दालचीनी और कलौंजी खाने के 5 फायदे

Cinnamon and Kalonji Benefits: दालचीनी और कलौंजी का मिश्रण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, जानें इसके फायदे और खाने का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
दालचीनी और कलौंजी खाने के 5 फायदे

Cinnamon and Kalonji Benefits: हर भारतीय रसोई में कुछ ऐसे मसाले मौजूद होते हैं, जिनका इस्तेमाल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। दालचीनी और कलौंजी का इस्तेमाल भी लगभग हर घर में किया जाता है। ये दोनों मसाले शक्तिशाली गुणों की खान माने जाते हैं। दालचीनी और कलौंजी में मौजूद गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और कई बीमारियों के जोखिम को कम करने का काम करते हैं। दालचीनी और कलौंजी का मिश्रण कई गंभीर समस्याओं और बीमारियों में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक इन दोनों मसालों में मौजूद गुण कई गंभीर बीमारियों को दूर करने का काम करते हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सा में कलौंजी और दालचीनी का इस्तेमाल पुराने समय से ही किया जा रहा है। कई शोध और अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि दालचीनी और कलौंजी दोनों ही डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और इन्फेक्शन की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं।

दालचीनी और कलौंजी के फायदे- Cinnamon and Kalonji Benefits in Hindi

दालचीनी दरअसल तेजपत्ते के पेड़ की छाल होती है। इसे गरम मसाले के रूप में जाना जाता है और तमाम तरह की डिशेज को बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। दालचीनी में मौजूद गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं और कई गंभीर बीमारियों में फायदेमंद माने जाते हैं। वहीं कलौंजी जिसे ब्लैक सीड्स, अनियन सीड्स और निगेला सीड्स के नाम से जाना जाता है, कई गुणों से भरपूर होती है। कलौंजी में प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स और विटामिन आदि पाए जाते हैं। इसका सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने से लेकर वजन कम तक में बहुत फायदेमंद होता है। दालचीनी और कलौंजी का एकसाथ सेवन करने से आपको ये फायदे मिलते हैं-

इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट कलौंजी खाने से मिलते हैं ये 10 फायदे, एक्सपर्ट से जानें खाने का तरीका

Cinnamon and Kalonji Health Benefits

1. वजन कम करने के लिए फायदेमंद

दालचीनी और कलौंजी वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसके लिए आप दालचीनी और कलौंजी के पानी का नियमित सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा दालचीनी और कलौंजी का पाउडर समान मात्रा में लेकर एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में डालकर पीने से आपको वजन कम करने में फायदा मिलता है।

2. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए दालचीनी और कलौंजी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज की समस्या में शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, इस स्थिति में रोजाना दालचीनी और कलौंजी का एकसाथ सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इन दोनों मसालों में मौजूद गुण ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करते हैं।

3. महिलाओं के लिए फायदेमंद

ऐसी महिलाऐं जिन्हें कंसीव करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, उनके लिए दालचीनी और कलौंजी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कलौंजी और दालचीनी का मिश्रण महिलाओं को कंसीव करने में मदद करता है और शरीर के ब्लड शुगर और चयापचय को भी ठीक रखता है।

इसे भी पढ़ें: इन 5 आयुर्वेदिक वेट लॉस पाउडर से वजन होगा कम, जानें घर पर बनाने का तरीका

4. सर्दी-जुकाम और इन्फेक्शन में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम और इन्फेक्शन की समस्या में दालचीनी और कलौंजी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। दालचीनी और कलौंजी में मौजूद गुण शरीर को सर्दी-जुकाम और वायरल इन्फेक्शन से बचाने का काम करते हैं। मौसम में होने वाले बदलाव के कारण इन्फेक्शन होने पर भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

5. शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाए

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए दालचीनी और कलौंजी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है। नियमित रूप से कलौंजी और दालचीनी के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।

कैसे करें दालचीनी और कलौंजी का सेवन?

दालचीनी और कलौंजी का एकसाथ सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। आप खाना बनाने समय इन दोनों का पाउडर मिक्स करके डाल सकते हैं। इसके अलावा दालचीनी और कलौंजी का पाउडर समान मात्रा में लेकर इसे एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाएं और रोजाना सुबह के समय इसका सेवन करें। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। किसी भी बीमारी या समस्या में दालचीनी और कलौंजी का औषधीय इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

Foods For Constipation: शरीर के दोष के अनुसार कब्ज से छुटकारा पाने के लिए करें इन 5 फूड्स का सेवन

Disclaimer