क्या मोजे पहनकर सोने से आती है अच्छी और गहरी नींद? एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में

कुछ लोगों को मोजे पहनकर सोने की आदत होती है। क्या इस आदत से अच्छी और गहरी नींद आती है? आइए जानते हैं इस बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
 क्या मोजे पहनकर सोने से आती है अच्छी और गहरी नींद? एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी और गहरी नींद हर व्यक्ति के लिए जरूरी होती है। नींद को बेहतर करने के लिए हर कोई तरह-तरह के उपायों को फॉलो करता है। कुछ लोग सोने से पहले गाना सुनना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग सोने से पहले वॉकिंग करना पसंद करते हैं। हम में से कई लोग अच्छी और गहरी नींद के लिए ऐसी कई तरह की आदते या फिर रुटीन को फॉलो करते हैं। इन्हीं आदतों में कुछ लोगों को शॉक्स यानी मोजे पहनकर सोने की आदत होती हैं। उनका मानना होता है कि मोजे पहनकर सोने से अच्छी और गहरी नींद आती है। लेकिन क्या ऐसा करना शरीर के लिए सही है? क्या मोजे पहनकर सोने से अच्छी नींद आती है? क्या मोजे पहनकर सोने से गहरी नींद आती है? ऐसे ही सवालों के जबाव आज हम इस लेख में जानेंगे। आइए मैक्स हॉस्पिटल की फिजीशियन डॉक्टर गुंजन मित्तल से जानते हैं मोजे पहनकर सोने से क्या अच्छी नींद (Can Wearing Socks to Bed Help You Sleep Better) आती है, के बारे में विस्तार से - 

मोजे पहनकर सोने से क्या जल्दी आती है नींद? (Can Wearing Socks to Bed Help You Sleep Better)

डॉक्टर बताती हैं कि मोजे पहनकर सोने से बिस्तर पर तेजी से नींद आती है। खासतौर पर ठंड के सीजन में इस तरह की रुटीन को कई लोग फॉलो करते हैं। दरअसल, जब आप मोजे पहनकर सोते हैं, तो इससे आपके शरीर का आंतरिक तापमान नियंत्रित होता है। रिसर्च में देखा गया है कि जो लोग बिस्तर पर मोजे पहनकर सोते हैं, उन्हें तेजी से नींद आ सकती है।

इसका कारण यह है कि रात के समय व्यक्ति के शरीर का तापमान गिर जाता है, जो सुबह 4 बजे के आसपास न्यूनतम तापमान तक पहुंच जाता है। शरीर का औसत तापमान 98.6 डिग्री फारेनहाइट (°F) होता है, लेकिन यह 24 घंटों के दौरान 1 से 2 डिग्री तक भिन्न होता है। पैरों और हाथों को गर्म करने से ब्लड वेसेल्स फैल जाती हैं। ऐसे में यह तेजी से गर्मी उत्पन्न करता है। जिससे ठंड के मौसम में आपको तेजी से नींद आ सकती है। 

इसे भी पढ़ें - क्या रात को अच्छी नींद लाने में मदद करता है सलाद के पत्तों का पानी (Lettuce Water), जानें एक्सपर्ट्स की राय

हालांकि, ध्यान रखें कि गर्मी के सीजन में मोजे पहनकर सोने की आदत को अवॉइड करें। क्योंकि इस सीजन में आपका शरीर पहले से ही गर्म रहता है। ऐसे में आपको मोजे पहनकर सोने की आवश्यकता नहीं होती है।

मोजे पहनकर सोने के अन्य फायदे (Sleeping with socks Benefits)

  • हॉट फ्लैशेज को रोकने में असरदार - मोजे पहनने से शरीर का तापमान संतुलित होता है। ऐसे में यह हॉट फ्लैशेज को रोकने में असरदार होता है। इसलिए कुछ महिलाएं अपने बॉर्डी पार्ट को ठंडा रखने के लिए भी मोजे पहनना पसंद करती हैं। 
  • फटी एड़ियों में सुधार - एड़ियों को फटने से बचाने में भी मोजे मददगार होते हैं। इसके अलावा एड़ी जब फट जाए, तो प्रभावित क्षेत्र को मॉइश्चराइज करने के बाद सूती मोजे पहन लेँ। इससे फटी एड़ियों की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। 
  • रेनॉड डिजीज से करे बचाव - रेनॉड एक ऐसी बीमारी है, जिसमें स्किन के कुछ हिस्सों खासतौर पर पैरों की उंगलियों में ब्लड सर्कुलेशक जाता है। इसकी वजह से उंगलियां धड़कने या सूजने लगती हैं। ऐसे में रात के समय में मोजे पहनकर सोने से पैरों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में असरदार हो सकता है। 

मोजे पहनकर सोना कब है नुकसानदेय 

मोजे पहनकर सोने से शरीर को नुकसान होने की संभावना कम होती है। हालांकि, मोजे पहनकर सोने वालों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

  • कभी भी टाइट मोजे पहनकर न सोएं।
  • पॉलीस्टर के मोजे न पहनें।
  • हमेशा लूज मोजे पहनकर सोएं। 
  • शरीर का तापमान अधिक होने पर मोजे न पहनें इत्यादि।

मोजे पहनकर सोने से आपको अच्छी नींद आ सकती है। हालांकि, अगर आपकी बॉडी पहले से गर्म है, तो इसे अवॉइड करें। वहीं, कभी भी टाइट मोजे पहनकर न सोएं। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन रूक सकता है।

Read Next

क्या आपको भी कार ड्राइव करते समय होता है स‍िर दर्द? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Disclaimer