Doctor Verified

एडवांस ब्रेस्ट कैंसर होने पर शरीर में दिख सकती हैं ये 5 समस्याएं, डॉक्टर से जानें

Advanced Breast Cancer: ब्रेस्ट कैंसर बढ़ने पर महिलाओं को कई समस्याएं हो सकती है। आगे जानते हैं इनके बारे में विस्तार से   
  • SHARE
  • FOLLOW
एडवांस ब्रेस्ट कैंसर होने पर शरीर में दिख सकती हैं ये 5 समस्याएं, डॉक्टर से जानें

Advanced Breast Cancer in Hindi: शरीर के रोगों को दूर करने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता कार्य करती है। लेकिन, कई बार शरीर की कोशिकाओं के डीएनए में बदलाव होने लगता है। इस बदलाव के अनियंत्रित होने से शरीर में कई तरह के रोग जैसे कैंसर आदि शुरू हो सके हैं। कैंसर शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। इस रोग की गंभीरता को स्टेज के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी में बांटा जाता है। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) को सबसे आम कैंसर माना जाता है। ब्रेस्ट कैंसर के स्टेज 4 में कैंसर की कोशिकाएं अन्य हिस्सों में भी फैल सकती हैं। इसे मेटास्टेसिस कहा जाता है। इसमें लिम्फ नोड्स, हड्डियां, फेफड़े, लिवर और ब्रेन प्रभावित हो सकता है। इसे एडवांस कैंसर (Advance Cancer) कहा जाता है। आगे स्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा बंसल से जानते हैं कि एडवांस ब्रेस्ट कैंसर में महिलाओं को किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  

एडवांस ब्रेस्ट कैंसर में महिलाओं की सेहत पर होने वाले जोखिम - Complications of Advanced Breast Cancer In Hindi 

मेटास्टेसिस और फैलाव

एडवांस ब्रेस्ट कैंसर में सबसे पहले जैसे कैंसर बढ़ता है, वह महिलाओं के अन्य अंगों को प्रभावित कर सकता है। इन अंगों में ब्रेन, लंग्स, हड्डियां, लिवर शामिल होते हैं। यह कैंसर की गंभीरता को बढ़ाता है। इसमें व्यक्ति के इलाज में मुश्किले उत्पन्न हो सकती है। साथ ही, उन्हें अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

हड्डियों में दर्द

इस दौरान जब मरीज को हड्डियो में दर्द हो, तो यह संकेत होता कि कैंसर हड्डी में फैल गया है। जैसे-जैसे कैंसर बढ़ता है, रोगी की हड्डियां पतली और कमजोर होने लगती हैं। जब हड्डियां बहुत कमजोर हो जाती हैं, तो फ्रैक्चर हो सकता है, कभी-कभी बिना किसी बड़ी चोट के भी हड्डियां टूट जाती हैं। 

advanced breast cancer complications

सांस लेने में परेशानी

जब कैंसर फेफड़ों तक फैलता हैं तो इससे मरीज को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। इस दौरान सांस लेने में घरघराहट, सीने में दर्द और खांसी हो सकती है। फेफड़ों के ट्यूमर में स्तन कैंसर की कोशिकाओं का पता लगाने पर इसका इलाज कीमोथेरेपी या अन्य थेरेपी से किया जा सकता है। 

रीढ़ की हड्डी में दबाव 

जब कैंसर कोशिकाएं रीढ़ की हड्डी में या उसके आस-पास बढ़ती हैं, तो वे रीढ़ की हड्डी और आस-पास की नसों पर दबाव डाल सकती हैं। इस दबाव के कारण पीठ या गर्दन में दर्द, सुन्नता या झुनझुनी और चलने में कठिनाई हो सकती है। कभी-कभी, इससे ब्लैडर और बाउल मूवमेंट में कठिनाई हो सकती है। 

इमोशनल प्रभाव

एडवांस ब्रेस्ट कैंसर के समय महिलाओं पर पड़ने वाले भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक प्रभाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। कैंसर के बढ़ने की अनिश्चितता, लाइफ पर पड़ने वाले प्रभाव और जान के जोखिम का डर चिंता, अवसाद और अन्य मानसिक समस्याओ को बढ़ा सकता है। इस समय महिलाओं को भावनात्मक रूप से भी मजबूत होना पड़ता है। 

इलाज में बाधा 

जैसे-जैसे कैंसर विकसित होता है, यह पहले से प्रभावी इलाज प्रकिया के प्रति बाधा उत्पन्न कर सकता है। यह कीमोथेरेपी, हार्मोनल थेरेपी या अन्य थेरेपी के प्रभाव को कम कर सकता है। फिलहाल, इस स्थिति से बचने के लिए रिसर्च की जा रही है, ताकि इलाज के प्रभाव को कम न किया जा सके। 

शरीर में दर्द

एडवांस ब्रेस्ट कैंसर के साथ महिलाओं को दर्द हो सकता है। दरअसल, यह हड्डियों और अन्य अंगों को प्रभावित करने वाले ट्यूमर या घावों के कारण हो सकता हैं। इस दौरान दर्द को दूर करना बेहद आवश्यक होता है। इससे महिला की लाइफस्टाइल को बेहतर किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें : इंफ्लेमेटरी ब्रेस्ट कैंसर (आईबीसी) के क्या कारण होते हैं? डॉक्टर से जानें

Advanced Breast Cancer in Hindi: कैंसर व्यक्ति के सेहत के साथ ही मानसिक स्थिति को भी प्रभावित करता है। इसलिए किसी भी तरह की समस्या को नजरअंदाज न करें। डॉक्टर से मिलकर नियमित जांच कराएं। रोग की पहचान समय पर होने से उसका इलाज करने में दिक्कतें नहीं आती है और रोगी को ठीक करने की संभावना बढ़ जाती है। 

Read Next

कैंसर के इलाज में नई उम्मीद है HIFU ट्रीटमेंट, जानें इसके बारे में

Disclaimer