Reasons of Constipation In Monsoon: बरसात के मौसम में लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं ज्यादा होती हैं। इस मौसम में लोगों को अपच, एसिडिटी, पेट फूलना और उलटी आने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। दरअसल, बरसात के मौसम में लोग जंक फूड ज्यादा खाते हैं। प्यास कम लगने की वजह से वाटर इनटेक भी कम हो जाता है। ऐसे में बैड बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं, जिस कारण पाचन संबंधित समस्याएं ज्यादा होने लगती हैं। कई लोगों को मानसून में कब्ज की समस्या भी ज्यादा होती है। ऐसे में कब्ज होने के कई कारण हो सकते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से जानें मानसून में कब्ज की समस्या होने के कारण। आइये इस लेख में हम उत्तर पूर्वी दिल्ली के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, डॉ. पीयूष मिश्रा से जानेंगे इस बारे में।
मानसून में कब्ज की समस्या होने के कारण- Causes of Constipation In Monsoon
डिहाइड्रेशन- Dehydration
पाचन तंत्र स्वस्थ तभी होगा जब आपकी बॉडी हाइड्रेट होगी। बरसात के मौसम में वाटर इनटेक नैचुरली कम हो जाता है। इसके कारण बॉडी में हाइड्रेशन मेंटेन नहीं हो पाती है। डिहाइड्रेशन की वजह से खाना ठीक से पच नहीं पाता है, जिससे कब्ज की समस्या हो सकती है।
इम्यूनिटी कम होना- Reduce Immunity
बरसात के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में वातावरण में तापमान में बदलाव होने से लोगों को इंफेक्शन जल्दी हो जाता है। पेट से जुड़ी समस्याएं भी ऐसे में होना आम बात है। खासकर कब्ज की समस्या ऐसे में ज्यादा होती है।
इसे भी पढ़ें- नेचुरल तरीके से कब्ज की समस्या ठीक करने के लिए क्या करें? एक्सपर्ट से जानें
डाइट में बदलाव होना- Changes In Diet
बरसात के मौसम में लोग तला-भूना और मसालेदार खाना ज्यादा खाते हैं। ऐसे में लोगों का वाटर इनटेक भी कम हो जाता है। इन वजहों से आंतों में गुड़ बैक्टीरिया कम होने लगते हैं। इसके अलावा, तला-भूना और मसालेदार खाना पचने में भी समय लेता है जिस कारण कब्ज हो सकता है।
फिजिकल एक्टिविटी कम होना- Less Physical Activity
मानसून में बारिश की वजह से लोगों का बाहर जाना भी कम हो जाता है। ऐसे में लोग वॉक या बाहर जाकर एक्सरसाइज करना भी कम कर देते हैं। लाइफस्टाइल में आए इस बदलाव से भी पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। इसके कारण पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे कब्ज की समस्या हो सकती है।
वातावरण में बैक्टीरिया मौजूद होना- Bacteria In Environment
बरसात के मौसम में वातावरण में ज्यादा बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। इन बैक्टीरिया की वजह से खाना और पानी भी इफेक्ट होते हैं। ऐसे में अगर आप खुला रखा गया खाना या स्टोर रखा गया पानी पीते हैं, तो इसके कारण आप बीमार पड़ सकते हैं। यह इंफेक्शन और पाचन संबंधित समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में आपको अपच और कब्ज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए एक साथ करें काली किशमिश और दूध का सेवन, जानें तरीका
कब्ज से राहत पाने के लिए क्या करें?
- आपको उन सभी कारणों पर काम करना होगा जो कब्ज की वजह बन सकते हैं-
- दिनभर में 3 से 4 लीटर पानी पीने का टार्गेट रखें। इसके साथ ही नारियल पानी और नींबू पानी जैसी चीजें डाइट में जरूर शामिल करें।
- बाहर का खाना अवॉइड करें। कोशिश करें कि आप घर पर भी ताजा बना हुआ खाना ही खाएं।
- अगर वर्कआउट के लिए आप घर से बाहर नहीं जा पाते, तो खाने के बाद कुछ वॉक कर लें।
- इन कारणों से मानसून के दौरान आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। अगर आपको कई दिनों पर परेशानी रहती है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।