अक्सर नाक से खून आने की समस्या गर्मियों में ज्यादा देखी जाती है। पर ऐसा नहीं है कि सर्दियों में इस समस्या का सामना नहीं किया जा सकता। सर्दियों में भी नाक से खून आने की समस्या हो सकती है। लेकिन इसके पीछे कई कारण छिपे हो सकते हैं। आज का हमारा लेख उन्हीं कारणों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सर्दियों में नाक से खून आने के पीछे क्या क्या कारण हो सकते हैं। साथ ही बचाव और दिखने वाले लक्षणों के बारे में भी जानेंगे। ध्यान दें कि कुछ घरेलू उपाय भी नाक से खून आने की समस्या को दूर करने में उपयोगी हैं। इसके लिए हमने हीलिंग केयर ईएनटी क्लीनिक नोएडा के ईएनटी स्पेशलिस्ट (एमबीबीएस एमएस) डॉ अंकुर गुप्ता (Dr. Ankur Gupta) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
नाक से खून आने के प्रकार
बता दें कि यह समस्या दो भागों में बटी है। पहली एंटीरियर यानी इसे नाक में खून आने का सबसे सामान्य प्रकार माना जाता है। जब ये समस्या होती है तो इसके पीछे मुख्य कारण होता है नाक के अंदर की सतह की रक्त वाहिनियों का फटना। दूसरा प्रकार होता है पोस्टीरियर यानी यह समस्या किसी बीमारी की वजह से नाक से खून आने के कारण होती है। बता दें कि नाक के अंदर और दिमाग से जोड़ने वाली नस जब प्रभावित होती है तब यह समस्या हो सकती है। यह समस्या बेहद ही गंभीर होती है। इस दौरान व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है।
नाक से खून आने के कारण
सर्दियों में नाक से खून आने के पीछे कई कारण छिपे हो सकते हैं। बता दें कि सर्दियों में अक्सर लोग ठंड से बचने के लिए अपने आप को कमरे में बंद कर लेते हैं। वहीं वे कमरे में हीटर या ब्लोअर आदि का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, जिसके कारण कमरे में मौजूद नमी खत्म हो जाती है और सूखी हवा आपके शरीर में प्रवेश करना शुरू कर देती है। सूखी हवा के कारण में नाक से खून आने की समस्या पैदा हो सकती है। इससे अलग ठंडी हवा के कारण भी नाक से खून आ सकता है। इससे अलग कुछ और भी कारण हैं, जिसके कारण नाक से खून आ सकता है। यह कारण निम्न प्रकार है
2 - नाक में ठंडी हवा या गर्म हवा प्रवेश करने के कारण
3 - अत्यधिक सर्दी या साइनस के कारण
4 - शरीर में विटामिन के की कमी होने के कारण।
5 - नाक में किसी भी प्रकार की चोट या घाव लगने के कारण
6 - नाक में जलन होने के कारण।
7 - अपनी नाक पर अत्यधिक जोर देने से या उसे खींचने के कारण
इसे भी पढ़ें- नाक में इंफेक्शन होने पर न करें लापरवाही, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज के बारे में
नाक से खून आने के लक्षण
हालांकि नाक से खून आना ही अपने आप में एक बड़ा लक्षण है। लेकिन इस दौरान व्यक्ति को कुछ अन्य लक्षणों का सामना भी करना पड़ सकता है। यह लक्षण निम्न प्रकार हैं -
1 - गले में कुछ निगलने जैसा महसूस करना।
2 - नाक में जलन महसूस करना।
3 - नाक में तेज दर्द होना।
4 - त्वचा में दर्द होना।
5 - सिर में तेज दर्द महसूस करना।
6 - नाक में भारीपन महसूस करना।
नाक से खून आने का इलाज
1 - यदि सर्दियों में नाक से खून सूखी हवा के कारण हुआ है तो ऐसे में हवा में नमी बनाए रखने के लिए व्यक्ति को अपने बेडरूम में ह्यूमिडिफायर करना चाहिए।
2 - उच्च रक्तचाप के कारण यह समस्या हुई है तो रक्तचाप को नियंत्रित करना जरूरी है।
3 - यदि समस्या किसी गंभीर स्थिति के कारण हुई है तो नाक की पैकिंग भी एक ऑप्शन होता है।
4 - कुछ लोग अपने खून को पतला करने की दवाई लेते हैं तो ऐसे में नाक से खून आने पर इन दवाओं पर रोक लगा दी जाती है।
5 - यदि नाक से खून लगातार बह रहा है तो व्यक्ति को डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरत है।
इसे भी पढ़ें- गर्भावस्था के दौरान नाक से खून आने के 9 कारण, जानें बचाव के उपाय
नाक से खून आने पर घरेलू उपचार
कुछ घरेलू उपचारों के मदद से भी नाक से खून आने की समस्या को रोका जा सकता है। ये उपचार निम्न प्रकार हैं-
1 - व्यक्ति तुलसी के रस के उपयोग से नाक से खून आने की समस्या को दूर कर सकता है। ऐसे में जिस छेद से खून आ रहा है उस छेद में तुलसी के रस को डालें। इससे अलग तुलसी के पत्तों को चबाकर भी नाक से खून आने की समस्या को दूर किया जा सकता है।
2 - नमक का पानी भी नाक से खून आने की समस्या को दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में आप सबसे पहले गुनगुने पानी में नमक को मिलाएं और उसे नोजल कप में भरें। जिस छेद से खून आ रहा है उसमें उस मिश्रण को नोजल कप के माध्यम से डालें। मिश्रण के अंदर जाने के बाद उसे बाहर आने दें। इस दौरान आपको हल्की जलन महसूस हो सकती है।
3 - प्याज का रस भी नाक से खून आने की समस्या को दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में प्याज को पीसकर उसका रस निकाल लें और रुई में डुबोकर उसे 3 से 4 मिनट के लिए नाक पर रखें। इससे अलग प्याज के टुकड़े को नाक में रखकर उसकी गंध को सुधाकर भी ये समस्या दूर हो सकती है।
4 - सेब के सिरके के इस्तेमाल से नाक से खून की समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप सेब के सिरके की बूंदों को नाक में डालें। इससे अलावा आम सेब के सिरके को पी भी सकते हैं। ऐसा करने से न केवल ब्लड प्रेशर नियंत्रित रह सकता है बल्कि नाक से खून आना भी बंद हो सकता है।
5 - आप एक मुलायम कपड़े में बर्फ के टुकड़ों को रखें और उसे नाक पर रख दें। अब उन टुकड़ों से हल्का हल्का नाक को दबाएं। इस प्रक्रिया को 2 से 3 मिनट तक करें। हालांकि बर्फ के टुकड़ों का इस्तेमाल सीधे तौर पर नाक में ना करें वरना समस्या और बढ़ सकती है।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि सर्दियों में नाक से खून आने के पीछे सूखी या हवा ठंडी हवा जिम्मेदार होती हैं। ऐसे में जरूरी बचाव अपनाना जरूरी है। वहीं नाक से खून निकल रहा है तो कुछ घरेलू उपाय भी इस समस्या को दूर करने में उपयोगी हैं। लेकिन इन घरेलू उपायों को अपनाने के बाद भी यदि खून बंद नहीं हो रहा है तो हो सकता है कि ये किसी गंभीर बीमारी के लक्षण हों ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।