ब्लड ग्रुप के आधार पर चुनें भोजन

शायद आपको यह बातें चौंकाने वाली लगें, लेकिन अगर आप अपने ब्‍लड ग्रुप के अनुसार आहार का चयन करते हैं, तो य‍ह आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्‍छा होता है। ऐसा इसलिए भी आवश्‍यक है क्‍योंकि आपका आहार ही आपकी सेहत निर्धारित करता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्लड ग्रुप के आधार पर चुनें भोजन

स्वस्थ रहने के लिए आप क्या नहीं करते? जिम में घंटों पसीना बहाने से लेकर अपने प्रिय खान-पान को छोड़ने तक सब कुछ। लेकिन नए वैज्ञानिक शोधों में कहा गया है कि अगर आप अपने ब्लड ग्रुप के आधार पर आहार लें, तो स्वस्थ रहने में काफी मदद मिल सकती है। जानिए ब्लड ग्रुप के आधार पर आपका उचित आहार।


इस पेज पर:-


 

 

ब्लड ग्रुप 'ओ'


'ओ' सबसे पुराना ज्ञात रक्त समूह है। इस ब्लड ग्रुप के लोग उच्च प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ और मांस खाना अधिक पसंद करते हैं।

क्या खाएं : मीट, मछलियां, सब्जियां और फल।

क्या न खाएं : दूध के उत्पाद।


ब्लड ग्रुप 'बी'

इस ब्लड ग्रुप की खोज होने तक लोगों ने खेती शुरू कर दी थी। इसलिए लोग मांस के साथ-साथ अनाज और सब्जियां भी खाने लगे थे।

क्या खाएं : मीट, मछली, कॉफी, अनाज, बीन्स, सब्जियां, और फल।

क्या न खाएं : पैकेट बंद खाद्य पदार्थ, गोभी आदि।

 


ब्लड ग्रुप 'ए'

इस ब्लड ग्रुप की खोज होने तक लोग शिकार से ज्यादा खेती करने लगे थे। इसलिए इन लोगों को अनाज और सब्जियां खाना अधिक पसंद होता है।

क्या खाएं : नट्स, बीज, अनाज, पास्ता, फल और सब्जियां।

क्या न खाएं : दूध के बने उत्पाद और मीट।


ब्लड ग्रुप 'एबी'

यह ब्लड ग्रुप ए और बी के मेल से बना है। इसलिए खाने में दोनों के मेल की चीजें ली जा सकती हैं।

क्या खाएं : मछली, सब्जियां और अनाज।

क्या न खाएं : रेड मीट, मक्का आदि।



 

Read Next

अधिक जिंक बन सकता है पथरी का कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version