Doctor Verified

क्या आम प्रेग्नेंसी की तरह Cryptic Pregnancy में बंद नहीं होते पीरियड्स? डॉक्टर से जानें सच्चाई

क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी में सामान्य प्रेग्नेंसी की ही तरह पीरियड्स नहीं होते हैं। इसलिए, इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए और डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आम प्रेग्नेंसी की तरह Cryptic Pregnancy में बंद नहीं होते पीरियड्स? डॉक्टर से जानें सच्चाई


आमतौर पर प्रेग्नेंसी कंसीव होने के बाद ही महिला को पीरियड्स नहीं होते हैं। हां, हल्की-फुल्की स्पॉटिंग हो सकती है। इस तरह की स्पॉटिंग या लाइट ब्लीडिंग भी महीने के शुरुआती दिनों में ही देखने को मिलती है। इसके बाद पीरियड्स पूरी तरह बंद हो जाते हैं। वहीं, अगर किसी महिला को गर्भधारण करने के ब्लीडिंग होती है, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लीडिंग या स्पॉटिंग होना किसी गंभीर समस्या की ओर संकेत कर सकता है। बहरहाल, क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी की बात करें, तो इसमें गर्भधारण करने के बाद किसी भी तरह के लक्षण नजर नहीं आते हैं। इसे हम गुप्त गर्भावस्था भी कहते हैं। असल में, यह एक ऐसी प्रेग्नेंसी होती है, जिसके बारे में महिला को लंबे समय तक पता नहीं चलता है। सवाल है, तो क्या आम प्रेग्नेंसी की तरह क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी कंसीव करने के बाद पीरियड्स होते हैं या नहीं? आइए, वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं।

क्या क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी में पीरियड्स होते हैं?- Can You Get Periods During Cryptic Pregnancy In Hindi

Can You Get Periods During Cryptic Pregnancy In Hindi

ध्यान रखें कि क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी भी नॉर्मल प्रेग्नेंसी जैसी ही होती है। इसका मतलब है कि क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी में महिला कंसीव कर लेती है, लेकिन उन्हें इसका पता नहीं चलता है। न ही इसमें किसी तरह के लक्षण उभरकर आते हैं। लेकिन, आम प्रेग्नेंसी की ही तरह क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी में भी पीरियड्स नहीं होते हैं। हां, कुछ महिलाओं को क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी होने पर ब्लीडिंग हो सकती है। लेकिन, यह यह इंप्लांटेशन ब्लीडिंग होती है। इसके अलावा, कभी-कभी प्रेग्नेंसी की वजह से असामान्य ब्लीडिंग भी होती है। इस तरह के ब्लीडिंग को कई बार महिलाएं पीरियड्स के साथ कंफ्यूज कर सकती हैं। जबकि, इसे पीरियड्स समझना भूल है। इसलिए, अगर कुछ महीनों तक पीरियड्स न हों, तो बेहतर होगा कि आप अपनी प्रेग्नेंसी की जाचं करवाएं।

इसे भी पढ़ें: Cryptic Pregnancy में 9वें महीने तक भी नहीं दिखते प्रेग्नेंसी के लक्षण, जानें क्या है यह स्थिति?

क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी खतरनाक क्यों है?

Can You Get Periods During Cryptic Pregnancy In Hindi

आम प्रेग्नेंसी की तुलना में क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी बहुत ज्यादा खतरनाक मानी जाती है। दअसल, इस तरह की प्रेग्नेंसी में महिला को यही नहीं पता होता है कि उसने कंसीव कर लिया है। इस तरह की सिचुएशन की वजह से महिला अपना पूरा ध्यान नहीं रखती है। यहां तक कि क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी होने पर महिला के डायग्नोसिस में देरी हो सकती है, जिससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। ऐसे में गर्भ में पल रहे भ्रूण को संपूर्ण पोषण नहीं मिलता है। यह उसके मानसिक-शारीरिक विकास पर भी नकारात्मक असर डालता है। यही नहीं, इस तरह की कंडीशन में महिला लेबर पेन और डिलीवरी के लिए तैयार नहीं होती है, जो कि उसकी शारीरिक समस्याओं को बढ़ा सकता है।

कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि अगर किसी महिला को पीरियड्स नहीं हो रहे हैं, तो उन्हें प्रेग्नेंसी टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। इस तरह क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी का पता चल सकेगा और आप अपनी केयर बेहतर तरीके से कर सकेंगी।

All Image Credit: Freepik

Read Next

Cryptic Pregnancy में 9वें महीने तक भी नहीं दिखते प्रेग्नेंसी के लक्षण, जानें क्या है यह स्थिति?

Disclaimer