तन में खाने के फायदे

  • थकान को दूर करे 
  • मसल्‍स की स्ट्रेंथ को बढ़ाता है
  • इम्‍यूनिटी बढ़ाता है
  • एकाग्रता बढ़ती है
  • नींद को बेहतर बनाता है 

लोहे के बर्तन में खाना पकाने से जुड़ी कुछ सावधानियां

  • हर दिन लोहे के बर्तन में खाना न बनाएं, सप्ताह में दो से तीन बार ही खाना पकाएं। 
  • खट्टे या अम्लीय खाद्य पदार्थ लोहे के साथ प्रतिक्रिया कर सकते हैं। इसके बजाय स्टेनलेस स्टील के बर्तन में कढ़ी, रसम, सांभर, या टमाटर पकाएं।
  • लोहे के बर्तनों को हल्के डिटर्जेंट से धोएं और तुरंत सुखाएं। किसी भी स्क्रबर्स या स्पंज का उपयोग न करें, जैसे कि स्टील स्‍क्रबर। 
  • बर्तनों को जंग से बचाने के लिए वनस्पति तेल का एक पतला लेप लगाकर रखें और सूखी जगह पर स्टोर करें।
  • लोहे के बर्तन में पानी और अन्य तरल पदार्थ जमा नहीं होने चाहिए। आयरन नमी के साथ प्रतिक्रिया करता है और जंग बनाता है। यह, अन्य दूषित पदार्थों के साथ, आपके पीने के पानी को प्रभावित कर सकता है।

Read More Articles On Miscellaneous In Hindi

Read Next

Mineral Deficiency: शरीर में मिनरल की कमी के संकेत हैं सुस्‍ती और थकान, जानें मिनरल्‍स के बारे में सबकुछ

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version