Doctor Verified

क्या मल्टीविटामिन्स के साथ एंटीबायोटिक्स ले सकते हैं? जानें डॉक्टर से

आमतौर पर मल्टीविटामिन्स के साथ मल्टीविटामिन्स लेना सुरक्षित होती हैं। लेकिन, एंटी-बायोटिक्स भी कई तरह की होती हैं। इसलिए ऐसा जरूरी नहीं कि हर एंटीबायोटिक्स मल्टीविटामिन्स के साथ मिलकर उतनी ही सक्रियता के साथ काम करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या मल्टीविटामिन्स के साथ एंटीबायोटिक्स ले सकते हैं? जानें डॉक्टर से

Can you take multivitamins with antibiotics in Hindi: आजकल बीमारियों का चलन इतना बढ़ गया है कि लोग दवाइयां खाने के लिए मजबूर हो गए हैं। बीमारियों को मैनेज करने के लिए लोग दवाएं खाते हैं। लेकिन, जरूरत से ज्यादा दवाएं खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। ज्यादा दवाएं खाना किडनी और हार्ट के लिए नुकसानदायक होती हैं। कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या मल्टीविटामिन्स और एंटी-बायोटिक्स एकसाथ ले सकते हैं या नहीं? इस लेख में आज हम इस बारे में जानेंगे।

कुछ लोग मल्टीविटामिन्स के साथ एंटीबाोटिक्स लेते हैं, लेकिन क्या इसके कुछ नुकसान भी होते हैं? हालांकि, इसे लेते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। एंटीबायोटिक्स के साथ मल्टीविटामिन्स लेने पर भी कुछ चीजों को साथ लेकर चलना चाहिए। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने डॉ. स्वाप्निल शिखा, इंटरनल मेडिसिन कंसल्टेंट, सर्वोद्य हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट से बातचीत की। (Kya Multivitamins ke Sath Antibiotics le Sakte Hain) - 

क्या मल्टीविटामिन्स के साथ एंटीबायोटिक्स ले सकते हैं?

मल्टीविटामिन्स सेहत के लिए अच्छी होती हैं, जिसे आमतौर पर डॉक्टर लेने की सलाह देते हैं। आमतौर पर मल्टीविटामिन्स के साथ मल्टीविटामिन्स लेना सुरक्षित होती हैं। लेकिन, एंटी-बायोटिक्स भी कई तरह की होती हैं। इसलिए ऐसा जरूरी नहीं कि हर एंटीबायोटिक्स मल्टीविटामिन्स के साथ मिलकर उतनी ही सक्रियता के साथ काम करें।

इसलिए हर बार आपको मल्टीविटामिन्स के साथ एंटीबायोटिक्स लेने से बचना चाहिए (Precautions while taking antibiotics)। अगर आप एंटीबायोटिक्स की थेरेपी पर हैं तो ऐसे में इन दोनों दवाओं के कॉम्बिनेशन को लेने से पहले आपको एकबार डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

2 से 3 घंटे का रखें गैप

अगर आप मल्टीविटामिन्स और एंटीबायोटिक्स ले रहे हैं तो ऐसे में इन्हें एकसाथ लेने के बजाय 2 से 3 घंटे का गैप रखें। दरअसल, एंटीबायोटिक्स हमारे आंतों के हेल्दी बैक्टीरिया को प्रभावित कर देते हैं। इसके चलते आपको न केवल माउथ अल्सर बल्कि, कुछ मामलों में डायरिया का भी शिकार होना पड़ता है।

इसलिए आपको एंटीबायोटिक्स के साथ ऐसे मल्टीविटामिन्स को साथ में लेना चाहिए, जिसमें प्रोबायोटिक्स की भी मात्रा हो। जिससे यह आपकी गट हेल्थ को मेनटेन रखने में मदद कर सकें। कई बार डॉक्टर बी-कॉम्पलेक्स वाले मल्टीविटामिन्स को एंटीबायोटिक्स के साथ लेने की सलाह देते हैं। ताकि, आपको मुंह में छाले न हों। बी-कॉम्पलेक्स वाले मल्टीविटामिन्स आमतौर पर सुरक्षित माने जाते हैं।

डॉक्टर की सलाह से ही लें दवाएं

अगर आप मल्टीविटामिन्स को एंटी-बायोटिक्स के साथ ले रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह बिना इसे लेना हानिकारक भी हो सकता है। ओवर द काउंटर ऐसे बहुत सारे सप्लीमेंट्सस मार्केट में मिलते हैं, जिन्हें लेने से आपकी स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। कुछ मामलों में इन दोनों दवाओं को एकसाथ लेना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकती हैं।

कुछ मामलों में इन्हें लेने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है साथ ही पोषक तत्वों के अवशोषण होने की प्रक्रिया में भी बाधा आ सकती है। इसके साथ ही कई बार आपको पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करने के साथ उल्टी-मतली जैसी परेशानी भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें - क्या मल्टीविटामिन टैबलेट पानी के साथ ले सकते हैं? जानें सही तरीका  

ज्यादा मल्टीविटामिन लेने के नुकसान

  1. अगर आप जरूरत से ज्यादा मल्टीविटामिन्स लेते हैं तो इससे शरीर पर कई तरह के प्रभाव पड़ सकते हैं।
  2. अगर आप ज्यादा मल्टीविटामिन्स लेते हैं तो इससे कुछ मामलों में सिरदर्द और एलर्जी की समस्या हो सकती है।
  3. ऐसे में आपको पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस और अपच का भी सामना करना पड़ सकता है।
  4. ज्यादा मल्टीविटामिन लेने से कई बार जी मचलाना, उल्टी और थकान की भी समस्या हो सकती है।
  5. अगर आप ज्यादा मल्टीविटामिन्स लेते हैं तो इससे थकान, सुस्ती और कमजोरी का भी एहसास हो सकता है।

FAQ

  • क्या दवा के साथ मल्टीविटामिन लेना सुरक्षित है?

    आमतौर पर मल्टीविटामिन्स और एंटीबायोटिक्स को साथ में लेना सुरक्षित माना जाता है। लेकिन, हर एंटीबायोटिक्स के साथ मल्टीविटामिन लेना सुरक्षित नहीं होता है। 
  • क्या रात में मल्टीविटामिन ले सकते हैं?

    जी हां, रात के समय भी एंटीबायोटिक्स लेना सुरक्षित माना जाता है। इसका भी शरीर पर उतना ही प्रभाव पड़ता है, जितना कि आप नाश्ते के बाद एंटीबायोटिक्स लेते हैं। 
  • मल्टीविटामिन कितने दिन खाना चाहिए?

    मल्टीविटामिन को आमतौर पर एक महीने तक लगातार लेने की सलाह दी जाती है। हालांकि, यह आपकी स्वास्थ्य समस्याओं और डॉक्टर की सलाह पर निर्भर करता है। 

 

 

 

Read Next

क्या टेक नेक डबल चिन का कारण बनता है? एक्सपर्ट से जानें कैसे करें इसे कंट्रोल

Disclaimer

TAGS