नारियल का तेल कई गुणों से भरपूर होता है। इसके कई ऐसे पोषक तत्व और एंटीआक्सिडेंट होते हैं जो हमारी स्किन के लिए बहुत जरूरी होते हैं। बच्चों की स्किन बड़ों के मुकाबले काफी सेंसटिव और नाजुक होती है। ऐसे में उनकी स्किन भी जल्दी प्रभावित होती है। नारियल का तेल कई लिहाज से फायदेमंद होता है। वैसे तो नारियल का तेल हर किसी के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन बच्चों को इससे कई तरह के अतिरिक्त लाभ मिलते हैं। बच्चों में अक्सर रूखी, बेजान त्वचा और त्वचा में कंपन देखा जाता है। जिसके लिए नारियल के तेल की मसाज बहुत फायदा करती है। इस तेल से बच्चों की मालिश करने से काफी फायदा मिलता है। आज हम आपको नारियल तेल के कुछ ऐसे फायदे के बारे में बता रहे हैं जो बच्चों के लिए बहुत जरूरी और फायदेमंद हैं।
बच्चों के लिए नारियल तेल के फायदे
नारियल तेल में भरपूर फाइबर और वसा होती है जो खाना पचाने में सहायक सिद्ध होते हैं। बच्चों को रोज आधा चम्मच नारियल तेल का सेवन कराने से उनका पाचनतंत्र मजबूत होता है। जिसके चलते बच्चे का शारीरिक विकास तेजी से होने के साथ ही वह पेट संबंधी समस्याओं से भी बचा रहता है।
इसे भी पढ़ें : सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से तेजी से घटता है वजन, जानें सेवन का तरीका
दूर होते हैं डायपर रैशेज
नारियल तेल का प्रयोग बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। डायपर के प्रयोग से बच्चों को अक्सर रैशेज की समस्या हो जाती है। दरअसल, बच्चों को अधिक देर तक डायपर पहनाने के बाद उनकी त्वचा पर होने वाले रैशेज और रूखापन होने से बचाने के लिए इससे सुरक्षित, सस्ता व असरदार विकल्प भला क्या होगा। इसलिए बच्चों को नहलाने के बाद उनकी स्किन में नारियल तेल से मालिश करें।
स्किन रहती है हाइड्रेट
नारियल का तेल त्वचा को लंबे समय तक मॉइश्चराइज रखता है। वर्जिन नारियल के तेल को सबसे बेहतर प्राकृतिक मॉइश्चराइजर माना जाता है। इस तेल की मालिश से त्वचा में लंबे समय तक नमी बनी रहती है और ये रूखी त्वचा में भी नमी को लॉक कर देता है। बच्चों की त्वचा को नमी की ज्यादा जरूरत होती है इसलिए नारियल का तेल उनके लिए फायदेमंद होता है।
संक्रमण से भी बचाता है
नारियल का तेल इम्यूनिटी बढ़ाने में भी बहुत लाभकारी है। नारियल के तेल में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को बाहरी इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। अगर मां रोजाना नारियल के तेल में बना खाना खाती है तो बच्चा भी स्वस्थ रहता है। क्योंकि वह मां का दूध पीता है।
करता है सनस्क्रीम का काम
नारियल का तेल बच्चों के लिए सनस्क्रीम का भी काम करता है। नारियल तेल के सेवन से विटामिन ई व अन्य पोषक तत्व मिलते हैं। जिसके कारण ये बेहतरीन सनस्क्रीन की तरह काम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को फ्री-रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से सुरक्षित करता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Home Remedies In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version