पेट में रुकी हुई गैस (ट्रैप्ड गैस) से हैं परेशान तो जानें क्या है इसका कारण और कैसे पाएं तुरंत राहत

अगर आप भी अक्सर पेट की गैस के असहनीय दर्द से परेशान रहते हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपके लिए इसके कारणों को जानना बहुत जरूरी है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट में रुकी हुई गैस (ट्रैप्ड गैस) से हैं परेशान तो जानें क्या है इसका कारण और कैसे पाएं तुरंत राहत

आजकल अस्वस्थ खाना और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण पेट में गैस की समस्या का होना आम बात हो गई है। विशेषज्ञों की माने तो हर रोज प्रत्येक व्यक्ति 0.5 से लेकर लगभग 1.6 लीटर तक गैस का उत्पादन करता है। एक सामान्य स्वस्थ व्यक्ति दिन में कम से कम 10-20 बार गैस छोड़ता है। असल में गैस स्वस्थ पाचन का एक प्रोडक्ट है, जो कि बैक्टीरिया के बड़ी आंतों में कार्बोहाइड्रेट को तोड़ने के कारण बनता है। लेकिन जब अधिक गैस्ट्रिक समस्या होती है तब इस की वजह से ही डाइजेशन सिस्टम (Digestion Problem) खराब हो  जाता है। हालांकि आंतों की गैस आमतौर पर ज्यादा दर्दनाक नहीं होती। लेकिन जब यह रुक जाती है तब तनाव का कारण बनती है। गैस की समस्या (Gas Problem) किसी को भी हो सकती है। चाहे वह वयस्क हो या कोई शिशु। रुकी हुई गैस के कारण कभी-कभी यह दर्द पेट में बुरी तरह से ऐंठन (Painful Gas) होती है। इसके अलावा सीने में दर्द या सिर में दर्द भी इसके लक्षण है। गैस की समस्या कई वजहों से हो सकती है। अगर इसका सही समय पर इलाज नहीं किया गया तो कभी-कभी यह जानलेवा भी हो सकती है। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं गैस की समस्या से बचने के कुछ उपाय (Remedies) और कैसे इसकी रोकथाम (Treatment) की जा सकती है।

stomach gas problems

क्या है अधिक गैस बनने की वजह (Short & Long Term Causes)

कभी-कभी जाने अनजाने में हमारा खाने पीने का तरीका ही हमारे लिए परेशानी का सबब बन जाता है और फिर हम अपच, पेट फूलना, असहनीय दर्द, मरोड़, आंतो में सूजन आदि समस्याओं से घिर जाते हैं। इन सबके लिए निम्न कारण भी एक वजह है।

  • जब हम जल्दी-जल्दी या तेजी से खाना खाते हैं।
  • कार्बोनेटेड ड्रिंक पीने की वजह से गैस की समस्या हो सकती है।
  • अगर आप च्विंगम खाने के शौकीन है तो भी आप गैस की समस्या से जूझ सकते हैं।
  • अगर धूम्रपान करने की आदत है तो गैस की समस्या आपको परेशान कर सकती है।
  • कभी-कभी पत्तेदार सब्जियां भी गैस की वजह बन सकती हैं।
  • फलियां, साबुत अनाज और दूध के उत्पाद भी आपको गैस की समस्या से रूबरू करा सकते हैं।
  • अगर आप किसी पुराने दर्द या तनाव से पीड़ित है या कब्ज की समस्या झेल रहे हैं तो आपको गैस परेशान कर सकती हैं।

पेट में गैस रुकने के क्या हैं लक्षण (Symptoms of Trapped Gas)

जी हां अगर आपकी गैस पास नहीं हो रही पर आप दर्द से परेशान हैं, लेकिन आप उसे नहीं पहचान पा रहे हैं तो यकीन मानिए आप उसका इलाज भी ठीक से नहीं कर पाएंगे। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप पेट में रुकी गैस को पहचान सकें कि इसके लक्षण क्या है। इसकी जानकारी भी आप को होनी चाहिए।

  • मल त्याग करने में परेशानी होना और पेट को फूला हुआ महसूस करना।
  • पेट में ऐंठन और हल्के दर्द का अनुभव करना।
  • पेट में चुभन के साथ दर्द होना और कभी-कभी उल्टी हो जाना।
  • सारा दिन आलस सा महसूस करना।
  • छाती या पेट में तेज दर्द होना।
  • खट्टी डकार आना।
  • खाना सटकने में फंसा हुआ महसूस करना।
  • मुंह में खट्टा स्वाद आना।
  • सांसों का बदबूदार होना गले में खराश होना।

रुकी गैस की वजह से कौन से हो सकते हैं रोग (Health Issues)

गैस की समस्या कभी-कभी बड़ा रूप भी ले सकती है। जिसकी वजह से आपको परेशानी तक झेलनी पड़ सकती है। इसकी वजह से फूड इनटोलरेंस की निम्न समस्या हो सकती हैं।

सीलिएक रोग

जब भी व्यक्ति ग्लूटेन का सेवन करता है यह ऑटोइम्यून विकार छोटी आंत में सूजन का कारण बनता है। तब छोटी आंत पूरी तरह से पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाती।

लैक्टोज रोग

इसमें डेयरी उत्पादों से बनी चीजें हमें नुकसान करती हैं। जिन्हें बचाने में कठिनाई होती है और यह गैस बन जाती है।

फ्रक्टोज इनटोलरेंस

इसमें ज्यादातर फल सब्जियों में मौजूद फ्रुक्टोज को पचाने में परेशानी होती है। जिस वजह से पेट में एसिडिटी यानी कि गैस की समस्या मांसपेशियों तक को प्रभावित कर देती है।

इसके अलावा छोटी आंत में बैक्टीरियल ग्रोथ, जीईआरडी, बॉवेल सिंड्रोम आदि गंभीर परेशानी भी हो सकती हैं। जिनके लक्षण हैं पेट में दर्द और ऐंठन, मल त्याग के बाद काफी दर्द, सूजन, अत्यधिक पेट फूलना, कब्ज, दस्त आदि।

इसे भी पढ़ें: आपको भी होती है खाने के बाद गैस की परेशानी? इससे निजात पाने के लिए करें ये 5 काम

how to get rid of gas in stomach

क्या है उपचार (Care & Treatment)

ज्यादातर लोगों को खाना खाने के बाद गैस की समस्या हो जाती है। इसे रोकने के लिए आपको क्या उपाय करने हैं। यह भी जानना जरूरी है।

  • अपनी लाइफस्टाइल में करें बदलाव।
  • हर रोज प्राणायाम और योगासन करें
  • खाने को चबा चबा कर खाएं।
  • प्रिजर्वेटिव जूस ना पिएं।
  • ज्यादा से ज्यादा पानी पिए।
  • पुराना खाना, दूषित पानी और जंक फूड से जितना हो सके दूरी बनाकर रखें।
  • पेट में गैस की समस्या होने पर अजवाइन का सेवन करें।
  • अदरक के सेवन से भी गैस की समस्या में राहत मिलती है।
  • टमाटर का उपयोग करके गैस की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • सत्तू के सेवन से पेट की गैस से निजात पाया जा सकता है।
  • लॉन्ग का सेवन भी फायदेमंद है।
  • एलोवेरा पेट की गैस को दूर करती है।
  • नारियल पानी पेट को ठंडक देने के साथ गैस से छुटकारा देता है।
  • सेब का सिरका गैस से आराम दिलाता है।
  • एक हीटिंग पैड या गर्म वाटर बोतल से पेट की सिकाई करें।
  • अल्कोहल और धूम्रपान से बनाएं दूरी।

तो आप हमारे बताए हुए लक्षण और वजहों के जरिए गैस को पहचान सकते हैं और उसका सही तरीके से इलाज कर सकते हैं। यह कुछ ऐसे उपचार हैं जिनकी मदद से आपको गैस में राहत जरूर मिलेगी।

Read More Articles on Miscellaneous in Hindi

Read Next

True Story: मेरा केवल शरीर ही लड़के का था, आत्मा नहीं, इसलिए लिंग परिवर्तन कराकर मैं बन गई लड़की

Disclaimer