Doctor Verified

वजाइना में सूजन के हो सकते हैं ये 6 कारण, डॉक्टर से जानें ऐसा होने पर क्या करना चाहिए

Vaginal Swelling: कई आंतरिक समस्याओं के कारण महिलाओं को वजाइना में सूजन से गुजरना पड़ सकता है। जानें इस समस्या से कैसे राहत पाएं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
वजाइना में सूजन के हो सकते हैं ये 6 कारण, डॉक्टर से जानें ऐसा होने पर क्या करना चाहिए


Causes of Vaginal Swelling: महिलाओं के लिए फिजिकल हेल्थ के साथ वजाइनल हेल्थ का ध्यान रखना भी जरूरी है। वजाइनल हेल्थ से जुड़ी कोई भी बड़ी समस्या महिला के प्रजनन स्वास्थ्य को भी नुकसान कर सकती है। इन्हीं समस्याओं में से एक है योनि में सूजन आने की समस्या। वैसे तो योनि में सूजन आना प्रेग्नेंसी और यौन उत्तेजना से सम्बन्धित हो सकती है। लेकिन इसके लिए कई अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। तो आइए इस लेख के माध्यम से जानें इन कारणों के बारे में। साथ ही जानें इससे कैसे राहत पाई जा सकती है। इस बारे में हमें जानकारी दी फरीदाबाद के मेट्रो अस्पताल की वरिष्ठ सलाहकार एवं प्रमुख - यूनिट II (प्रसूति एवं स्त्री रोग) डॉ. रविंदर कौर खुराना ने।

vaginal swelling

पहले जानें वजाइना में सूजन आने के मुख्य कारण- Causes of Vaginal Swelling

योनि में जलन होना- Vaginal Irritation

योनि में जलन होने के कारण भी सूजन आ सकती है। जलन होने के कारण योनि की त्वचा में सूजन के लक्षण बढ़ने लगते हैं। यह समस्या गंदे अंडरवियर पहनने या इंटीमेट हाइजीन के किसी प्रोडक्ट से इरिटेशन होने या वजाइनल इंफेक्शन के कारण हो सकती है। 

हार्ड सेक्स के दौरान लगी चोट- Rough Sex

सेक्स के कारण भी योनि में सूजन आ सकती है। अगर वजाइना ड्राई है, तो सेक्स के दौरान ज्यादा दर्द हो सकता है, जो योनि में सूजन आने का कारण भी बन सकता है। रफ सेक्स के कारण वजाइना के टिशू को भी नुकसान होता है जो बाद में सूजन का कारण भी बनने लगता है। 

बैक्टीरियल वेजिनोसिस

वजाइना में फंगल इंफेक्शन के अलावा बैक्टीरियल इंफेक्शन भी हो सकता है, जिसे बैक्टीरियल वेजिनोसिस भी कहा जाता है। ऐसे में महिला के वजाइना से गुड़ बैक्टीरिया कम होने लगते हैं। जिस कारण वजाइना में जलन,इरिटेशन, खुजली, लालिमा और सूजन होने लगती है। 

प्रोटोजोअल इन्फेक्शन

वजाइना में ट्रैकोमोनिया से प्रोटोजोअल इन्फेक्शन भी हो सकता है। इस समस्या में वजाइना से हरे रंग का छाग बनने लगता है। यह इंफेक्शन भी वजाइना में सूजन, जलन और इरिटेशन का कारण बनने लगता है।

इसे भी पढ़ें- वेजाइनल लिप्स में इन 4 कारणों से हो सकती है सूजन, डॉक्टर से जानें इसका इलाज

यीस्ट इंफेक्शन होना- Yeast Infection 

अधिकतर मामलों में योनि में इंफेक्शन कैंडिडा अल्बिकन्स यीस्ट के कारण होता है। इसका मुख्य कारण इम्यूनिटी कमजोर होना या हाइजीन नजरअंदाज करना हो सकता है। इसके कारण योनि में खुजली, दर्द, सूजन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। 

योनि में एलर्जी होना- Vaginal Allergy 

साबुन या किसी इंटीमेट हाइजीन प्रोडक्ट से रिएक्शन होने से वजाइना में एलर्जी हो सकती है। जब योनि में इंफेक्शन या एलर्जी ज्यादा बढ़ जाती है, तो यह सूजन का रूप भी ले सकती है। 

बार्थोलिन सिस्ट- Bartholin Cyst

महिलाओं में सेक्स के दौरान तरल पदार्थ के स्राव के लिए बार्थोलिन नामक ग्लैंड होता है, जब इसमें सिस्ट यानी फोड़ा हो जाता है तो इससे योनि में सूजन आ जाती है। 

इसे भी पढ़ें- वजाइना में खुजली, दर्द या बिना कारण डिस्चार्ज हो सकते हैं वेजिनाइटिस का संकेत, जानें इसका कारण और इलाज

प्रेग्नेंसी- Pregnancy

प्रेग्नेंसी के दौरान योनि में सूजन आना आम समस्याओं में से एक है। दरअसल, इस दौरान जेनिटल एरिया में ब्लड की कमी होने लगती है। साथ ही ऐसे में हार्मोन्स में बदलाव आने के कारण भी योनि में सूजन आ सकती है। इसके अलावा वैरिकॉज वेन्‍स और हाई बीपी भी योनि में सूजन का कारण बन सकता है। 

जानें योनि में सूजन से कैसे डील करें- How To Deal with Vaginal Swelling

अगर आपको तीन दिन से ज्यादा यह समस्या बनी हुई है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि चेकअप के जरिए ही इसका सही ट्रीटमेंट हो सकता है। इसके अलावा आराम पाने के लिए आप दिन में 2-3 बार ठंडी और गर्म सिकाई कर सकते हैं। 

 

Read Next

पीरियड्स के समय हमेशा रहता है तेज दर्द? कारण कहीं ये 5 गंभीर समस्याएं तो नहीं

Disclaimer