
Coconut Oil And Sandalwood Powder For Acne Scars: चेहरे पर गंदगी, एक्स्ट्रा ऑयल जमा होने और स्किन पोर्स के बंद होने की वजह से आपको एक्ने और पिंपल्स की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से भी आपको मुंहासों की समस्या होती है। खानपान, जीवनशैली में सुधार करने से आप मुंहासों की समस्या को कम कर सकते हैं। मुंहासे होने पर लोग कई तरह के क्रीम या ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। मुंहासे ठीक होने के बाद स्किन या चेहरे पर इसके दाग रह जाते हैं। लोग मुंहासों के दाग को हटाने के लिए कई तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल स्किन के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसे में मुंहासों के दाग को हटाने के लिए आप नारियल तेल और चंदन के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
मुंहासों के दाग हटाने के लिए नारियल तेल और चंदन पाउडर- Coconut Oil And Sandalwood Powder To Remove Acne Scars
एक्ने या मुंहासों के दाग-धब्बे न सिर्फ आपकी खूबसूरती को प्रभावित करते हैं, बल्कि इनकी वजह से स्किन को भी नुकसान होता है। एक्ने या पिंपल्स ठीक होने के बाद स्किन पर इनके निशान रह जाते हैं। इसे हटाने के लिए नारियल तेल के साथ चंदन पाउडर का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। चंदन पाउडर में मौजूद गुण स्किन की डीप क्लींजिंग करने का काम करते हैं। इसके अलावा नारियल तेल में मौजूद विटामिन ई समेत कई गुण स्किन का ग्लो बढ़ाने और दाग-धब्बों को हटाने में फायदेमंद होते हैं। आप नियमित रूप से इनका इस्तेमाल कर स्किन पर मौजूद मुंहासों के निशान से छुटकारा पा सकते हैं। सिर्फ मुंहासों के दाग-धब्बे ही नहीं बल्कि इसका इस्तेमाल करने से आप स्किन पर मौजूद पिगमेंटेशन और अन्य समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: चंदन और नारियल तेल मिलाकर बनाएं फेस पैक, चेहरे को मिलेंगे खास फायदे
मुंहासों के दाग हटाने के लिए कैसे करें नारियल तेल और चंदन का इस्तेमाल?
मुंहासों के दाग से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल और चंदन पाउडर का इस्तेमाल कई तरीके से किया जा सकता है। इसका फेस पैक लगाने से भी आपको दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप एक से दो चम्मच नारियल तेल लें। अब इसमें एक चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं और इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस पेस्ट में कुछ बूंदें गुलाब जल की मिलाएं और पैक तैयार कर लें। अब इस फेस पैक को चेहरे, गर्दन और एक्ने आदि से प्रभावित स्किन पर लगाएं। लगाने के बाद 20 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। 20 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें और गुलाब जल लगाएं। सप्ताह में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करने से स्किन का ग्लो बढ़ेगा और एक्ने स्कार्स से छुटकारा मिलेगा।
(Image Courtesy: Freepik.com)